Maharashtra Local Body Polls: बीजेपी ने 26 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित किया
Maharashtra Municipal Elections 2026 | महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक गहमागहमी दिन-ब-दिन तेज होती जा रही है। सूबे की कुल 29 महानगरपालिकाओं के लिए 15 जनवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि नतीजे 16 जनवरी को आएंगे। इन चुनावों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। राज्य भर की 29 महानगर पालिकाओं जिनमें मुंबई (BMC), पुणे (PMC), ठाणे (TMC) और नागपुर (NMC) जैसे बड़े शहर शामिल हैं, के लिए मतदान 15 जनवरी को होगा, जबकि नतीजे 16 जनवरी को सामने आएंगे। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 2 जनवरी गुजर चुकी है, जिसके बाद अब चुनावी मैदान पूरी तरह साफ हो गया है और मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट हो चुकी है।
आइए, इन स्थानीय निकाय चुनावों से जुड़ी आज की प्रमुख खबरों और अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं:
Live updates : Maharashtra Local Body Polls Live
-
January 09, 2026 9:40 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
मुंबई और पुणे को लेकर शिंदे ने की भविष्यवाणी
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को पुणे नगर निगम चुनाव से पहले पुणे में प्रचार किया। शिंदे ने जोर देकर कहा कि महायुति गठबंधन विकास के मुद्दे पर नगर निगम चुनाव लड़ रहा है और मुंबई और पुणे दोनों में विजयी होगा।
-
January 09, 2026 3:19 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
गौरी लंकेश की हत्या का आरोपी लड़ेगा चुनाव
पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या का आरोपी श्रीकांत पंगारकर जालना नगर निगम से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रह है। पंगारकर वार्ड नंबर 13 से चुनाव लड़ेंगा। उसका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवारों सहित अन्य उम्मीदवारों से होगा। पंगारकर 2001 से 2006 के बीच अविभाजित शिवसेना के जालना नगर निगम पार्षद रह चुका है। 2011 के नगर निगम चुनावों में पार्टी द्वारा उन्हें बाहर किए जाने के बाद, वे हिंदू जनजागृति समिति में शामिल हो गए था।
-
January 09, 2026 2:54 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
नागपुर में बीजेपी के 32 कार्यकर्ता सस्पेंड
नागपुर महानगरपालिका के चुनाव में संगठनात्मक अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी कार्य किए जाने के मामले में बीजेपी ने 32 कार्यकर्ताओं को 6 वर्ष के लिए निलंबित कर दिया है। इनमें कुछ भूतपूर्व नगरसेवक एवं उन्हें समर्थन देने वाले भाजपा के कार्यकर्ता हैं। (रिपोर्ट: योगेंद्र तिवारी)
-
January 09, 2026 2:03 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
सपा विधायक अबू आजमी ने 'मुंबई महापौर' पर दिया बड़ा बयान
महापौर चुनाव पर बोलते हुए अबू आजमी ने जोर दिया है कि मुंबई का महापौर मुंबईकर ही होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'महापौर का चुनाव सांप्रदायिक आधार पर या धर्म-जाति के नाम पर नहीं होना चाहिए। यह चुनाव शहर के हित में और योग्यता के आधार पर होना चाहिए।' (रिपोर्ट: समीर भिसे)
-
January 09, 2026 12:27 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
बीजेपी ने 26 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित किया
मुंबई के बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने पार्टी विरोधी कार्य करने के कारण 26 कार्यकर्ताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। (रिपोर्ट: सचिन चौधरी)
-
January 09, 2026 10:45 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
दानवे ने एकनाथ शिंदे पर बोला तीखा हमला
महाराष्ट्र विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेता अंबादास दानवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला बोला है। दानवे ने बीड जिले की परली नगर पालिका में बनी शिंदे गुट, AIMIM और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कथित गठबंधन को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि इस गठबंधन को देखने के बाद अब एकनाथ शिंदे को अपने “विद्रोह” और “सिद्धांतों” की बातें हमेशा के लिए बंद कर देनी चाहिए। दानवे ने तंज कसते हुए कहा कि “राष्ट्रवादी को नकारते-नकारते अब आप सीधे ‘AIMIM-वादी’ बन गए हैं?” जिन दलों की आलोचना कर सत्ता की सीढ़ी चढ़ी, आज उन्हीं के साथ समझौता कर लिया गया है। उन्होंने पूछा कि क्या यही शिंदे गुट की असली वैचारिक भूमिका है। अपने ट्वीट के अंत में अंबादास दानवे ने कहा कि बीड जिले के परली नगरपालिका में बने इस नए “सत्ता के परिवार” का चेहरा महाराष्ट्र ने देख लिया है और व्यंग्यात्मक लहजे में इस नई गठबंधन को “मुबारक” भी कहा। (रिपोर्ट: सचिन चौधरी)
-
January 09, 2026 9:06 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
आज इन इलाकों में प्रचार रैली को संबोधित करेंगे फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज नगर निगम चुनाव प्रचार के लिए वसई और भाईंदर सहित मुंबई के अंधेरी और चेंबूर में शाम को प्रचार रैली को संबोधित करेंगे। बता दें कि फडणवीस नगर निकाय चुनावों में अपनी पूरी ताकत झोंके हुए हैं और लगातार रैलियों और बैठकों को संबोधित कर रहे हैं। (रिपोर्ट: समीर भिसे)
-
January 09, 2026 9:04 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'महाराष्ट्र का मुसलमान मराठी मुसलमान है'
MNS चीफ राज ठाकरे ने 'मराठी मुसलमान' का कार्ड चलते हुए कहा, 'हर राज्य का हिंदू अलग होता है, क्योंकि हर राज्य का कल्चर अलग होता है। उसी तरह हर राज्य का मुसलमान भी अलग होता है। महाराष्ट्र में पीढ़ियों से, वर्षों से रहने वाला मुसलमान मराठी मुसलमान है, वो मराठी भाषी है।' (रिपोर्ट: दिनेश मौर्य)
-
January 09, 2026 9:03 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'फडणवीस के पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है'
12 कांग्रेस पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा, 'हम बीजेपी की यह गंदी राजनीति देख रहे हैं। फडणवीस के पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है। उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया है जिसे वे लोगों को दिखा सकें, इसलिए सांप्रदायिक राजनीति कर रहे हैं। संभाजी नगर में पानी का संकट है। पिछले 3 सालों में बीजेपी ने वहां क्या किया?'
-
January 09, 2026 8:42 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'सलीम कुरैशी का माहौल बिगाड़ने की कोशिश'
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री योगेश कदम ने शिवसेना नेता हाजी सलीम कुरैशी पर हुए हमले पर कहा, 'चुनाव में उनको बढ़त मिल रही है, इसलिए उनका माहौल खराब करने के लिए शायद कोशिश की गई। सभी पहलुओं की जांच जारी है। CCTV फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग हमें दिखे हैं, पुलिस जांच कर रही है।'