1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ऑपरेशन सिंदूर की थीम वाली दही हांडी महोत्सव में पहुंचे सीएम फडणवीस, मुंबई के घाटकोपर में भव्य आयोजन

ऑपरेशन सिंदूर की थीम वाली दही हांडी महोत्सव में पहुंचे सीएम फडणवीस, मुंबई के घाटकोपर में भव्य आयोजन

मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बावजूद इस कार्यकर्म में गोविंदाओं का उत्साह देखते बन रहा है। बड़ी तादाद में लोग इस महोत्वसव में शामिल हो रहे हैं।

Devendra fadnavis- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सीएम देवेंद्र फडणवीस

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के घाटकोपर इलाके में आयोजित दही हांडी महोत्सव में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए। बीएमसी चुनाव को लेकर यह दही हांडी महोत्सव काफी मायने रखता है। बड़ी संख्या में गोविंदाओं की टोली इस महोत्सव में शामिल हो रही है। 

पाक के पाप को फोड़ने का काम ऑपरेशन सिंदूर ने किया

मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बावजूद इस कार्यक्रम में गोविंदाओं का उत्साह देखते बन रहा है। बड़ी तादाद में लोग इस महोत्वसव में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान के पाप को फोड़ने का काम ऑपरेशन सिंदूर ने किया। जब पीएम ने कहा आतंकवाद को मिट्टी में मिला देंगे और उन्होंने किया।

खराब मौसम के चलते देर से शुरू हुआ कार्यक्रम

बता दें कि खराब मौसम के कारण यह कार्यक्रम अपने तय समय से देरी से शुरू हुआ। लेकिन खराब मौसम के बावजूद बड़ी तादाद में लोग इस महोत्सव में शामिल हुए। बारिश के चलते ऐसा लग रहा था कि शायद भीड़ कम होगी, लोग कम आएंगे लेकिन उम्मीद के विपरीत बड़ी तादाद में लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

बता दें कि दही हांडी उत्सव में हिस्सा लेने वाले गोविंदाओं के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बीमा कवरेज का ऐलान किया है।  1.5 लाख गोविंदाओं को बीमा कवरेज की यह सुविधा मिलेगी। इसके तहत गोविंदा की मौत होने पर अधिकतम 10 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा।  महाराष्ट्र राज्य गोविंदा संघ को गोविंदाओं के प्रशिक्षण, आयु और भागीदारी की पुष्टि करने और उनका विवरण पुणे में खेल एवं युवा सेवा आयुक्त को प्रस्तुत करने के लिए नियुक्त किया गया है। जीआर में दुर्घटनाओं की छह श्रेणियों और उनके अनुसार बीमा भुगतानों का उल्लेख किया गया है।