1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. गढ़चिरौली में तेजस्वी यादव के खिलाफ FIR दर्ज, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने का है आरोप

गढ़चिरौली में तेजस्वी यादव के खिलाफ FIR दर्ज, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने का है आरोप

सोशल मीडिया साइट एक्स पर पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह केस गढ़चिरौली में दर्ज कराई गई है।

FIR registered against RJD leader Tejashwi Yadav in Maharashtra Gadchiroli for objectionable social - India TV Hindi
Image Source : PTI तेजस्वी यादव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट करने के आरोप में राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल गढ़चिरौली से भाजपा के विधायक मिलिंद रामजी नरोटे की शिकायत पर राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि सोशल मीडिया साइट एक्स पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ तेजस्वी यादव ने कथित तौर पर आपत्तिनक और अपमानजनक पोस्ट शेयर किया था। गढ़चिरौली पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 196(1)(ए)(बी), 356(2)(3), 352, 353(2) जैसी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तेजस्वी यादव ने कहा था- जयचंदों का करेंगे खुलासा

बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निकाले गए लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक चौंकाने वाला आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया है कि पांच परिवारों ने मिलकर उनके राजनीतिक करियर को बर्बाद करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को इन सभी साजिशों का खुलासा करेंगे। तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने अपने 10 साल से ज्यादा के राजनीतिक जीवन में कभी किसी के साथ अन्याय नहीं किया, न ही कोई साजिश रची। उन्होंने आरोप लगाया कि लेकिन, इन पांच परिवारों ने उनके राजनीतिक और पारिवारिक जीवन को बर्बाद करने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा, "कल मैं इन पांचों परिवारों के चेहरे और चरित्र जनता के सामने लाऊंगा। मैं कल उनकी हर साजिश का पर्दाफाश करूंगा।"

पिता लालू ने पार्टी-परिवार से किया है बाहर

दरअसल, यह सब तब शुरू हुआ जब तेज प्रताप ने एक महिला के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिससे उनके पिता लालू प्रसाद यादव नाराज हो गए। लालू यादव ने उन्हें न केवल पार्टी से, बल्कि परिवार से भी बाहर करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद से तेज प्रताप ने बगावत का रुख अपना लिया है। उन्होंने विधानसभा सीट महुआ से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है और पांच पार्टियों के साथ गठबंधन भी किया है। तेज प्रताप ने अपनी खुद की पार्टी, 'जनशक्ति जनता दल' भी बनाई है और इसके रजिस्ट्रेशन के लिए चुनाव आयोग में आवेदन किया है।