1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई पुलिस, सीएम राहत कोष में दिए इतने लाख रुपये, सीएम फडणवीस ने की तारीफ

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई पुलिस, सीएम राहत कोष में दिए इतने लाख रुपये, सीएम फडणवीस ने की तारीफ

सीएम फडणवीस ने कहा कि पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की यह संवेदनशीलता और एकजुटता आपदा के समय समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने पुलिस बल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि बाढ़ग्रस्त जिलों में राहत और पुनर्वास कार्यों में उपयोग की जाएगी।

Devendra Fadnavis- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT देवेंद्र फडणवीस

मुंबई: महाराष्ट्र में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राज्य पुलिस बल भी आगे आया है। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस कमिशनरेट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹43.95 लाख की सहायता राशि दान की है। इस राशि का चेक पुलिस कमिश्नर विनय कुमार चौबे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा।

एक्स पर फडणवीस ने क्या लिखा?

मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने सोशल मीजिया एक्स अकाउंट से इस पहल की सराहना करते हुए लिखा कि पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की यह संवेदनशीलता और एकजुटता आपदा के समय समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने पुलिस बल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि बाढ़ग्रस्त जिलों में राहत और पुनर्वास कार्यों में उपयोग की जाएगी।

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की ओर से की गई यह पहल राज्य पुलिस बलों में एक मिसाल बन गई है। विभाग के हर स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने हिस्से से योगदान दिया, जिससे यह बड़ी राशि एकत्रित हो सकी।

संकट की घड़ी में पुलिस समाज के साथ 

इसी कड़ी में नासिक पुलिस ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ₹5 लाख का दान मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया। नासिक के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह कदम मानवीय दृष्टि से उठाया गया है और संकट की घड़ी में पुलिस समाज के साथ खड़ी है।

दोनों शहरों की पुलिस की ओर से कुल मिलाकर लगभग ₹48.95 लाख की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की गई है। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस का योगदान इस प्रयास में सबसे बड़ा रहा, जो यह दर्शाता है कि कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति भी पुलिस कितनी सजग है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी इन योगदानों को सराहा गया है और कहा गया है कि महाराष्ट्र पुलिस का यह मानवीय चेहरा राज्य के हर नागरिक के लिए गर्व की बात है।