A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Video: अंबरनाथ में सीएम फडणवीस की रैली से पहले बीजेपी नगरसेवक प्रत्याशी के कार्यालय पर फायरिंग, सहयोगी घायल

Video: अंबरनाथ में सीएम फडणवीस की रैली से पहले बीजेपी नगरसेवक प्रत्याशी के कार्यालय पर फायरिंग, सहयोगी घायल

अंबरनाथ में बीजेपी प्रत्याशी को निशाना बनाकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोलीबारी में एक शख्स घायल हो गया है। वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए।

बीजेपी प्रत्याशी पर फायरिंग- India TV Hindi
Image Source : REPORTER बीजेपी प्रत्याशी पवन वलेकर

महाराष्ट्र के अंबरनाथ में बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की होने वाली रैली से पहले अज्ञात बदमाशों ने अंबरनाथ में भाजपा के नगरसेवक पद के प्रत्याशी के कार्यालय पर मंगलवार देर रात करीब 12 बजे अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने कार्यालय को निशाना बनाते हुए लगातार 6 राउंड फायरिंग की। इस हमले में बीजेपी प्रत्याशी पवन वालेकर बाल बाल बच गए लेकिन उनके सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

वारदात सीसीटीवी में कैद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा हमलावरों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इलाके में दहशत का माहौल है। 

बीजेपी नेता के कार्यालय पर फायरिंग से दहशत

बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी नगराध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। ऐसे में उनके कार्यालय पर हुई इस फायरिंग की घटना ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेराबंदी में ले लिया। 

यहां देखें वीडियो

वारदात स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें पूरी घटना कैद होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि आज अंबरनाथ में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सभा भी प्रस्तावित है, ऐसे में इस फायरिंग की घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। 

आज मुख्यमंत्री की होने वाली है रैली

जानकारी के अनुसार, आज अंबरनाथ में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सभा होने वाली है। ऐसे में इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हुई हैं।

रिपोर्ट- सुनील शर्मा