A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में 'वंदे मातरम्' का संपूर्ण गायन किया अनिवार्य; 7 दिन चलेगा विशेष अभियान

फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में 'वंदे मातरम्' का संपूर्ण गायन किया अनिवार्य; 7 दिन चलेगा विशेष अभियान

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का संपूर्ण गायन अनिवार्य कर दिया है। 31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक राज्य भर के सभी विद्यालयों में यह अभियान चलाया जाएगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस- India TV Hindi
Image Source : PTI महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए राज्य के सभी विद्यालयों में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का संपूर्ण गायन अनिवार्य कर दिया है। यह निर्णय स्वर्गीय बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित इस ऐतिहासिक गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लिया गया है।

सरकारी आदेश के अनुसार, अब तक विद्यालयों में सामान्यतः केवल 'वंदे मातरम्' के पहले दो पद ही गाए जाते थे। लेकिन 31 अक्टूबर 2025 (कार्तिक शुद्धि नवमी) को इस गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर सभी विद्यालयों में पूरा वंदे मातरम् गीत गाया जाएगा।

31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा अभियान

इसके साथ ही, स्कूलों में 'वंदे मातरम्' के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी लगाने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को इस राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और महत्व की जानकारी मिल सके। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 31 अक्टूबर से 7 नवंबर 2025 तक राज्य भर के सभी विद्यालयों में यह अभियान चलाया जाएगा। इस अवधि में 'वंदे मातरम्' के संपूर्ण गायन के साथ-साथ प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

शासन ने इस निर्णय से संबंधित संदर्भ पत्र की प्रति भी शिक्षा विभाग को भेजी है और सभी शैक्षणिक संस्थानों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

सरकार के इस आदेश पर समाजवादी पार्टी, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM क्या स्टैंड लेती है यह देखना होगा। इससे पहले कुछ पार्टियों ने संपूर्ण  वंदे मातरम् गाने का विरोध किया था, वह पहले सिर्फ दो पद गाने पर सहमत रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

गाजियाबाद में BJP पार्षद शीतल चौधरी पर हुई फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर बनाया निशाना

बिहार में बरसे CM मोहन यादव, कहा- NDA ही कर सकता है विकास, किस मुंह से वोट मांगता है विपक्ष