1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. "मुझे उसका विग पहनना नहीं पसंद था", केतन मर्डर केस में सिया का नया खुलासा, क्या क्या बताया?

"मुझे उसका विग पहनना नहीं पसंद था", केतन मर्डर केस में सिया का नया खुलासा, क्या क्या बताया?

केतन हत्याकांड मामले में आरोपी सिया ने बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया कि केतन के सिर पर बाल नहीं थे और वह विग पहनता था, जो मुझे पसंद नहीं था। जानें सिया ने और क्या क्या बताया?

केतन हत्याकांड में नया खुलासा- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO केतन हत्याकांड में नया खुलासा

केतन अग्रवाल हत्या मामले में आरोपी सिया ने बड़ा खुलासा किया है। सिया ने बताया कि केतन अग्रवाल का लुक मुझे पसंद नहीं था। सूत्रों के अनुसार सिया अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि केतन के सिर पर बाल नहीं थे और वो विग पहनता था और केतन का विग पहनना सिया को पसंद नहीं था। सिया ने पुलिस को बताया कि उसने केतन अग्रवाल से कहा था कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती, सिया ने आगे दावा किया कि केतन अग्रवाल उससे कहता था कि अब बहुत देर हो गई है और बात बहुत आगे बढ़ चुकी है, अब कुछ नहीं हो सकता। केतन ​अग्रवाल परिवार को शक है कि इस पूरी साजिश में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। 

केतन के पिता ने सिया की बात पर क्या कहा?
केतन के पिता ने सिया की बातों पर कहा, मेरे बेटे के सिर पर बालों का एक छोटा पैच (गंजेपन का हिस्सा) था, लेकिन शादी तय होने से पहले ही इस बारे में स्पष्ट रूप से हमने उसे बता दिया था। यह एक मेडिकल कारण से था और इसकी जानकारी पहले ही सिया के परिवार को दे दी गई थी। इस वजह से उनके लिए रिश्ता ठुकराना आसान था। चेतन और सिया का भाई साहिल दोनों दोस्त हैं। सिया के परिवार ने मुझे आश्वासन दिया था कि वह किसी भी पार्टी में नहीं जाती है।

सिया की बातों पर पुलिस ने क्या कहा?
लोनावाला पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिया ने पुलिस को अब कहानियां सुनाना शुरू कर दिया है। वहीं सूत्रों ने बताया की पुलिस के पास दोनों यानी सिया और केतन के मोबाइल फ़ोन्स हैं जिसके मौजूद चैट्स इस कहानी के विपरीत दिखाई दे रहे हैं। चैट्स में दोनों एक आम कपल जो उनकी शादी से पहले प्यारी बात करते हैं वैसा नज़र आ रहा है। इसी वजह से पुलिस उसकी बातों पर विश्वास नहीं कर रही है। 

मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। लोनावाला ग्रामीण पुलिस सूत्रों ने बताया की गिरफ्तारी के बाद से सिया गोयल से मिलने कोई नहीं आया। आम तौर पर कोई ना कोई परिवार का आ ही जाता है मिलने, पर इस मामले में सिया से मिलने कोई नहीं आया। सिया के घर पर उसके माता पिता और भाई रहते हैं पर कोई भी सिया से मिलने नहीं आया। वहीं चेतन के घर से उसके पिता पुलिस स्टेशन आए थे अपडेट लेने के लिए।
सिया के भाई से पुलिस ने क्या क्या पूछा?

  • लोनावाला ग्रामीण पुलिस ने सिया गोयल के भाई से पूछताछ की है।
     
  • पुलिस ने पूछा, सिया गोयल ने क्या कभी केतन से शादी को लेकर आना कानी की थी या नहीं?
     
  • सिया ने अपने घर वालों को क्या कुछ बताया था?
     
  • हर एंगल से पूछताछ के लिए सिया के भाई को पुलिस स्टेशन बुलाया गया था।

ये भी पढ़ें:
बर्थडे का केक काटती दिख रही सिया, केतन हत्याकांड की जांच के बीच वीडियो हुआ वायरल