1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप, हिमाचल और अफगानिस्तान में भी चार बार कांपी धरती, जानें तीव्रता

महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप, हिमाचल और अफगानिस्तान में भी चार बार कांपी धरती, जानें तीव्रता

महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, हिमाचल और साथ ही अफगानिस्तान में भी 4 बार भूकंप आया। जानें तीव्रता कितनी थी?

नासिक और हिमाचल में भूकंप के झटके- India TV Hindi
Image Source : प्रतीकात्मक तस्वीर नासिक और हिमाचल में भूकंप के झटके

महाराष्ट्र के नासिक से लेकर हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान तक शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। उपलब्ध आंकड़ों में चार भूकंप दर्ज हैं, जिनमें सबसे ज्यादा तीव्रता 4.4 रही। महाराषट्र के नासिक में आए भूकंप की तीव्रता 3.4 थी तो वहीं चंबा में भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई।। वहीं, अफगानिस्तान में दो बार भूकंप के झटके से धरती कांपी। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक नासिक, हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान में कुल चार भूकंप दर्ज हुए। इनमें अफगानिस्तान में आए एक भूकंप की तीव्रता सबसे ज्यादा 4.4 रही। बता दें कि महाराष्ट्र में इससे पहले पालघर में  दो भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 

नासिक में भूकंप के झटके 
महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार सुबह 5 बजकर 32 मिनट 39 सेकंड पर भूकंप दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही। भूकंप की गहराई जमीन के भीतर करीब तीन किलोमीटर थी। भूकंप का स्थान 20.461 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 73.748 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। बता दें कि तीन दिन पहले महाराष्ट्र के पालघर में भी भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। 

चंबा में कितने बजे आया भूकंप
हिमाचल प्रदेश के चंबा में भी शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 36 मिनट 28 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.0 दर्ज की गई है। इसकी गहराई जमीन के भीतर पांच किलोमीटर थी। चंबा में आए भूकंप का स्थान 33.131 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.585 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। उपलब्ध जानकारी में इस भूकंप से भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

अफगानिस्तान में कितने बजे आया भूकंप?
अफगानिस्तान में भी शुक्रवार की सुबह भूकंप के दो झटके दर्ज किए गए। भूकंप का पहला झटका सुबह 4 बजकर 29 मिनट 30 सेकंड पर आया, जिसकी तीव्रता 4.0 रही। इसकी गहराई 147 किलोमीटर दर्ज की गई। इसके ठीक 12 मिनट बाद सुबह 4 बजकर 41 मिनट 54 सेकंड पर भूकंप का दूसरा झटका लगा, जिसकी तीव्रता 4.4 दर्ज की गई और इसकी गहराई 136 किलोमीटर दर्ज की गई। फिलहाल अफगानिस्तान में दो बाए आए भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें:
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, कई देशों में महसूस किए गए झटके; 79 की मौत