1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: संभाजी महाराज की जयंती के दौरान 2 समुदायों में झड़प और पत्थरबाजी, 112 लोगों पर हुई FIR, हिरासत में 32 लोग

महाराष्ट्र: संभाजी महाराज की जयंती के दौरान 2 समुदायों में झड़प और पत्थरबाजी, 112 लोगों पर हुई FIR, हिरासत में 32 लोग

अहमदनगर के शेवगांव इलाके में संभाजी महाराज की जंयती की वजह से निकाले जा रहे जुलूस के दौरान दो समुदाय आपस में टकरा गए और जमकर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Maharashtra- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV अहमदनगर में बीती रात हुआ हंगामा

अहमदनगर: महाराष्ट्र के अहमदनगर में बीती रात हुए छत्रपति संभाजी महाराज के जन्मोत्सव के दौरान 2 गुटों में झड़प हुई है। इस दौरान हुई पत्थरबाजी में कई दुकानों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है और 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामले को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा है और 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर भारी फोर्स को तैनात किया गया है और हालात काबू में हैं। दोनों गुटो के मिलाकर कुल 112 लोगों पर FIR हुई है। FIR मे सेक्शन 307, आर्म एक्ट 4/25, सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान 353,332,333,336,143,147,148,149,427 के तहत मामला दर्ज हुआ है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल अहमदनगर के शेवगांव इलाके में संभाजी महाराज की जंयती की वजह से जुलूस निकाला जा रहा था, इसी दौरान नारेबाजी शुरू हो गई, जिसके बाद दूसरे समुदाय ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पथराव शुरू हो गया और 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। 

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम 5 बजे शेगांव में छत्रपति संभाजी की जयंती मनाने के लिए शोभा यात्रा निकली थी। रात 8 बजे जब शोभा यात्रा शिवाजी महाराज चौक पहुंची तो अचानक से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इससे भगदड़ का माहौल बन गया। हिरासत में लिए गए लोगों के पास से कुछ हथियार भी मिले हैं। मामले की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें: 

DK Shivakumar Birthday: 1989 से अब तक कोई चुनाव नहीं हारे डीके शिवकुमार, जन्मदिन के मौके पर जानें उनसे जुड़ी खास बातें 

छत्तीसगढ़: पिकअप गाड़ी पर सवार थे दो दर्जन से ज्यागा लोग, ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत