Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों के लिए आज हुई वोटिंग, 21 दिसंबर को आएंगे नतीजे
महाराष्ट्र में मंगलवार को स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटिंग हुई। 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों की जनता के भाग्य का फैसला किया गया। चुनाव के परिणाम 21 दिसंबर को आएंगे।

मुंबई: महाराष्ट्र में आज स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण की वोटिंग हुई। ये चुनाव 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए हुए। इस चुनाव में मुख्य टक्कर महायुति और महा विकास आघाड़ी के बीच है। चुनाव की प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) के जरिए हुई। बता दें कि 24 स्थानीय निकायों में चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं, जहां 20 दिसंबर को चुनाव होंगे। इन सभी चुनाव के परिणाम 21 दिसंबर को आएंगे।
Live updates : Maharashtra Local Body Elections LIVE
- December 02, 2025 6:36 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
शाम 5:30 बजे समाप्त हुई वोटिंग
महाराष्ट्र में सोमवार को नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए हुए स्थानीय निकाय चुनाव संपन्न हो गए। वोटिंग सोमवार सुबह 7:30 बजे शुरू हुई। शाम को 5:30 बजे समाप्त हो गई। आखिरी घंटों में कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। जिन मतदाताओं ने शाम 5:30 बजे तक कतार में लगे होने का टोकन ले लिया था, उन्हें वोट डालने की अनुमति दी गई। इसके चलते कुछ केंद्रों पर मतदान शाम 6 बजे के बाद भी जारी रहा।
- December 02, 2025 4:58 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
हमने चुनाव आयोग को दिया पत्र- आदित्य ठाकरे
वोटिंग के बीच उद्धव गुट के शिवसेना नेता अदित्य ठाकरे का भी बयान सामने आया है। आदित्य ठाकरे ने कहा, 'आप सब जानते ही है, जो वोटर लिस्ट निकली उसमें देरी हुई है। जब डाउनलोड किया तो उसमें भी परेशानी थी। हमने चुनाव आयोग को पत्र दिया है। हम इस घोटाले पर काम कर रहे थे। हम अलग-अलग शाखाओं में गए, अभी जो चुनवा चल रहा है। उसमें बैग लेकर उतर रहे हैं। उसमें पैसा है कि नहीं, समझ नहीं आ रहा है। कोई जाकर बता रहा है, कि चुनाव में वोटिंग किसको करना है। पता नहीं क्या चल रहा है? हमने दोहरे मतदारों की लिस्ट बनाई है। चुनाव आयोग ने जो 14 लाख डबल वोटर दिखाए उनके नाम उम्मीद है ,कि नाम हटाए जाएंगे।'
- December 02, 2025 4:54 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं- अजीत पवार
महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों के लिए आ हो रही वोटिंग में कुछ जगहों में हिंसा की घटनाएं भी सामने आई हैं। इस पर अजित पवार का बयान सामने आया है। अजीत पवार ने कहा, 'महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। इस संबंध में, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमारे लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। चुनाव एक पवित्र प्रक्रिया है और प्रत्येक नागरिक को बिना किसी दबाव के, सुरक्षित वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार होना चाहिए।'
- December 02, 2025 3:45 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
शाहूनगर इलाके में हुई पत्थरबाजी
महाराष्ट्र के बीड शहर के शाहूनगर इलाके में पत्थरबाजी की खबर सामने आई है। अजित पवार की NCP और शरद पवार की NCP के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव बढ़ा है। यह घटना बीड शहर के शाहूनगर इलाके में उस समय हुई जब वोटिंग चल रही थी। घटना का कारण अभी साफ नहीं है। बीड में तनावपूर्ण स्थिति पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहूनगर इलाके में आधे घंटे तक तनाव रहा। (रिपोर्ट: सचिन चौधरी)
- December 02, 2025 2:55 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
गोंदिया में दोपहर 11:30 बजे तक 20% मतदान
गोंदिया में जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 11.30 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है। अब दोपहर बाद और अंतिम घंटों में भीड़ और तेज होने की उम्मीद है। शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय उछाल देखने को मिल सकता है। दोपहर 12:30 बजे सांसद प्रफुल पटेल भी गोंदिया NMD कॉलेज के मतदान केंद्र पर पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। इस बार महिलाओं के लिए बनाए गए विशेष पिंक मतदान केंद्र सभी के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। गुलाबी सजावट, महिला कर्मचारियों की तैनाती और स्वागत व्यवस्था ने महिला मतदाताओं को खास अनुभव दिया। कई महिलाएं मतदान के बाद पिंक बूथ पर सेल्फी लेते नजर आईं।
- December 02, 2025 2:16 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
वाशिम: नगर पंचायत चुनाव के लिए सुबह 12:30 तक 18.86% मतदान
3 नगर परिषद और 1 नगर पंचायत चुनाव के लिए सुबह 12:30 तक 18.86% मतदान हुआ है।
- December 02, 2025 1:22 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
सुबह 11:30 बजे तक 17.11 प्रतिशत मतदान
महाराष्ट्र नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में सुबह 11:30 बजे तक 17.11 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह के वक्त कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई थीं। मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कई मतदान केंद्रों पर सजावट भी की गई है और उन्हें आदर्श मतदान केंद्र का नाम दिया गया है।
- December 02, 2025 12:39 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
चुनाव नतीजों की तारीख बदलने पर सामने आया सीएम फडणवीस का बयान
सीएम फडणवीस ने कहा, "चुनाव प्रक्रिया में चुनाव आयोग को सुधार लाना चाहिए। चुनाव के दौरान सभी ने नियमों का पालन किया है। कोई कोर्ट में चला गया है, इसलिए इस तरह की बातें हो रही हैं। चुनाव को लेकर पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।"
- December 02, 2025 12:37 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
चुनाव के नतीजे अब 21 दिसंबर को आएंगे, नागपुर बेंच ने सुनाया फैसला
महाराष्ट्र के सभी नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव के नतीजे अब 21 दिसंबर को आएंगे। पहले ये नतीजे 2 दिसंबर को आने वाले थे। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने ये फैसला सुनाया है। अब 20 दिसंबर तक महाराष्ट्र में चुनाव आचार संहिता लागू रहेगी।
- December 02, 2025 12:12 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
बदलापुर में मतदान के दिन हंगामा
बदलापुर में मतदान के दिन शिवसेना शिंदे गुट और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई और जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस बंदोबस्त बढ़ाए गए। घटना बदलापुर वेस्ट के बस डिपो एरिया में हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई, जिसके बाद धक्का-मुक्की और हाथापाई की नौबत आ गई थी। बढ़ते तनाव के बीच पुलिस ने हालात को कंट्रोल में किया और इलाके में पुलिस बंदोबस्त बढ़ाया गया।
- December 02, 2025 11:52 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
धुले: शिंदखेड़ा नगर पंचायत चुनाव में हड़कंप, मतदान के दौरान पैसे जब्त
शिंदखेड़ा नगर पंचायत चुनाव में हड़कंप मच गया है। यहां मतदान के दौरान पैसे जब्त हुए हैं। पुलिस ने 49 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, एक उम्मीदवार के प्रतिनिधि ने ये पैसे फेंके। पैसे फेंकने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नोटों का बंडल जब्त कर लिया है। चुनाव विभाग ने मामले में कार्रवाई शुरू की है।
Image Source : Reporter Inputबरामद किए गए पैसे - December 02, 2025 11:12 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
नवरदेव: चुनाव में शिवसेना के उम्मीदवार की आज ही के दिन शादी
ऐसा कहा जाता है कि शादी के जोड़े ऊपर से तय होकर आते हैं और राजनीति में भी पद किस्मत और जनता के आशीर्वाद से ही मिलता है। यह दोहरा संयोग मनमाड के युवक रोहन सांगळे के हिस्से में आया है। शिवसेना की ओर से उम्मीदवार बने रोहन की आज ही शादी भी है।
Image Source : Reporter Inputशिवसेना नेता लड़ रहा चुनाव, आज ही के दिन शादी भी है - December 02, 2025 10:53 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
वाशिम: मंगरुलपिर में EVM मशीन बंद हुई
वाशिम जिले के 4 नगर परिषदों के लिए चुनाव हो रहे हैं लेकिन 3 नगर परिषदों के वार्डो में EVM बंद होने से मतदान रुका। मालेगांव, मंगरुलपिर और कारंजा में मतदान केंद्रों पर EVM मशीन बंद हुई है।
- December 02, 2025 10:47 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
कोल्हापुर जिले में कई मतदान केंद्रों में आकर्षक सजावट की गई
मतदाताओं को मतदान का महत्व समझने और उन्हें आकर्षित करने हेतु कोल्हापुर जिले में कई मतदान केंद्रों को आकर्षक बनाया गया है और उनमें सजावट की गई है। इन्हें आदर्श मतदान केंद्र का नाम दिया गया है।
Image Source : REPORTER INPUTआदर्श मतदान केंद्र - December 02, 2025 9:58 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
वाशिम के मालेगाव और कारंजा के मतदान केंद्र में EVM बंद, तकनीकी दल मौके पर
वाशिम जिले के कारंजा आठवडी बाजार मतदान केंद्र के वार्ड क्रमांक 4 और मालेगांव के वार्ड क्रमांक 14 में लगभग 10 मिनट के लिए ईवीएम मशीन बंद हो गई, जिसकी वजह से मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई। मशीन बंद होते ही केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि इसी दौरान तकनीकी दल तुरंत मौके पर पहुंचा और मरम्मत का काम शुरू किया।
- December 02, 2025 9:55 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
वाशिम में वोटिंग जारी, सामने आया वीडियो
वाशिम में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटिंग जारी जारी है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मतदान केंद्र पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है और लोग बढ़-चढ़कर वोटिंग में हिस्सा ले रहे हैं।
- December 02, 2025 9:24 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
264 नगर अध्यक्ष के पदों और 6,042 नगर सेवकों के पदों के लिए हो रही वोटिंग
महाराष्ट्र में नगर परिषदों और नगर पंचायत के चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इससे 264 नगर अध्यक्ष के पदों और 6,042 नगर सेवकों के पदों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। महाराष्ट्र की 264 नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनाव के लिए वोटिंग सुबह से ही शुरू हो गई थी।
- December 02, 2025 8:50 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
नागपुर पर टिकीं सभी की नजरें
नागपुर सहित विदर्भ में सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें मतदान केंद्रों के बाहर दिख रही है। नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनाव में महाविकास अघाडी के साथ-साथ महायुती का भी गठबंधन नहीं हो पाया है, सभी पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए जा रहे हैं। इस चुनाव में सभी की नजरें नागपुर पर टिकी हुई हैं, क्योंकि नागपुर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गृह क्षेत्र है। यह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी गृह क्षेत्र है। इसके अलावा महाराष्ट्र के रेवेन्यू मिनिस्टर एवं भाजपा के चुनाव प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले का भी गृह क्षेत्र नागपुर ही है। ऐसे में यहां क्या नतीजे आएंगे, ये देखना दिलचस्प होगा।
- December 02, 2025 8:29 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
धुले निकाय चुनाव में केंद्रों पर लगीं लंबी कतारें
धुले जिले में आज शिरपुर और पिंपलनेर नगर परिषद के साथ शिंदखेड़ा नगर पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस निकाय चुनाव में मंत्री जयकुमार रावल और विधायक अमरीश पटेल की प्रतिष्ठा दांव पर है। 1 लाख से ज्यादा मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। यहां कड़ाके की ठंड के बावजूद मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। इस चुनाव में मंत्री जयकुमार रावल, पूर्व मंत्री व विधायक अमरीश भाई पटेल और शिंदे गुट की विधायक मंजुला गावित की सियासी साख दांव पर लगी है। इन तीन निकायों में प्रमुख पदों के 10 और नगर सेवक की 67 सीटों के लिए कुल 207 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज 129 मतदान केंद्रों पर 1 लाख 8 हजार 816 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
- December 02, 2025 8:20 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
सिंधुदुर्ग जिले के कणकवली नगर पंचायत चुनाव में कांटे की टक्कर
सिंधुदुर्ग जिले में सुबह से ही लोग मतदान केंद्र पर बड़ी संख्या में पहुंच रहें है। स्थानीय चुनाव होने की वजह से ज्यादातर मतदाता खुलकर कैमरे पर अपनी पसंद बता नहीं रहें हैं क्योंकि दोनों ही उम्मीदवार उनके परिचित हैं। वहीं कुछ मतदाताओं का कहना है कि इस बार कांटे की टक्कर है।
- December 02, 2025 8:07 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
वाशिम निकाय चुनाव में अध्यक्ष के 4 पदों पर 27 उम्मीदवार
वाशिम जिले की चार नगर निकायों रिसोड, कारंजा, मंगरुळपीर नगर परिषद और मालेगांव नगर पंचायत में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन चुनावों में 4 अध्यक्ष पदों के लिए 27 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 90 सदस्य पदों के लिए कुल 374 उम्मीदवार चुनावी मुकाबले में उतर चुके हैं। कुल 178 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है, जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मतदान सही से हो, इसके लिए 961 चुनाव कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जबकि सुरक्षा के लिए 928 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
- December 02, 2025 7:46 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
सुबह 7:30 से शुरू हुई वोटिंग
स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सुबह 7:30 से वोटिंग शुरू हो गई है। ये वोटिंग शाम 5:30 बजे तक चलेगी। मतदाताओं का मतदान केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया है। काम पर जाने वाले लोग अक्सर सुबह के वक्त ही वोटिंग करने को प्रमुखता देते हैं। हालांकि मौसम को देखते हुए सुबह के वक्त अभी कम भीड़ दिखाई दी है।
- December 02, 2025 7:42 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
पुणे के चाकन जिला परिषद स्कूल में मॉक पोलिंग हुई
स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण से पहले पुणे के चाकन जिला परिषद स्कूल में मॉक पोलिंग हुई। ईवीएम के माध्यम से मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू होगा और शाम 5:30 बजे समाप्त होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी। राज्य के विभिन्न जिलों में होने वाले चुनावों में 6,042 सीटों और परिषद अध्यक्षों के 264 पदों के लिए मतदान हो रहा है।
- December 02, 2025 7:37 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
24 स्थानीय निकायों में चुनाव स्थगित होने पर नाराज हुए थे फडणवीस
25 से ज्यादा नगर निगम के चुनाव टाले जाने पर सीएम फडणवीस ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने सोमवार को कहा था, "वोटिंग से ठीक एक दिन पहले चुनाव टालना पूरी तरह से गलत है। अचानक लिए गए फैसले की वजह से उम्मीदवारों के कैंपेन की मेहनत बेकार चली गई। यह ठीक नहीं है। अब तो जो आदेश है। उसका पालन किया जाएगा लेकिन हम चुनाव आयोग को एक रिप्रेजेंटेशन देंगे। भले ही आयोग इंडिपेंडेंट हो, लेकिन इस तरह से फैसले लेना सही नहीं है।"
- December 02, 2025 7:03 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
आज स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण के लिए वोटिंग
महाराष्ट्र में आज स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण के लिए वोटिंग है। आज 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए वोटिंग हो रही है। 24 स्थानीय निकायों में चुनाव स्थगित हुए थे, इसलिए यहां 20 दिसंबर को चुनाव होंगे। चुनाव की प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के जरिए होगी।