A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में दोपहर 1.43 बजे हाईटाइड का अलर्ट, समुद्र में 15 फीट ऊंची उठ सकती हैं लहरें

मुंबई में दोपहर 1.43 बजे हाईटाइड का अलर्ट, समुद्र में 15 फीट ऊंची उठ सकती हैं लहरें

मुंबई में एक बार फिर मौसम बदल गया गया है। गुरुवार को शहर के कई इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है।

high tide- India TV Hindi
Image Source : FILE high tide

मुंबई में एक बार फिर मौसम बदल गया गया है। गुरुवार को शहर के कई इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने आज मुंबई के तटीय इलाकों में हाईटाइड की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार दोपहर 1.43 बजे मुंबई में हाईटाइड आने की संभावना है, इस दौरान समंदर की लहरें 15 फीट ऊपर यानि 4.52 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी है।

बताया जा रहा है कि इस महीने की यह बड़ी हाईटाइड में से एक हैं। बीएमसी ने हाईटाइड के दौरान दमकल और पुलिस विभाग को अलर्ट रहने के लिए कहा हैं। वहीं आम लोगों को हाईटाइड के दौरान समुद्र किनारों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही आपदा प्रबंधन और स्थानीय पुलिस की टीम पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए है। बता दें कि मुंबई के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। कई जगहों पर भारी बारिश के बाद जलजमाव की समस्या से लोगों को परेशान भी होना पड़ा है। 

Image Source : filehigh tide

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं पर मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी दिल्ली, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, विदर्भ और मुंबई के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।