ऑपरेशन कर महिला के सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा लोहे का रॉड निकाला गया, हालत स्थिर
ऑपरेशन कर महिला के सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा लोहे का रॉड निकाला गया, हालत स्थिर
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jun 26, 2021 05:08 pm IST, Updated : Jun 26, 2021 05:08 pm IST
मुम्बई में एक महिला के सीने में डेढ़ फीट लंबा लोहे का रॉड आरपार घुसा। महिला का मुम्बई के सायन अस्पताल में 3 घंटे लंबा ऑपरेशन चला, जिसके बाद इस महिला की जान बचाई गयी।
Image Source : INDIA TVऑपरेशन कर महिला के सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा लोहे का रॉड निकाला गया, हालत स्थिर
मुम्बई। मुम्बई में एक महिला के सीने में डेढ़ फीट लंबा लोहे का रॉड आरपार घुसा। महिला का मुम्बई के सायन अस्पताल में 3 घंटे लंबा ऑपरेशन चला, जिसके बाद इस महिला की जान बचाई गयी। मुम्बई के विक्रोली में एक इमारत के निर्माण कार्य में महिला निचले मंजिल पर काम कर रही थी तभी ऊपर से लोहे का लंबी सलिया गिरी और सीधे महिला के सीने में घुस पीठ से बाहर आरपार हो गई। महिला को तुरंत सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 3 घंटे का लंबा ऑपरेशन कर महिला की जान बचाई। अभी महिला की हालत स्थिर है।