A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: भिवंडी में एक डाइंग कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर, आग की चपेट में आए 3 फ्लोर

महाराष्ट्र: भिवंडी में एक डाइंग कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर, आग की चपेट में आए 3 फ्लोर

महाराष्ट्र के भिवंडी में एक डाइंग कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया। हालात ये बन गए कि 3 फ्लोर आग की चपेट में आ गए। इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं।

dyeing company- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT भिवंडी में एक डाइंग कंपनी में आग लगने से हड़कंप

भिवंडी: महाराष्ट्र के भिवंडी के खोक्खा कंपाउंड स्थित निलेश डाइंग कंपनी में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कंपनी की तीन मंजिलें इसकी चपेट में आ गईं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।

कैसे लगी आग?

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आंकलन और आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।

डाइंग कंपनी जलकर खाक

मिली जानकारी के मुताबिक, डाइंग कंपनी पूरी तरह जल चुकी है। फायर ब्रिगेड को 5 घंटे से ज्यादा की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग पर काबू पाने के लिए डाइंग के आस-पास रिहायशी इलाका होने की वजह से इलाके में हड़कंप मच गया है।

12 फरवरी को मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के सामने लगी थी भीषण आग

12 फरवरी को मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के सामने  नेवल डॉकयार्ड में भी भीषण आग लगी थी। आग लगने की घटना रात करीब 10:15 बजे की थी। मिली जानकारी के मुताबिक, डॉकयार्ड परिसर के भीतर स्थित सर्वे यार्ड भवन में ये आग लगी थी, जिसकी भयावह वीडियो भी सामने आया था।

आग की लपटें और उठते हुए धुएं को देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे। आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची थीं और आग पर काबू पाया था।

इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद में एक व्यावसायिक इमारत में आग लगी थी। जिसके बाद करीब 100 लोगों को मौके से सुरक्षित बाहर निकाला गया था। हालांकि इस घटना में किसी तरह की जनहानि की बात सामने नहीं आई थी। (इनपुट: सय्यद नकी हसन)