A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पुणे स्टेशन के पास डिरेल हुई वंदे भारत ट्रेन, गाड़ी का एक कोच पटरी से उतरा

पुणे स्टेशन के पास डिरेल हुई वंदे भारत ट्रेन, गाड़ी का एक कोच पटरी से उतरा

महाराष्ट्र के पुणे में वंदे भारत ट्रेन हादसे का शिकार हो गई है। जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत ट्रेन पुणे स्टेशन के पास डिरेल हो गई और ट्रेन का एक कोच पटरी से उतर गया।

vande bharat accident pune station- India TV Hindi
Image Source : REPORTER पुणे में रेल हादसे की खबर।

महाराष्ट्र के पुणे जिले से रेल हादसे की खबर सामने आ रही है। सामने आई जानकारी के अनुसार, पुणे स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन डिरेल हो गई है। ट्रेन का एक कोच पटरी से नीचे उतर गया है। हालांकि, राहत वाली बात ये है कि इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के भी जान जाने या घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। आइए जानते हैं कि इस हादसे के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

हादसे के बारे में क्या पता लगा?

सेंट्रल रेलवे की ओर से इस हादसे के बारे में जानकारी साझी की गई है।  CPRO/सेंट्रल रेलवे ने बताया- CSMT से सोलापुर जा रही वंदे भारत ट्रेन (गाड़ी संख्या-22225) के चौथे कोच की एक ट्रॉली शाम 7:30 बजे पुणे स्टेशन के प्लेटफार्म पर प्रवेश करते समय डायमंड क्रॉसिंग पर पटरी से उतर गई। पुणे स्टेशन के यार्ड के पुनर्निर्माण के तहत क्रॉसिंग के अपग्रेड की योजना बनाई गई है। किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए उन्हें दूसरे रैक में स्थानांतरित करने की योजना है।

पहली बार डिरेल हुई वंदे भारत ट्रेन

आपको बता दें कि ये पहली वंदे भारत ट्रेन है जो डिरेल हुई है। 2019 से लेकर 2026 तक का ये पहला केस है। अभी तक वंदे भारत ट्रेन को काफी सुरक्षित ट्रेन माना जा रहा था, इसमें पहले से ही कवच सिस्टम इनस्टॉल है। रेलवे के मुताबिक रेल डिरेल हुई है लेकिन किसी भी यात्री को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा है। यात्रियों को सुरक्षित आगे बढ़ाया गया है।  इस दुर्घटना की वजह से पुणे रुट पर बड़ी एक्सप्रेस ट्रेन पर असर पड़ा है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में लू का कहर: पुणे में खेत में काम कर रही महिला की मौत, धुले में 200 मुर्गियों की जान गई

बिरयानी के बाद तरबूज खाया, पूरा परिवार खत्म; मुंबई में फूड पॉइजनिंग से 4 मौतें, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार