मुंबई के CSMT स्टेशन पर संपादित वीडियो के जरिये 'भीड़' दिखाने को लेकर FIR दर्ज
पुलिस ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) स्टेशन पर कथित तौर पर भारी भीड़ दिखाने वाले संपादित वीडियो के प्रसार के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
