1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, पहले चश्मदीद ने बयां किया भयावह मंजर

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, पहले चश्मदीद ने बयां किया भयावह मंजर

बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का निधन हो गया है। विमान क्रैश का भयानक मंजर पहले चश्मदीद ने बयां किया है।

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन- India TV Hindi
Image Source : PTI महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन

Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar Death In Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में भयानक प्लेन हादसा हुआ है। प्लेन मुंबई से बारामती जा रहा था। यह एक चार्टर्ड प्लेन था। इस प्लेन क्रेश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार का निधन हो गया है। पवार जिला परिषद चुनावों के लिए एक जनसभा में शामिल होने बारामती जा रहे थे। विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है।

चश्मदीद ने बताया भयावह मंजर

विमान हादसे के समय मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया, "मैंने यह अपनी आंखों से देखा। यह सच में बहुत दुखद है। जब विमान नीचे आ रहा था, तो ऐसा लगा कि यह क्रैश हो जाएगा, और यह क्रैश हो गया। फिर इसमें धमाका हुआ। बहुत बड़ा धमाका हुआ। उसके बाद, हम यहां भागे और देखा कि विमान में आग लगी हुई थी। विमान में फिर से 4-5 धमाके हुए। और लोग यहां आए, और उन्होंने लोगों को (विमान से) बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन क्योंकि यह बहुत बड़ी आग थी, इसलिए लोग मदद नहीं कर पाए। अजित पवार विमान में सवार थे और यह हमारे लिए बहुत दुखद है। मैं इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकता।"

विमान के बारे में जानें

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जिस प्लेन में सवार थे वो एक Learjet 45 मॉडल का बिजनेस जेट था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK है। विमान का संचालन VSR Ventures Pvt Ltd द्वारा किया जा रहा था। लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से उतर गया और चट्टान से टकराने के बाद क्रैश हो गया था। इस दौरान प्लेन में आग लग गई थी।

अजित पवार का सियासी सफर

अजित पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के देवलाली प्रवरा गांव में हुआ था। उनके पिता अनंतराव पवार मुंबई के प्रसिद्ध राजकमल स्टूडियो में काम करते थे। पिता की असामयिक मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारियां अजित पर आ गईं, जिसके कारण उन्हें अपनी कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। इस मुश्किल दौर में उन्होंने परिवार का सहारा बनकर कई चुनौतियों का सामना किया। 1982 में मात्र 23 वर्ष की उम्र में अजित पवार ने राजनीति में प्रवेश किया था। 

यह भी पढ़ें:

Ajit Pawar Death: कब और क्यों क्रैश हुआ अजित पवार का विमान? सामने आ गई पूरी जानकारी

अजित पवार के प्लेन क्रैश का पहला VIDEO आया सामने, रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर