1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. India's Got Latent: साइबर सेल पहुंचे रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी, दर्ज कराया बयान

India's Got Latent: साइबर सेल पहुंचे रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी, दर्ज कराया बयान

India's Got Latent शो में विवादित बयान के मामले में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी अपना बयान दर्ज करवाने के लिए सोमवार को नवी मुंबई के साइबर सेल पहुंचे।

रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी।- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी।

India's Got Latent: इंडियाज गॉट लैटेंट शो में विवादित बयान देने वाले यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और उनके साथ ही यूट्यूबर आशीष चंचलानी सोमवार को महाराष्ट्र के नवी मुंबई साइबर सेल में पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों का स्टेटमेंट नवी मुंबई में रिकॉर्ड किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने रणवीर अल्लाहबादिया को 24 फरवरी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, इंडियाज गॉट लैटेंट शो में  रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए थे। महाराष्ट्र साइबर पुलिस इस मामले में दर्ज केस की जांच कर रही है। साइबर अधिकारियों ने अल्लाहबादिया को इससे पहले भी पुलिस के सामने पेश होने के लिए बुलाया था, हालांकि, वह नहीं आए थे।

पहले भी दर्ज हुआ आशीष चंचलानी का बयान

इससे पहले 11 फरवरी को भी खार पुलिस ने इस मामले को लेकर यूट्यूबर आशीष चंचलानी का बयान दर्ज किया था। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने कुछ यूट्यूबर्स और सोशल इन्फ्लुएंसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिन्होंने समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट शो में हिस्सा लिया था। अब तक इस शो में हिस्सा लेने वाले 30 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने यूट्यूब को पत्र लिखकर सभी वीडियो हटाने के लिए कहा है।

समय रैना भारत से बाहर

इंडियाज गॉट लेटेंट शो के ऑर्गनाइजर समय रैना हैं। जानकारी के मुताबिक, समय रैना फिलहाल देश के बाहर हैं, जिनसे पुलिस ने संपर्क किया है। समय के पास ही इस शो का अनकट वीडियो है। पुलिस समय के देश में आने के बाद पूरी वीडियो जब्त करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो को 14 नवंबर को शूट किया गया था।

ये भी पढ़ें- क्या एक साथ आएंगे राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे? दोनों की हुई मुलाकात, बीएमसी चुनाव से पहले राजनीतिक अटकलें तेज

VIDEO: 'हल्के में न लें...' वाले बयान पर अजीत पवार ने ली चुटकी, एकनाथ शिंदे ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा?