1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में दिखा तेज रफ्तार का कहर, BMW के एक्सीडेंट का लाइव वीडियो सामने आया

मुंबई में दिखा तेज रफ्तार का कहर, BMW के एक्सीडेंट का लाइव वीडियो सामने आया

जुहू के एक 24 वर्षीय ड्राइवर ने अपनी तेज रफ्तार BMW को मुंबई के कोस्टल रोड पर वर्ली के पास साइड रेल से टकरा दिया।

मुंबई में दिखा तेज रफ्तार का कहर- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मुंबई में दिखा तेज रफ्तार का कहर

मुंबई: मुंबई के कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार BMW कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है। इस मामले में वर्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मुंबई पुलिस ने बताया कि 2 मार्च को सुबह 11 बजे हुई दुर्घटना के समय ऋषभ अनेजा (24) कार चला रहा था। 

 ड्राइवर ऋषभ अनेजा के खिलाफ केस दर्ज

हालांकि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन वर्ली पुलिस ने ड्राइवर ऋषभ अनेजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उस पर भारतीय न्याय संहिता 2023 और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं, जिसमें लापरवाही से गाड़ी चलाना और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालना शामिल है। 

हादसे का वीडियो आया सामने

वीडियो में कार को तेज गति से चलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि कार एक अन्य वाहन को ओवरटेक करती है। इसके बाद BMW अचानक लेन बदलती है और सड़क के किनारे रेलिंग से टकरा जाती है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस के मुताबिक, कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार में लापरवाही से ओवरटेक करने और अचानक ब्रेक लगाने की वजह से यह दुर्घटना हुई। यह घटना 2 मार्च की सुबह करीब 11 बजे हुई, जब वह वर्ली से बांद्रा की ओर जा रहा था। मुंबई के जुहू का रहने वाला ऋषभ अब पुलिस की जांच के दायरे में है। 

हादसे के वक्त रोड पर थे कई लोग

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में आरोपी कोस्टल रोड पर BMW से रेस लगाते हुए दिखाई दे रहा है। कार तेजी से आगे बढ़ी और फिर रास्ते में अपना संतुलन खो बैठी। यह घटना दिन के उजाले में हुई, जब कई वाहन रोड पर आ और जा रहे थे। इसके अलावा, उस समय पैदल यात्री भी पर चल रहे थे। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई।