BMC चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 87 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, अजित पवार ने 27 प्रत्याशियों का किया ऐलान
महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के लिए सभी दल अलग-अलग गठबंधन कर रहे हैं। अजित पवार ने शरद पवार गुट के साथ हाथ मिला लिया है। वहीं, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे साथ आ चुके हैं।

महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले सभी पार्टियां अलग-अलग गठबंधन करने में लगी हुई हैं। महायुती और महाविकास अघाडी गठबंधन इस चुनाव में पूरी तरह खत्म होते नजर आ रहे हैं। सिर्फ बीजेपी और शिवसेना ही ऐसी पार्टियां हैं, जिन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ लड़ा था और अब निकाय चुनाव में भी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर गठबंधन बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, उद्धव ठाकरे ने इस चुनाव के लिए राज ठाकरे से हाथ मिला लिया है, जबकि अजित पवार की एनसीपी और शरद पवार की एनसीपी के बीच भी कुछ सीटों पर गठबंधन हुआ है।
Live updates : Maharashtra civic body polls
-
December 29, 2025 11:11 PM (IST) Posted by Amar Deep
महायुति के बीच BMC चुनाव के लिए शीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय
मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए महायुति के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। इसके तहत भाजपा 137 सीटों पर जबकि शिवसेना 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों दल अपने-अपने कोटे से मित्र दलों को सीटें देंगे। एबी फॉर्म का वितरण कर दोनों दलों के उम्मीदवार कल नामांकन दाखिल करेंगे।
-
December 29, 2025 10:03 PM (IST) Posted by Amar Deep
BMC चुनाव के लिए अजित पवार गुट ने जारी की 27 प्रत्याशियों की लिस्ट
मुंबई की 26 सीटों के लिए एनसीपी अजित पवार गुट ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 27 उम्मीदवारों के नाम हैं।
-
December 29, 2025 5:10 PM (IST) Posted by Amar Deep
कांग्रेस ने जारी की 87 प्रत्याशियों की लिस्ट
बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 87 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं भी दी है।
-
December 29, 2025 4:39 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
शिवसेना उद्धव गुट और कांग्रेस के गठबंधन की पुणे में ऑफिशियल घोषणा, दोनों पार्टियां मिलकर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव लड़ेंगी
शिवसेना उद्धव गुट और कांग्रेस के गठबंधन की पुणे में ऑफिशियल घोषणा हो गई है। दोनों पार्टियां मिलकर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव लड़ेंगी। सतेज पाटिल और सचिन अहीर ने ऑफिशियल घोषणा की है। PMC की कुल 160 सीटों में से 60 सीट कांग्रेस और 45 सीट उद्धव गुट चुनाव लड़ेगी। बाकी 55 सीटों पर दोनो पार्टियों में फिर से चर्चा होगी।
-
December 29, 2025 2:17 PM (IST) Posted by Shakti Singh
बीजेपी ने राहुल नार्वेकर के भाई-भाभी को टिकट दिया
बीजेपी की पहली सूची में जिन 66 प्रत्याशियों को टिकट मिला है, उसमें महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर के परिवार के 2 लोग शामिल हैं। महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर के भाई और भाभी चुनाव मैदान में हैं। साउथ मुम्बई के कोलाबा के वार्ड नंबर 226 से मकरंद नार्वेकर को बीजेपी ने टिकट दिया है, जो राहुल नार्वेकर के भाई हैं। वार्ड नंबर 227 से हर्षिता नार्वेकर को टिकट मिला है, जो राहुल नार्वेकर की भाभी हैं।
-
December 29, 2025 2:13 PM (IST) Posted by Shakti Singh
पुणे में उद्धव ने कांग्रेस का हाथ थामा
शिवसेना उद्धव गुट और कांग्रेस के गठबंधन की पुणे में ऑफिशियल घोषणा कर दी गई है। दोनों पार्टियां मिलकर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव लड़ेंगी। सतेज पाटिल और सचिन अहीर ने इसकी ऑफिशियल घोषणा की है। पुणे म्यूसिपल कॉर्पोरेशन की कुल 160 सीटों में से 60 सीट कांग्रेस और 45 सीट उद्धव गुट चुनाव लड़ेगा। बाकी 55 सीटों पर दोनो पार्टियों में फिर से चर्चा होगी।
-
December 29, 2025 11:18 AM (IST) Posted by Shakti Singh
भाजपा की पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवार
भाजपा की पहली लिस्ट में कुल 66 उम्मीदवार हैं।
1. वॉर्ड क्रमांक - २ - तेजस्वी घोसाळकर
2. वॉर्ड क्रमांक ७ - गणेश खणकर
3. वॉर्ड क्रमांक १० - जितेंद्र पटेल
4. वॉर्ड क्रमांक १३ - राणी त्रिवेदी
5. वॉर्ड क्रमांक १४ - सीमा शिंदे
6. वॉर्ड क्रमांक १५ - जिग्ना शाह
7. वॉर्ड क्रमांक १६ - श्वेता कोरगावकर
8. वॉर्ड क्रमांक १७ - शिल्पा सांगोरे
9. वॉर्ड क्रमांक १९ - दक्षता कवठणकर
10. वॉर्ड क्रमांक २० - बाळा तावडे
11. वॉर्ड क्रमांक २३ - शिवकुमार झा
12. वॉर्ड क्रमांक २४ - स्वाती जैस्वाल
13. वॉर्ड क्रमांक ३१ - मनिषा यादव
14. वॉर्ड क्रमांक ३६ - सिद्धार्थ शर्मा
15. वॉर्ड क्रमांक ३७ - प्रतिभा शिंदे
16. वॉर्ड क्रमांक ४३ - विनोद मिश्रा
17. वॉर्ड क्रमांक ४६ - योगिता कोळी
18. वॉर्ड क्रमांक ४७ - तेजिंदर सिंह तिवाना
19. वॉर्ड क्रमांक ५२ - प्रीती साटम
20. वॉर्ड क्रमांक ५७ - श्रीकला पिल्ले
21. वॉर्ड क्रमांक ५८ - संदीप पटेल
22. वॉर्ड क्रमांक ५९ - योगिता दाभाडकर
23. वॉर्ड क्रमांक ६० - सयाली कुलकर्णी
24. वॉर्ड क्रमांक ६३ - रुपेश सावरकर
25. वॉर्ड क्रमांक ६८ - रोहन राठोड
26. वॉर्ड क्रमांक ६९ - सुधा सिंह
27. वॉर्ड क्रमांक ७० - अनिश मकवानी
28. वॉर्ड क्रमांक ७२ - ममता यादव
29. वॉर्ड क्रमांक ७४ - उज्ज्वला मोडक
30. वॉर्ड क्रमांक ७६ - प्रकाश मुसळे
31. वॉर्ड क्रमांक ८४ - अंजली सामंत
32. वॉर्ड क्रमांक ८५ - मिलिंद शिंदे
33. वॉर्ड क्रमांक ८७ - महेश पारकर
34. वॉर्ड क्रमांक ९७ - हेतल गाला
35. वॉर्ड क्रमांक ९९ - जितेंद्र राऊत
36. वॉर्ड क्रमांक १०० - स्वप्ना म्हात्रे
37. वॉर्ड क्रमांक १०३ - हेतल गाला मार्वेकर
38. वॉर्ड क्रमांक १०४ - प्रकाश गंगाधरे
39. वॉर्ड क्रमांक १०५ - अनिता वैती
40. वॉर्ड क्रमांक १०६ - प्रभाकर शिंदे
41. वॉर्ड क्रमांक १०७ - नील सोमय्या
42. वॉर्ड क्रमांक १०८ - दिपिका घाग
43. वॉर्ड क्रमांक १११ - सारिका पवार
44. वॉर्ड क्रमांक ११६ - जागृती पाटील
45. वॉर्ड क्रमांक १२२ - चंदन शर्मा
46. वॉर्ड क्रमांक १२६ - अर्चना भालेराव
47. वॉर्ड क्रमांक १२७ - अलका भगत
48. वॉर्ड क्रमांक १२९ - अश्विनी मते
49. वॉर्ड क्रमांक १३५ - नवनाथ बन
50. वॉर्ड क्रमांक १४४ - बबलू पांचाळ
51. वॉर्ड क्रमांक १५२ - आशा मराठे
52. वॉर्ड क्रमांक १५४ - महादेव शिगवण
53. वॉर्ड क्रमांक - १७२ - राजश्री शिरोडकर
54. वॉर्ड क्रमांक - १७४ - साक्षी कनोजिया
55. वॉर्ड क्रमांक १८५ - रवी राजा
56. वॉर्ड क्रमांक १९० - शितल गंभीर देसाई
57. वॉर्ड क्रमांक १९५ - राजेश कांगणे (वरळी मतदारसंघ)
58. वॉर्ड क्रमांक १९६ - सोनाली सावंत
59. वॉर्ड क्रमांक २०७ - रोहिदास लोखंडे
60. वॉर्ड क्रमांक २१४ - अजय पाटील
61. वॉर्ड क्रमांक २१५ - संतोष ढोले
62. वॉर्ड क्रमांक २१८ - स्नेहल तेंडुलकर
63. वॉर्ड क्रमांक २१९ - सन्नी सानप
64. वॉर्ड क्रमांक २२१ - आकाश पुरोहित
65. वॉर्ड क्रमांक २२६ - मकरंद नार्वेकर
66. वॉर्ड क्रमांक २२७ - हर्षिता नार्वेकर -
December 29, 2025 10:35 AM (IST) Posted by Shakti Singh
अजीत पवार ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा
अजित पवार ने पिंपरी चिंचवड़ महानगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों के प्रचार की शुरुआत की इस मौके पर उन्होंने कहा "मैं 25 सालों से आपका प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। जब योगेश बहल मैं मेयर थे, तो इस शहर को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा देश का सर्वश्रेष्ठ शहर होने का पुरस्कार मिला था। हम इस शहर के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे थे और हर छोटी-बड़ी चीज़ों पर ध्यान देते थे, पर आज क्या दिखाई दे रहा है? सब कुछ अस्त-व्यस्त है। टेंडरों में धांधली हो रही है और वे मनमाने ढंग से दिए जा रहे हैं। हाल ही में मुझे किसी ने बताया कि जैकवेल प्रोजेक्ट का टेंडर 30 प्रतिशत अधिक दर पर दिया गया है। यह पैसा किसकी जेब में जा रहा है? आखिर हो क्या रहा है? यह जनता का पैसा है, किसी के निजी बाप की जागीर नहीं। इस बात को हमें समझना होगा।
-
December 29, 2025 10:31 AM (IST) Posted by Shakti Singh
सीट बंटवारे के बाद BJP कार्यकर्ताओं का हंगामा
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रात में कल्याण ईस्ट में विधायक सुलभा गायकवाड़ के ऑफिस पर हंगामा किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि गठबंधन हो गया है। सीटों का बंटवारा तय हो गया है। लेकिन, कल्याण ईस्ट में गठबंधन में बीजेपी को सिर्फ सात सीटें दी गई हैं। यह गलत है। हम गठबंधन नहीं चाहते। कार्यकर्ताओं ने ऐसी घोषणाएं कीं। बीजेपी जिला अध्यक्ष नंदू परब और बीजेपी चुनाव प्रभारी नरेंद्र सूर्यवंशी कार्यकर्ताओं और इच्छुक उम्मीदवारों को मनाने के लिए ऑफिस पहुंचे। लेकिन, कार्यकर्ता किसी की भी बात सुनने के मूड में नहीं थे। कार्यकर्ता चाहते हैं कि बीजेपी यह चुनाव अपने दम पर लड़े। शिवसेना शिंदे ग्रुप के संपर्क प्रमुख महेश गायकवाड़ ने अकेले चुनाव लड़ने की बात कही थी। इसी के अनुसार, कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं कि बीजेपी भी अपने दम पर चुनाव लड़े।
-
December 29, 2025 8:59 AM (IST) Posted by Shakti Singh
NCP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर बवाल
एनसीपी (अजीत पवार) के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर विवाद शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, एनसीपी का एक गुट नवाब मलिक से नाराज है। उम्मीदवारों की पहली सूची में मुस्लिम कैंडिडेट्स को तवज्जों देने की वजह से यह नाराजगी है। इतना ही नहीं पहली लिस्ट परिवादवाद की झलक भी दिखाई दे रही है। पहली सूची में नवाब मलिक के परिवार के 3 सदस्यों को टिकट दिया गया है, जिसको लेकर भी नाराजगी है। पहली लिस्ट में नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक, बहन सईदा खान और कप्तान मलिक की बहू बुरशा मलिक को टिकट दिया गया है। सभी समाज को चुनाव लड़ने का मौका दिया जाए यह मांग एंटी नवाब मलिक कैम्प कर रहा है।
-
December 29, 2025 8:55 AM (IST) Posted by Shakti Singh
किरीट सोमैया के बेटे को मिला टिकट
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में किरीट सोमैया के बेटे नील सोमैया को टिकट मिला है। मुलुंड पश्चिम में बीएमसी के वॉर्ड 107 से बीजेपी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। वह आज दोपहर 1 बजे नामांकन दाखिल करेंगे।