1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पत्नी के चरित्र पर था शक, इसलिए पति ने कर दी हत्या, फिर थाने जाकर बोला- मेरे घर में लाश है....

पत्नी के चरित्र पर था शक, इसलिए पति ने कर दी हत्या, फिर थाने जाकर बोला- मेरे घर में लाश है....

प्रभुनाथ विश्वकर्मा अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। पत्नी के चरित्र पर उसे शक था। आए दिन झगड़े होते थे दोनों में घटना के दिन भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्साए पति ने पत्नी की हत्या कर दी।

Husband klled his wife on the name of loose character and surrender in police station in nalasopara - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आरोपी पति की तस्वीर

देश में पति पत्नी के बीच पहले विवाद और फिर हत्या के कई मामले आए दिन सुनने व जानन को मिलते हैं। एक ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के मुंबई स्थित नालासोपारा में देखने को मिला है। जहां एक पति ने पहले तो अपनी पत्नी की हत्या की। इसके बाद वह खुद ही पुलिस थाने गया और जाकर पुलिस को सारा मामला कह सुनाया। इस घटना की जांच करने पर जब मामला सही पाया गया तब पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और मामले की आगे जांच में जुट चुकी है।

शक में कर दी पत्नी की हत्या

दरअसल मामला नालासोपारा का है। यहां संतोष भुवन स्थित वलईपाडा में प्रभुनाथ विश्वकर्मा नामक शख्स ने अपनी पत्नी अनिता विश्वकर्मा की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति संतोष भुवन पुलिस चौकी पर गया और खुद ही सरेंडर भी कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है और लाश घर मे है। दरअसल प्रभुनाथ विश्वकर्मा अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। पत्नी के चरित्र पर उसे शक था। आए दिन झगड़े होते थे दोनों में घटना के दिन भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्साए पति ने पत्नी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।