1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. टीवी सीरियल के दौरान ज्यादा विज्ञापन दिखाने से बुजुर्ग महिला परेशान, सांसद सुप्रिया सुले से की ये मांग

टीवी सीरियल के दौरान ज्यादा विज्ञापन दिखाने से बुजुर्ग महिला परेशान, सांसद सुप्रिया सुले से की ये मांग

प्रिया सुले पुणे में लोगों की शिकायतें सुन रही थीं। इसी दौरान बुजुर्ग महिला ने सांसद सुप्रिया सुले के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई कि टीवी सीरियल में एपिसोड केवल 10 मिनट आता है, और बाकी समय विज्ञापन

Supria sule- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सुप्रिया सुले के सामने अपनी मांग रखती बुजुर्ग महिला

पुणे: आमतौर पर लोग सांसदों से अपनी रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की मांग करते हैं। लेकिन पुणे में एक बजुर्ग महिला ने एनसीपी नेता सुप्रिया सुले से टीवी सीरियल के दौरान ज्यादा विज्ञापन नहीं दिखाने की मांग की है। उसने बताया कि उसकी सबसे बड़ी परेशानी यही है कि जब भी वह टीवी सीरियल देखने के लिए बैठती तब एपिसोड से ज्यादा विज्ञापन दिखाए जाते हैं। 

दरअसल एक सांसद का काम होता है कि जनता का प्रतिनिधि होने के नाते वह अपने लोगों की परेशानी का निवारण करे लेकिन जब कुछ ऐसी मांगें भी सामने आ जाती हैं जो बिल्कुल अलग हटकर होती हैं। इन मांगों के बारे में कभी सांसद ने सोचा भी नहीं होगा। लेकिन बुजुर्ग महिला की इस मांग ने टीवी सीरियल देखने वालों की सबसे परेशानी को सांसद के सामने रख दिया।

सुप्रिया सुले पुणे में लोगों की शिकायतें सुन रही थीं। इसी दौरान बुजुर्ग महिला ने सांसद सुप्रिया सुले के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई कि टीवी सीरियल में एपिसोड केवल 10 मिनट आता है, और बाकी समय विज्ञापन इस परेशानी को लेकर उन्होंने कुछ कदम उठाने की मांग रखी। वहीं सांसद ने भी परेशानी को ध्यान से सुना और इसपर महिला से चर्चा भी की।

कौन हैं सुप्रिया सुले?

सुप्रिया सदानंद सूले जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)की सांसद है। उनके पिता शरद पवार इस पार्टी के संस्थापक हैं। वे महाराष्ट्र के बारामती लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और लोकसभा में NCP(SP) की नेता के रूप में प्रतिनिधित्व करती हैं। वे 2009, 2014, 2019 और 2024, लगातार चार लोकसभा चुनाव बारामती से जीत चुकी हैं। 2023 में NCP के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त। वे पार्टी की नीतियों और रणनीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ राज्य स्तर पर अभियान चलाया, जिसमें पदयात्राएं, कॉलेज इवेंट्स और प्रतियोगिताएं शामिल थीं।