1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कल्याण में पत्नी की हत्या कर नासिक पहुंच गया पति, पुलिस से बोला- मर्डर करके आया हूं लेकिन पुलिस को नहीं हुआ यकीन

कल्याण में पत्नी की हत्या कर नासिक पहुंच गया पति, पुलिस से बोला- मर्डर करके आया हूं लेकिन पुलिस को नहीं हुआ यकीन

कल्याण में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में नासिक चला गया, जहां उसने एक पुलिस स्टेशन में अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। आरोपी की पहचान विशाल भुतकर के रूप में हुई।

पुलिस हिरासत में आरोपी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER पुलिस हिरासत में आरोपी

कल्याण: महाराष्ट्र में कल्याण के उंबर्डे परिसर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद नासिक गया और सरकारवाड़ा थाने में जाकर पुलिसकर्मियों को हत्या करने की बात बताई। पुलिस को शुरू में उस पर यकीन नहीं हुआ। सच्चाई का पता लगाने के लिए नासिक पुलिस ने कल्याण की खड़कपाड़ा पुलिस से फौरन संपर्क किया।

खड़कपाड़ा पुलिस की एक टीम तुरंत उंबर्डे में विशाल के दिए गए पते पर पहुंची। वहां घर में घुसने के बाद पुलिस को अर्चना भुटकर की लाश मिली। घटना की पुष्टि होने के बाद नासिक पुलिस ने विशाल को हिरासत में ले लिया है। विशाल भुटकर और अर्चना के दो बच्चे हैं, एक बेटा विशाल के साथ और दूसरा अर्चना की मां (सास) के साथ रह रहा था।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, दम्पत्ति विशाल भुटकर और अर्चना भुटकर के बीच पिछले कई महीनों से झगड़ा चल रहा था। विशाल को अर्चना के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते दोनों में अक्सर झगड़ा होती रहती थी। घटना के दिन विशाल कल्याण के उंबर्डे स्थित उस घर पहुंचा जहां अर्चना रह रही थी। वहां, दोनों के बीच फिर से तीखी बहस हुई, और गुस्से में आकर विशाल ने अर्चना का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी विशाल वहां से भाग गया और सीधे नासिक में अपने भाई के पास चला गया। 

विशाल ने अपने भाई को पूरी सच्चाई बताई। फिर उसका भाई उसे नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन ले गया। जहां विशाल ने पत्नी की हत्या करने की बात बताई। कल्याण की खड़कपाड़ा पुलिस आरोपी विशाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कल्याण में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी

वहीं, कल्याण RPF पुलिस ने एक उपद्रवी युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने कल्याण में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके और उसका वीडियो बनाया। यह घटना आज सुबह करीब 8:30 बजे कल्याण के पास पटरी पुल के पास हुई। पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने ट्रेन पर पत्थर फेंके, जब वंदे भारत एक्सप्रेस कल्याण इलाके से गुजर रही थी। पत्थर फेंकते समय उसने इस तरह का वीडियो भी बनाया। 

(कल्याण से सुनील शर्मा की रिपोर्ट)