A
Hindi News महाराष्ट्र हर्षवर्धन सपकाल बने महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष, विजय वडेट्टीवार बोले- हमें खुशी है, वह जमीन से जुड़े हैं

हर्षवर्धन सपकाल बने महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष, विजय वडेट्टीवार बोले- हमें खुशी है, वह जमीन से जुड़े हैं

हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इस फैसले पर कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कि वह जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। हमें खुशी है कि उन्हें यह पद दिया गया है।

Harshvardhan Sapkal became the President of Maharashtra Congress Vijay Wadettiwar said We are happy - India TV Hindi Image Source : FILE PHOTO विजय वडेट्टीवार

हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसपर कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कि सपकाल जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। उनको यह पद मिला है, इसलिए हमें आनंद है। हम सोनिया गांधी और राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि हर्षवर्धन सपकाल जैसे कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी है। मौजूदा समय में 24 घंटे काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो बदलाव किया है, उसके लिए पहले सुरक्षा समीक्षा की जाती है। उसके बाद सुरक्षा बढ़ाई या कम की जाती है। जो लोग पार्टी को छोड़कर गए थे, उन्हें जो सुरक्षा दी गई थी, उस वक्त की वो जरूरत रही होगी। मुझे उस वक्त भी जरूरत रह होगी, ऐसा नहीं लगता है, लेकिन फिर भी उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई थी।

लाड़की बहना योजना पर क्या बोले विजय वडेट्टीवार

उन्होंने कहा कि आज अगर सुरक्षा हटाई गई है तो सरकार का फैसला है। सुरक्षा पर जो फिजूल खर्चा होता है, उसपर भी ब्रेक लगाने की जरूरत है। महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति खराब है। इस फैसले के बारे में इतना ही कहूंगा कि कोई भी भेदभाव न करते हुए, सुरक्षा का जायजा लेकर यह फैसला हुआ होगा, उस निर्णय का हम स्वागत करते हैं। वहीं लाड़की बहना योजना के पैसे को लेकर उन्होंने कहा कि 2100 रुपये देने की बात की थई, क्या हुआ 1500 तो आप दे ही रहे थे। किसान का क्या हुआ, उसे भी तक मुआवजा नहीं मिला। क्या किसान आपके लिए सौतेला हो चुका है। उन्होंने कहा कि सोयाबीन की खरीद नहीं हो रही है। किसानों को लूटा जा रहा है। बाकी योजनाओं को कट करके शेड्यूल कास्ट और शेड्यूल ट्राइब्स के योजनाओं को कट करके अगर आप अपने फायदे के लिए सरकार चला रहे हैं तो फिर आप जनता के साथ बेईमानी कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष पर विजय वडेट्टीवार ने कही ये बात

महाविकास अघाड़ी की 2 मार्च को होने वाली बैठक को लेकर विजय वडेट्टीवार ने कहा कि महाविकास अघाड़ी में नेता प्रतिपक्ष को लेकर 2 मार्च को बैठक होगी। नेता प्रतिपक्ष को लेकर अभी कोई रणनीति नहीं बनी है। दो मार्च को महाविकास अघाड़ी की बैठक हो सकती है औऱ हम इसमें नेता प्रतिपक्ष के दावे पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस के पास संख्या नहीं है तो हम नेता प्रतिपक्ष के पद को क्लेम करके खुद की हंसी नहीं करवाएंगे। लेकिन तीनों दल मिलकर इसका फैसला लेंगे। अगर किसी एक नाम पर सहमति बनती है तो उसके साथ आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।