A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'माझी लाडकी बहीण योजना' खत्म होगी या नहीं? इस सवाल पर CM देवेंद्र फडणवीस ने दिया जवाब

'माझी लाडकी बहीण योजना' खत्म होगी या नहीं? इस सवाल पर CM देवेंद्र फडणवीस ने दिया जवाब

Ladki Bahin Yojana News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महिलाओं के लिए जारी 'माझी लाडकी बहीण योजना' को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। महाराष्ट्र की 1.7 करोड़ पात्र महिलाओं का इसका लाभ मिलता है।

Majhi Ladki Bahin Yojana- India TV Hindi
Image Source : PTI 'माझी लाडकी बहीण योजना' पर CM देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्टीकरण दिया है।

Majhi Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र में महिलाओं के लिए जारी चर्चित 'माझी लाडकी बहीण योजना' को लेकर कयासबाजी के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान आया है। देवेंद्र फडणवीस ने साफ किया है कि महाराष्ट्र सरकार Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana को बंद करने की कोई प्लानिंग नहीं कर रही है। इसकी लाभार्थी महिलाओं को पहले के जैसे ही आर्थिक मदद मिलती रहेगी। सीएम देवेंद्र फडणवीस के इस बयान से माझी लाडकी बहीण योजना का फायदा उठा रही महिलाओं ने राहत की सांस ली है।

महाराष्ट्र में जारी रहेगी 'माझी लाडकी बहीण योजना'

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 'माझी लाडकी बहीण योजना' भारत में महिलाओं के कल्याण की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। उनके अनुसार, अभी महाराष्ट्र की लगभग 1.7 करोड़ पात्र महिलाएं इस स्कीम का फायदा ले रही हैं। देवेंद्र फडणवीस ने इस बात पर जोर देकर कहा कि महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण पर फोकस करते हुए शुरू की गई Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana को आगे भी जारी रखा जाएगा।

लाडकी बहिन योजना को खत्म नहीं किया जाएगा, ये राज्यों में अपनी तरह की सबसे बड़ी कल्याणकारी योजना है; 1.7 करोड़ पात्र महिलाओं का इसका लाभ मिलता रहेगा: देवेंद्र फडणवीस

योजना बंद होने की खबर है पूरी तरह निराधार

सीएम देवेंद्र फडणवीस पहले भी कह चुके हैं कि माताओं-बहनों के जीवन स्तर में सुधार और उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए महाराष्ट्र सरकार लगातार कोशिश कर रही है। ऐसे में माझी लाडकी बहीण योजना को बंद करने का समाचार पूरी तरह से झूठा है। एक अफवाह है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अटकलों पर लगाया विराम

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में माझी लाडकी बहीण योजना के भविष्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आई थीं, जिसके बाद लाभार्थी महिलाओं में भ्रम की स्थिति थी। हालांकि, अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के स्पष्टीकरण के बाद इन अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया है।

माझी लाडकी बहीण योजना क्या है?

माझी लाडकी बहीण योजना, महाराष्ट्र सरकार की तरफ से महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता देने के लिए शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है। इसके अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर माह 1 हजार 500 रुपये की आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक अकाउंट में दी जाती है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: उद्धव-शिंदे शिवसेना का होगा विलय? दानवे और सत्तार के गले मिलने का वीडियो आया सामने