Kolhapur and Nanded Local Body Election Results LIVE: कोल्हापुर और नांदेड़ में किसे मिली जीत, देखें रिजल्ट
Kolhapur and Nanded Local Body Election Results LIVE: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के तहत नांदेड़ और कोल्हापुर जिले के नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव नतीजे घोषिए कर दिए गए हैं।

महाराष्ट्र के 286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए हुए चुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं। वहीं, दो नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनाव हुए थे। एक नगर पंचायत सीट पर भी निर्विरोध अध्यक्ष चुना जा चुका है। कोल्हापुर और नांदेड़ जिले की नगर परिषद/नगर पंचायत सीटों पर नतीजों का ऐलान हो गया है। पहले चरण में 263 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। डोंडाईचा नगर परिषद और अंगार नगर पंचायत के सदस्यों और अध्यक्षों के चुनाव निर्विरोध हुए। जामेर नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव में भी कोई मुकाबला नहीं हुआ।
Live updates : Kolhapur and Nanded Election Live
-
December 21, 2025 11:47 PM (IST) Posted by Malaika Imam
नांदेड़ जिला: नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव रिजल्ट
- नगर निकाय विजेता पार्टी/गठबंधन
- भोकर नगर परिषद- बीजेपी ने जीत दर्ज की।
- लोहा नगर परिषद- बीजेपी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना (महायुति) विजयी रही।
- देगलूर नगर परिषद- कांग्रेस ने जीत हासिल की।
- बिलोली नगर परिषद- सत्ताधारी महायुति गठबंधन विजयी रहा।
- धर्माबाद नगर परिषद- सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने जीत दर्ज की।
- हदगाव नगर परिषद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने जीत हासिल की।
- कंधार नगर परिषद- सत्ताधारी महायुति गठबंधन विजयी रहा।
- किनवट नगर परिषद- सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने जीत हासिल की।
- मुदखेड़ नगर परिषद- सत्ताधारी महायुति गठबंधन विजयी रहा।
- मुखेड नगर परिषद- बीजेपी ने जीत दर्ज की।
- उमरी नगर परिषद- सत्ताधारी महायुति गठबंधन विजयी रहा।
- कुंडलवाड़ी नगर परिषद- सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने जीत हासिल की।
- हिमायतनगर नगर पंचायत- सत्ताधारी महायुति गठबंधन विजयी रहा।
-
December 21, 2025 3:40 PM (IST) Posted by Malaika Imam
हाडगांव नगर परिषद के चुनाव नतीजे
नांदेड़ जिले के हाडगांव नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की ज्योति राठौड़ ने जीत दर्ज की है।
-
December 21, 2025 3:00 PM (IST) Posted by Shakti Singh
राहुल नार्वेकर ने सीएम फडणवीस को दिया अच्छे प्रदर्शन का श्रेय
महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2025 के नतीजों पर महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा, "मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की लीडरशिप में, महाराष्ट्र में आज घोषित नगर निगम और नगर परिषद चुनावों के नतीजे साफ दिखाते हैं कि उनकी लीडरशिप को पूरे राज्य में स्वीकार किया गया है। उनकी लीडरशिप में, बीजेपी ने एक अभूतपूर्व और शानदार जीत हासिल की, और दूसरी पार्टियों के मुकाबले दोगुनी से ज्यादा सीटें जीतीं।"
-
December 21, 2025 1:17 PM (IST) Posted by Shakti Singh
भोकर में बीजेपी जीती
भोकर नगर परिषद नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव में मेयर पद पर भाजपा की जीत हुई है। यहां बीजेपी ने कुल 13 सीटें जीती हैं। वहीं, मराठवाड़ा जनहित पार्टी को 4, एनसीपीएपी को 2 और 3 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली हैं।
-
December 21, 2025 1:01 PM (IST) Posted by Shakti Singh
निकाय चुनाव में कई मंत्रियों को लगा झटका
महाराष्ट्र नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव में कई मंत्रियों को झटका लगा है। भाजपा के मंत्री नितेश राणे को विजयी विधायक निलेश राणे ने झटका दिया। बीजेपी के मंत्री जयकुमार रावल को धुले के शिंदखेड़ा नगराध्यक्ष पद के चुनाव में एनसीपी अजीत की महिला उम्मीदवार कलावती माली की जीत से झटका लगा है। इसके साथ ही शिंदे के मंत्री गुलाबराव पाटिल का उम्मीदवार चुनाव हारा है। यहां स्थानीय गठबंधन का उम्मीदवार जीता है।
-
December 21, 2025 12:19 PM (IST) Posted by Shakti Singh
महायुति को 200 से ज्यादा सीटें
महाराष्ट्र के 288 नगर पालिका/नगर परिषद चुनावों के शुरुआती ट्रेंड्स में सत्ताधारी महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर आगे है। 246 म्युनिसिपल काउंसिल और 42 नगर पंचायतों में से 213 सीटों पर महायुति गठबंधन के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। बीजेपी 128 सीटों पर लीड के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं, शिवसेना को 52 और एनसीपी को 33 सीटों पर बढ़त मिली है। महा विकास अघाड़ी कुल 52 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 35, शिवसेना-UBT 9 और एनसीपी शरद पवार 8 सीटों पर आगे है। लोकल अलायंस के पास 22 सीटें हैं।
-
December 21, 2025 11:44 AM (IST) Posted by Shakti Singh
जयसिंहपुर में शिवसेना आगे
एकनाथ शिंदे की शिवसेना महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में जयसिंहपुर नगर परिषद में आगे चल रही है। इस बीच बीजेपी प्रवक्ता का कहना है कि राज्य में निकाय चुनाव में बीजेपी ने बढ़त बना ली है।
-
December 21, 2025 10:36 AM (IST) Posted by Shakti Singh
चंदगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार आगे
कोल्हापुर के चंदगढ़ में भाजपा के सुनील कानेकर 300 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा ने 3 और एनसीपी ने 6 सीटें जीती हैं।
-
December 21, 2025 10:19 AM (IST) Posted by Shakti Singh
काउंटिंग सेंटर पर कड़ी सुरक्षा
मतदान केंद्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों में पुलिस बल तैनात हैं और सभी दलों के प्रतिनिधि मतगणना केंद्र में पहुंच चुके हैं।
-
December 21, 2025 10:14 AM (IST) Posted by Shakti Singh
पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू
मतगणना की शुरुआत पहले डाक मतों (पोस्टल बैलेट) की गिनती से की गई है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से ईवीएम के माध्यम से डाले गए मतों की गिनती की जाएगी। मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और पूरी प्रक्रिया प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।
-
December 21, 2025 10:01 AM (IST) Posted by Shakti Singh
वोटों की गिनती शुरू
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। कोल्हापुर में 13 और नांदेड़ में 11 नगर परिषद/नगर पंचायत पर वोटों की गिनती हो रही है।
-
December 21, 2025 9:18 AM (IST) Posted by Shakti Singh
नांदेड़ जिले में इन सीटों पर आएंगे नतीजे
नांदेड़ की बिलोली, देग्लूर, हडगांव, कंधार, कुंडलवाड़ी, मुदखेड़, उमरी, भोकर, किनवट, लोहा और हिमायतनगर सीट पर नतीजों का ऐलान होगा।
-
December 21, 2025 9:16 AM (IST) Posted by Shakti Singh
कोल्हापुर में इन सीटों पर आएंगे नतीजे
कोल्हापुर में 13 नगर पंचायत/नगर पालिका चुनाव के नतीजों का ऐलान होगा। ये सीटें गाढिंगलाज, हुपारी, जयसिंगपुर, कागल, कुरंदवाड़, मलकापुर, मुर्गुड, पन्हाला, शिरोल, वडगांव, अजरा, चांदगढ़ और हातकणंगले सीट पर नतीजों का ऐलान होगा।
-
December 21, 2025 9:12 AM (IST) Posted by Shakti Singh
तीन सीटों पर निर्विरोध चुनाव
डोंडाईचा नगर परिषद और अंगार नगर पंचायत के सदस्यों और अध्यक्षों के चुनाव निर्विरोध हुए। जामेर नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव में भी कोई मुकाबला नहीं हुआ। तीनों जगहों पर बीजेपी उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं।