मुंबई के कांदिवली में चॉल ढही, 14 लोगों को निकाला गया, NDRF का राहत बचाव अभियान जारी
मुंबई के कांदिवली में चॉल ढही, 14 लोगों को निकाला गया, NDRF का राहत बचाव अभियान जारी
IndiaTV Hindi Desk
Published : May 10, 2020 08:47 am IST, Updated : May 10, 2020 08:53 am IST
मुम्बई के कांदीवली (पश्चिम) लालजीपडा इलाके में आज सुबह (10 मई) सवा 6 बजे के करीब एक चाल ढह गई। जानकारी के मुताबिक, चाल ढहने से मलबे में 14 लोग दब गए थे।
Image Source : INDIA TVhouse collapse in Kandivali (West) area of Mumbai
मुम्बई। महाराष्ट्र के मुम्बई के कांदीवली (पश्चिम) लालजीपडा इलाके में आज सुबह (10 मई) सवा 6 बजे के करीब एक चॉल ढह गई। जानकारी के मुताबिक, चॉल ढहने से मलबे में 14 लोग दब गए थे। हालांकि, मलबे में फंसे सभी 14 लोगों को निकाल लिया गया है, लेकिन मलबे को हटाने का काम जारी रहा है। हादसे में 2 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और दमकल की टीम के साथ पुलिस मौके पर राहत बचाव कार्य में जुटी है।