1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में एक साथ नजर आए देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार, अटकलें तेज

महाराष्ट्र में एक साथ नजर आए देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार, अटकलें तेज

महाराष्ट्र पुणे शहर में कोविड-19 सेंटर के उद्घाटन समारोह में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ दिखने पर राज्य में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

Devendra Fadnavis Ajit Pawar seen together- India TV Hindi
Image Source : PTI Devendra Fadnavis Ajit Pawar seen together

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार (28 अगस्त) को पुणे में एक कोविड-19 सेंटर का उद्घाटन एकसाथ किया। कोविड-19 सेंटर के उद्घाटन समारोह में अजीत पवार और देवेंद्र फडणवीस के साथ दिखने पर राज्य में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। दोनों नेताओं के एक मंच पर आने से राज्य में नए सियासी समीकरण के बनने की संभावना जताई जा रही है। 

महाराष्ट्र के पुणे शहर में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और विरोधी पक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस कोविड-19 सेंटर के उद्घाटन समारोह में एक मंच पर नजर आने के बाद से चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीति के जानकारों की मानें तो दोनों नेताओं के एक साथ आने से राज्य की ठाकरे सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।