भारत समेत दुनियाभर में बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाओं में तेज बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बीते कुछ समय में भूकंप के कारण कई देशों में हजारों लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। इस वजह से लोगों दिलों में भूकंप का खौफ हर रोज बढ़ता चला जा रहा है। अब गुरुवार को महाराष्ट्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।
कितनी थी भूकंप की तीव्रता?
नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, महाराष्ट्र के हिंगोली में गुरुवार को भूकंप के कई झटके महसूस किए गए हैं। सबसे तेज गति के भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई है। सामने आई जानकारी के अनुसार, हिंगोली में आए इस भूकंप की वजह से अब तक किसी भी बड़े स्तर के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
- महाराष्ट्र के हिंगोली में पहला भूकंप देर रात 1 बजकर 37 मिनट पर आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र हिंगोली में धरती से 10 किमी अंदर था।
- हिंगोली में भूकंप का दूसरा झटका देर रात 2 बजकर 15 मिनट पर लगा। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 थी। भूकंप का केंद्र धरती से 10 किमी भीतर था।
- महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में भूकंप का तीसरा झटका 2 बजकर 17 मिनट पर महसूस किया गया। इस भूकंप की तीव्रता 3.9 थी और इसका केंद्र भी धरती से 10 किमी की गहराई में था।
- वहीं, हिंगोली जिले में भूकंप का चौथा झटका रात 3 बजकर 23 मिनट पर आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मारी गई। इसका भी केंद्र धरती से 10 किमी भीतर था।
भूकंप क्यों आते हैं?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भूकंप के कारण धरती हिलने की मुख्य वजह धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों का आपस में टकराना, रगड़ना या खिसकना होता है। इसके कारण जमीन के अंदर जमा ऊर्जा अचानक से बाहर की ओर निकलती है। इसी के कारण हमारी धरती पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके, राजस्थान के पास था केंद्र, 5.5 थी तीव्रता
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता