महाराष्ट्र के चांदवाड़ शहर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला दो दिन तक गहरे, अंधेरे कुएं में लटकी हुई रही है। सामने आई जानकारी के अनुसार, महिला बेटे के घर जाने के लिए निकली थी। हालांकि, इसी दौरान वह बस स्टैंड के पास कुंए में जा गिरी। इसके बाद वह दो दिनों तक अंधेरे कुएं में लटकी रही। जब लोगों की नजर कुएं के पास पड़ी तब महिला को कुएं से रेस्क्यू कर के कुएं से बाहर निकाला गया है।
क्या है पूरा मामला?
महाराष्ट्र के चांदवाड़ की 75 साल की चंद्रभागा नाम की बुजुर्ग महिला को आखिरकार नई जिंदगी मिल गई है। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला बीते 29 अगस्त से ही लापता चल रही थी। वह अपने बेटे के घर जाने के लिए निकली थी। 2 दिन बाद पता चला कि वह बस स्टैंड के पास एक खुले कुएं में गिर गई थी। इसके बाद महिला की जान बचाई गई।
कैसे मिली बुजुर्ग महिला?
जानकारी के अनुसार, कुछ लड़कों ने कुएं के पास घूमते हुए जब अंदर झांका तो बुजुर्ग को देखा। इसके बाद महिला को चांदवाड़ पुलिस और म्युनिसिपल काउंसिल की टीम की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल चांदवाड़ पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दादी असल में कुएं में कैसे गिरी। इस बीच, लोगों ने मांग की है कि एडमिनिस्ट्रेशन तुरंत सेफ्टी नेट और प्रोटेक्टिव बैरियर लगाए क्योंकि इन कुओं में पहले भी हादसे हो चुके हैं।
मुंबई में भी दर्दनाक हादसा
आपको बता दें कि इससे पहले मुंबई के बांद्रा इलाके से भी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई थी। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 साल के बच्चे की जान चली गई थी। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बच्चे को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस घटना को लेकर गाड़ी चला रही आरोपी महिला और फिटनेस कोच मेघा रावल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वह मोबाइल फोन पर बात करते हुए तेज और लापरवाही से कार चला रही थी। पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 105, 281, 125 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत केस दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें- सुसाइड की कोशिश करने वाले डॉक्टर की मौत, अस्पताल में चल रहा था इलाज; जानें पूरा मामला
मुंबई के चैंबूर में केमिकल का टैंकर लीक, घटनास्थल पर 2KM तक ट्रैफिक बंद