Maharashtra Local Body polls Live Update: लातूर में बीजेपी-एनसीपी अलग-अलग लड़ेगी चुनाव, बीजेपी के पांच उम्मीदवार निर्विरोध जीते
Maharashtra Local Body polls: महाराष्ट्र के लातूर में जहां एनसीपी और बीजेपी के बीच गठबंधन नहीं हो पाया वहीं कल्याण की सीट बीजेपी उम्मीदवार का चुना जाना तय है।

Maharashtra Local Body polls: महाराष्ट्र् में नगर निगम चुनावों को लेकर 30 दिसंबर को नामांकन की आखिरी तारीख खत्म होने के बाद राजनीतिक हलचल काफी तेज हो चुकी है। सभी दल अपनी सियासी जमीन को मजबूत करने में जुटे हैं। इस बीच लातूर नगर निगम (एलएमसी) चुनाव के लिए बीजेपी और एनसीपी (अजित पवार)के बीच बहुप्रतीक्षित गठबंधन अब होता हुआ नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि भाजपा ने घोषणा की है कि वह सभी 70 सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी। कल्याण–डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां चुनाव से पहले ही बीजेपी का पहला उम्मीदवार निर्विरोध जीत की ओर बढ़ गया है। कल्याण पूर्व के प्रभाग क्रमांक 18 ‘अ’ से बीजेपी की उम्मीदवार रेखा राजन चौधरी का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। यह वार्ड ओबीसी महिला आरक्षित है, जहां उनके अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाख़िल नहीं किया। इस तरह के बीजेपी के पांच उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
Live updates : Maharashtra Local Body polls live updates
-
December 31, 2025 2:41 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बीएमसी चुनाव: कुल 2,516 नामांकन दाखिल हुए, अंतिम दिन 2,122 पर्चे जमा
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए कुल 2,516 नामांकन दाखिल किए गए हैं, जिनमें से 2,122 नामांकन अंतिम दिन ही जमा किए गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 227 वार्डों वाले बीएमसी के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना अगले दिन की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 23 दिसंबर को शुरू हुई थी और 30 दिसंबर को समाप्त हुई।
-
December 31, 2025 2:12 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
महाराष्ट्र में अब तक बीजेपी के चार उम्मीदवार निर्विरोध जीते
कल्याण महानगर पालिका में बीजेपी में दो उमीदवार बिन विरोधी विजयी।रेखा चौधरी और आसावरी नवघरे निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब पनवेल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में BJP के पार्षद नितिन पाटिल भी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। धुले में भी खुला भाजपा का खाता खुल गया है। उज्वल भोसले निर्विरोध विजयी हुए हैं।
-
December 31, 2025 12:05 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
शिवसेना में लिस्ट घोषित करने परंपरा बंद-संजय राउत
संजय राउत ने कहा- पिछले कई सालों से शिवसेना की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जाहिर नहीं की जाती है। शिवसेना प्रमुख के कार्यकाल से ये होता आ रहा है। कल आपको पता चल ही जाएगा,जब स्क्रूटनी होगी। सूची घोषित करने की परंपरा लगभग बंद कर दी गई है। कल शाम तक जिन लोगों को शिवसेना ने टिकट दिया था, उन्होंने अपने नामांकन भर दिए हैं। मनसे के उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल किया है। कुछ जगहों पर मनसे और शिवसेना दोनों के उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं।
-
December 31, 2025 11:24 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
कल्याण महानगर पालिका में बीजेपी के दो उम्मीदवार निर्विरोध जीते
महाराष्ट्र के कई शहरों में हो रहे महानगर पालिका चुनाव में कल्याण से बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है। बीजेपी के दो उमीदवार रेखा चौधरी और आसावरी नवरे निर्विरोध चुने गए हैं। दोनों के खिलाफ किसी उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा।
-
December 31, 2025 10:50 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
बीजेपी और एनसीपी ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप
भाजपा विधायक संभाजीराव पाटील निलंगेकर ने बताया कि लातूर में आख़िरी समय तक गठबंधन करने की कोशिश की गई, लेकिन एनसीपी की ओर से तब भी भाजपा के मौजूदा नगरसेवक वाली कई सीटों की मांग की गई, इसी वजह से गठबंधन टूट गया। उन्होंने कहा कि गठबंधन में कांग्रेस की बी-टीम ने ‘नमक का कंकड़’ डालने का काम किया है। वहीं राष्ट्रवादी के नेताओं ने कहा है कि भाजपा के नेताओं की वजह से ही गठबंधन टूटा है।
-
December 31, 2025 8:59 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
कल्याण–डोंबिवली महापालिका में BJP का उम्मीदवार निर्विरोध विजयी
कल्याण–डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव से पहले ही बीजेपी का पहला उम्मीदवार निर्विरोध जीत की ओर बढ़ गया है। कल्याण पूर्व के प्रभाग क्रमांक 18 ‘अ’ से बीजेपी की उम्मीदवार रेखा राजन चौधरी का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। यह वार्ड ओबीसी महिला आरक्षित है, जहां उनके अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाख़िल नहीं किया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
-
December 31, 2025 8:43 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
लातूर में क्यों नहीं हुआ गठबंधन? बीजेपी ने बताई ये बात
लातूर चुनाव के लिए बीजेपी के प्रभारी संभाजीराव पाटिल नीलांगेकर ने बताया कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एनसीपी के साथ गठबंधन करने को लेकर गंभीरतापूर्वक प्रयास किया। उन्होंने दावा किया कि जिले में एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं के इच्छा जताने के बावजूद दूसरे और तीसरे स्तर के पदाधिकारियों की वजह से गठबंधन नहीं हो सका।
-
December 31, 2025 8:42 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
लातूर नगर निगम में बीजेपी और एनसीपी में गठबंधन नहीं
लातूर नगर निगम (एलएमसी) चुनाव के लिए बीजपी और एनसीपी के बीच गठबंधन अब होता हुआ नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि बीजेपी ने ऐलान किया है कि वह सभी 70 सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी।