A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. जाली फांदकर बाघ के पिंजरे में घुस गया शख्स, इस वजह से बच गई जान, देखें Video

जाली फांदकर बाघ के पिंजरे में घुस गया शख्स, इस वजह से बच गई जान, देखें Video

नागपुर के महाराज बाग चिड़ियाघर में एक व्यक्ति बाघ के पिंजरे तक पहुंच गया। नाइट सेंटर में बाघ नहीं था नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। इस घटना के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

nagpur man zoo tigers cage- India TV Hindi
Image Source : REPORTER बाघ के पिंजरे में घुसा शख्स।

नागपुर महाराज बाग जू से अचंभित कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने जू में 18 फीट ऊंची जाली फांदकर बाघ के पिंजरे में प्रवेश कर लिया। गनीमत रही कि बाघ उस समय नाइट शेल्टर में बंद था। इस घटना ने चिड़ियाघर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना की खबर फैलते ही जू में खलबली मच गई। युवक को सही सलामत पिंजरे से बाहर निकाला गया। नागपुर के महाराज बाग चिड़ियाघर में सामने आई ऐसी घटना ने सभी को हतप्रभ कर दिया है।

कैसे अंदर घुसा शख्स?

महाराज बाग चिड़ियाघर में एक व्यक्ति ने सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए चिड़ियाघर में अनधिकृत प्रवेश किया और सीधे बाघ के पिंजरे की ओर बढ़ गया। उसने न केवल 18 फीट ऊंची जाली पर चढ़ाई की, बल्कि पेड़ों का सहारा लेकर पिंजरे के उस हिस्से में उतर गया, जहां बाघों को रखा जाता है। उस व्यक्ति की किस्मत अच्छी थी कि बाघ उस समय नाइट शेल्टर के छोटे पिंजरे में बंद थे। यदि बाघ बाहर होते तो बड़ी घटना बड़ी त्रासदी में बदल सकती थी।

शख्स पर क्या एक्शन लिया गया?

चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने सुबह उस व्यक्ति को पिंजरे के अंदर देखा तो तुरंत इसकी सूचना व्यवस्थापक को दी गई। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान वह ठीक से जवाब नहीं दे सका है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है। वन विभाग का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है।

जू के अधिकारी ने क्या कहा?

महाराज बाग जू के प्रमुख सुनिल बावसकर ने बताया कि उस समय मुख्य पिंजरे में दो बाघ थे, लेकिन वह अपनी नाइट शेल्टर में सो रहे थे। उन्होंने बताया की तार की जाली और मुख्य पिंजरे के बीच गैप होने के कारण इस व्यक्ति की जान को खतरा नहीं था। आगे देखिए इस पूरी घटना से जुड़ा हुआ वीडियो...

ये भी पढ़ें- मंत्री माणिकराव कोकाटे का विभाग बदला, महाराष्ट्र विधानसभा में जंगली रमी खेलने का है आरोप

'यह UPA का षड्यंत्र था, तब की सरकार जिम्मेदार' मालेगांव ब्लास्ट के सभी आरोपी रिहा होने पर बोले देवेंद्र फडणवीस