1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के कोल्हापुर में सरकार अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, अफरातफरी के बीच निकाले गए मरीज

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में सरकार अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, अफरातफरी के बीच निकाले गए मरीज

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के सरकारी अस्पताल के आईसीयू में सोमवार सुबह आग लग गई।

<p>Kolhapur fire</p>- India TV Hindi
Image Source : PTI Kolhapur fire

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के सरकारी अस्पताल के आईसीयू में सोमवार सुबह आग लग गई। एक अधिकारी ने कहा कि सभी 15 मरीज जो आईसीयू सेक्शन में थे। उन्हें तुरंत बाहर निकाल दिया गया। इसके साथ ही आग को तुरंत बुझा दिया गया। राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजके डीन डॉ. चंद्रकांत म्हसे ने बताया कि कोल्हापुर के छत्रपति प्रमिला राजे जनरल अस्पताल के ट्रॉमा आईसीयू सेक्शन में आग लग गई।

उन्होंने कहा "सभी 15 रोगियों को सुरक्षा में स्थानांतरित कर दिया गया था और इस घटना में किसी को चोट नहीं पहुंची थी।"