Maharashtra Municipal Corporation Election Results Live: महानगरपालिका चुनावों में महायुति की बंपर जीत, बीएमसी में ठाकरे ब्रदर्स को करारा झटका, अब मुंबई में बीजेपी का मेयर
Maharashtra Municipal Corporation Election Results | महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों में महायुति को शानदार जीत मिली है। बीएमसी में भी 'कमल' खिल गया है। वहीं मुंबई स्थित बीजेपी दफ्तर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने संबोधन में इसे महाजीत बताया और पार्टी के कार्यकर्ताओं और राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

Maharashtra Municipal Corporation Election Results Live: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में से महायुति ने 25 में परचम लहरा दिया है। बीएमसी में भी उसे बंपर जीत हासिल हुई है। बीएमसी में बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन महायुति ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच मुंबई बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणीस ने कहा कि यह महायुति की महाजीत है। यह पीएम मोदी के विकास के एजेंडे की जीत है। एक-एक शहर में हम परिवर्तन लाएंगे। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों के नतीजे आने वाले दिनों में सूबे का सियासी भविष्य तय करेंगे।
आइए, जानते हैं महाराष्ट्र के इस सियासी महासंग्राम के नतीजों से जुड़े हर बड़े अपडेट के बारे में:
Live updates : Maharashtra Municipal Corporation Election Results Live
-
January 17, 2026 12:08 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
बीएमसी चुनाव: सभी सीटों के नतीजे आए, बीजेपी को 89 सीटें
बीएमसी चुनाव में सभी 227 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। बीजेपी ने 89 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं शिंदे की शिवसेना ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं ठाकरे ब्रदर्स को बड़ा झटका लगा है। बीएमसी में अब बीजेपी का मेयर होगा।
-
January 16, 2026 11:49 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बीएमसी में अब बीजेपी का होगा मेयर, महायुति को बहुमत
बीएमसी की 227 में से 221 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। बीजेपी 87 सीटों के साथ नंबर वन की पार्टी बन गई है। वहीं बीजेपी की सहयोगी शिंदे की शिवसेना ने 27 सीटों पर जीत हासिल की है। इन दोनों दलों ने के गठबंधन महायुति को बीएमसी में बहुमत मिल गया है। उधर, ठाकरे ब्रदर्स को करारा झटका लगा है। दोनों भाई 20 साल के बाद गले भी मिले लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया है। शिवसेना यूबीटी 64 सीटें जीतने में कामयाब रही जबकि राज ठाकरे की एमएनएस को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई। वहीं कांग्रेस को केवल 24 सीटें मिली हैं।
-
January 16, 2026 11:22 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
अकोला में बीजेपी के विजयी उम्मीदवार पर जानलेवा हमला
अकोला महानगरपालिका चुनाव के नतीजों के बाद शहर की राजनीति और अधिक गरमा गई है। एक ही पैनल और एक ही पार्टी के उम्मीदवारों के बीच हार के कारणों को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला सीधे हमले तक जा पहुंचा। प्रभाग क्रमांक 2-डी से पराजित उम्मीदवार नितिन राऊत द्वारा बीजेपी के विजयी उम्मीदवार शरद तुरकर पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अपनी हार के लिए शरद तुरकर को जिम्मेदार ठहराते हुए नितिन राऊत ने उन पर हमला किया। इस हमले में शरद तुरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है। इस बीच, बीजेपी विधायक रणधीर सावरकर ने इसे पार्टी के अंदरूनी विवाद का मामला बताते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं दूसरी ओर, पुलिस इस हमले को राजनीतिक रंजिश का नतीजा मान रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी।
-
January 16, 2026 11:17 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
2,869 में से 2,784 सीटों के रिजल्ट घोषित, बीजेपी ने 1,372 सीट जीतीं
महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने शुक्रवार देर शाम राज्य के 29 नगर निकायों की 2,869 में से 2,784 सीट के परिणाम घोषित किए, जिसमें बीजेपी 1,372 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। यहां एक अधिकारी ने बताया कि बाकी 85 सीट के परिणाम देर रात घोषित होने की उम्मीद है। एसईसी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने 1,372 सीट हासिल कीं, उसके बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 394 सीट, कांग्रेस ने 315 सीटे, अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने 158 सीट और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने 149 सीट जीतीं हैं। मुंबई में एसईसी ने 227 में से 204 वार्ड के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए हैं। इनमें भाजपा ने 85, शिवसेना ने 25, कांग्रेस ने 19, शिवसेना (UBT) ने 60 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने पांच सीट जीती है।
-
January 16, 2026 10:58 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
नासिक महानगरपालिका में बीजेपी की सत्ता बरकरार
बीजेपी ने शुक्रवार को नासिक महानगरपालिका (एनएमसी) की 122 सीटों में से 72 पर जीत दर्ज अपनी सत्ता बरकरार रखी। बीजेपी ने यह जीत ऐसे समय में हासिल की है, जब आगामी कुंभ मेले के लिए तपोवन क्षेत्र में एक साधुग्राम बनाने के वास्ते सैकड़ों पेड़ों को काटने की एनएमसी की योजना के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए हैं। बीजेपी ने एनएमसी की 72 सीटें जीतकर अकेले चुनाव लड़ने के अपने फैसले को सही साबित किया। राज्य में बीजेपी की सहयोगी और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना एनएमसी चुनाव में 26 सीटों पर जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं, उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी को महज पांच सीटों से संतोष करना पड़ा। एनएमसी चुनाव के लिए शिवसेना और राकांपा ने भाजपा के खिलाफ गठबंधन किया था। इन चुनावों में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 15 सीटों पर विजयी रही, जबकि उसकी सहयोगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को महज एक सीट पर जीत नसीब हुई। कांग्रेस ने एनएमसी चुनाव में तीन सीटें जीतीं, जबकि एक सीट भाजपा से बगावत करने वाले निर्दलीय उम्मीदवार मुकेश शहाणे ने जीती।
-
January 16, 2026 10:56 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
29 नगर निकायों में से 11 के नतीजे घोषित
महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के लिए हुए चुनावों के लिए शुक्रवार को घोषित परिणामों के अनुसार, भाजपा ने नवी मुंबई और जलगांव में जीत हासिल की जबकि कांग्रेस भिवंडी और कोल्हापुर में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। अब तक, 11 नगर निकायों के परिणाम घोषित किये गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने नवी मुंबई की 111 सीटों में से 65 सीटें जीतीं। शिवसेना ने 43 सीटें, शिवसेना (उबाठा) ने दो सीटें और एक वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की।
- जलगांव में भाजपा ने 75 सीटों में से 46 सीटें, शिवसेना ने 22, राकांपा ने एक, शिवसेना (उबाठा) ने पांच और निर्दलीय उम्मीदवार ने एक सीट जीती। सांगली-मिराज-कुपवाड़ा में भाजपा ने 78 सीटों में से 39, कांग्रेस ने 18, एनसीपी ने 16, शिवसेना ने दो और राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने तीन सीटें जीतीं।
- जालना में भाजपा ने 65 में से 45 सीटें, कांग्रेस ने नौ, शिवसेना ने 12 और अन्य दलों ने तीन सीटें जीतीं।
- ठाणे जिले के उल्हासनगर में भाजपा को 78 में से 37 सीटें, जबकि शिवसेना को 36 सीटें मिलीं। भिवंडी-निजामपुर में कांग्रेस ने 30 और भाजपा ने 22 सीटें जीतीं। शिवसेना को 12 और राकांपा (एसपी) को 12 सीटें मिलीं।
- पनवेल में भाजपा ने 78 में से 55 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने चार, शिवसेना ने दो, शिवसेना (उबाठा) ने पांच और अन्य ने 10 सीटें जीतीं।
- मालेगांव में एआईएमआईएम ने 84 में से 26 सीटें, शिवसेना ने 18, भाजपा ने 2 सीटें जीतीं, जबकि अन्य ने 35 सीटें जीतीं।
- धुले में भाजपा ने 50 सीटें, राकांपा ने आठ, शिवसेना ने पांच और अन्य पार्टियों ने 11 सीटें जीतीं।
- अहिल्यानगर में राकांपा ने 68 में से 27 सीटें जीतीं, भाजपा ने 25, कांग्रेस ने दो, बसपा ने एक, शिवसेना ने 10, शिवसेना (उबाठा) ने एक और अन्य दलों ने दो सीटें जीतीं।
- कोल्हापुर में कांग्रेस ने 34, भाजपा ने 26, शिवसेना ने 15, राकांपा ने चार, शिवसेना (उबाठा) ने एक और अन्य दलों ने एक सीट जीती।
-
January 16, 2026 10:53 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
परिणाम मोदी की नीतियों में विश्वास को दर्शाते हैं: पेमा खांडू
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों में बीजेपी और शिवसेना की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास और कल्याणकारी नीतियों में लोगों के विश्वास को दर्शाती है। खांडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में भाजपा और शिवसेना को प्रचंड जीत पर बधाई देते हुए कहा कि यह जनादेश स्पष्ट रूप से विकास और जनकल्याण आधारित शासन पर जनता के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने लिखा, “महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों में भाजपा और शिवसेना की प्रचंड जीत पर हार्दिक बधाई।” मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास और कल्याणकारी नीतियों पर जनता के भरोसे की पुनः पुष्टि करते हैं। खांडू ने राज्य नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा, “मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस , उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, रवि दादा चव्हाण, अमीत साटम तथा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को मेरी शुभकामनाएं।” उन्होंने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “अपार समर्थन के लिए मतदाताओं का हृदय से धन्यवाद।”
-
January 16, 2026 10:12 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
उद्धव ठाकरे ने सभी जीते हुए उम्मीदवारों को मातोश्री पर बुलाया
महाराष्ट्र महा नगरपालिका चुनाव में महायुति की बंपर जीत मिली है। वहीं शिवसेना यूबीटी को करारा झटका लगा है। इस बीच कल सुबह 11 बजे उद्धव ठाकरे ने सभी जीते हुए उम्मीदवारों को मातोश्री पर बुलाया है।
-
January 16, 2026 9:45 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बीएमसी चुनाव: 204 सीटें के नतीजे घोषित, बीजेपी को बंपर बढ़त
बीएमसी चुनाव को लेकर रात 9.25 मिनट तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 227 में से 204 सीटों के नतीजों घोषित हो चुके हैं। बीजेपी 85 सीटें जीत चुकी है जबकि शिवसेना यूबीटी के खाते में 60 सीटें गई हैं। वहीं शिवसेना शिंदे ने 25 सीटों पर बाजी मारी है जबकि कांग्रेस को 19 सीटें मिली हैं। राज ठाकरे की एमएनएस ने 5 सीटें जीती हैं। एनसीपी अजीत पवार को 2 सीटें मिली हैं जबकि शरद पवार की एनसीपी को एक सीट पर जीत हासिल हुई है। अन्य के खाते में 7 सीटें गई हैं।
-
January 16, 2026 9:25 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
नागपुर महानगरपालिका चुनाव के सभी नतीजे आए, महायुति का परचम
नागपुर महानगरपालिका में महायुति को बंपर जीत हासिल हुई है। कुल 151 सीटों में से बीजेपी और शिंदे की शिवसेना ने 102 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 35 सीटों पर सफलता मिली है जबकि एनसीपी (अजीत पवार) ने एक, शिवसेना यूबीटी ने 2, बीएसपी-1, एआईएमआईएम ने 6 और मुस्लिम लीग ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है।
-
January 16, 2026 9:02 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
चुनाव खत्म, बीजेपी नेताओ से गिले-शिकवे खत्म-शिंदे
एकनाथ शिंदे ने कहा कि सब महापालिका में महायुती का महापौर होगा। अब चुनाव खत्म हो गया है, बीजेपी नेताओं से सारे गिले-शिकवे खत्म हो गए।
-
January 16, 2026 9:01 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
लोगों ने विकास को स्वीकार किया-शिंदे
एकनाथ शिंदे ने कहा-' बीते साढ़े तीन साल से हमारे गठबंधन की सरकार ने मुंबई शहर के विकास के लिए काफी काम किया। लोगों ने विकास को स्वीकारा है। मुंबई देश की राजधानी है। प्रधानमंत्री भी जब मुंबई आते हैं तब कहते हैं कि मुंबई को अंतरराष्ट्रीय शहर बनना चाहिए। हम मुंबई को गड्ढे और भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे।' शिंदे ने कहा कि मुंबई के लोगों ने विकास को स्वीकार किया है जबकि एंटी डेवलपमेंट को नकार दिया है।
-
January 16, 2026 8:36 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
मुंबई में महायुति का महापौर बनेगा-एकनाथ शिंदे
शिवसेना शिंदे के सुप्रीमो एकनाथ शिंदे ने ठाणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महायुति की जीत पर सभी मतदाताओं का आभार जताया। उन्होनें कहा कि ठाणे में जनता ने शिवसेना को स्पष्ट बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि मैं मुम्बई मतदाताओ का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने हमारे गठबंधन को बहुमत दिया है। हमारे गठबंधन का ही महापौर बनेगा।
-
January 16, 2026 8:23 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
धुले नगर निगम में बीजेपी की 'प्रचंड' वापसी
धुले महानगरपालिका चुनाव के नतीजों ने जिले की सियासत में एक नया इतिहास लिख दिया है, जहां भारतीय जनता पार्टी ने कुल 74 सीटों में से 50 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर अपनी सत्ता बरकरार रखी है। इस चुनाव में सबसे चौंकाने वाला प्रदर्शन एमआईएम (MIM) का रहा, जिसने 10 सीटों पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है, वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने भी 8 सीटों पर जीत हासिल की है। इस पूरे चुनावी रण में सबसे बड़ा उलटफेर महाविकास अघाड़ी के साथ हुआ, जिसका पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया और वे अपना खाता खोलने तक में नाकाम रहे। चुनाव परिणामों में जहां एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत का स्वाद चखा, वहीं बीजेपी की दिग्गज उम्मीदवार शीतल नवले की हार पार्टी के लिए सबसे बड़ा और चौंकाने वाला झटका साबित हुई है। कुल मिलाकर, धुले की जनता ने एक बार फिर विकास के मुद्दे पर बीजेपी को पूर्ण बहुमत दिया है, लेकिन एमआईएम के बढ़ते ग्राफ ने भविष्य के नए सियासी समीकरणों की आहट दे दी है।
-
January 16, 2026 8:12 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
रात 8 बजे तक बीएमसी चुनाव के आधिकारिक रुझान, महायुति को बंपर बढ़त
बीएमसी चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है। रात 8 बजे प्राप्त आधिकारिक रुझानों के मुताबिक बीजेपी 84 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि शिवसेना यूबीटी 63 सीटों पर आगे है। वहीं शिवसेना शिंदे 26 सीटों पर, कांग्रेस 23 पर आगे चल रही है। राज ठाकरे की एमएनएस 6, एसपी-2, एनसीपी (शरद पवार)-1 और एनसीपी अजीत पवार -1 एक सीट पर आगे है। वहीं एआईएमआईएम 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
-
January 16, 2026 8:03 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
चंद्रपुर महानगर पालिका के नतीजे घोषित
चंद्रपुर महानगर पालिका के नतीजे घोषित हो गए हैं। कुल 66 सीटों में से बीजेपी ने 23 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस और सहयोगी दल जनविकास सेना ने 30 सीटों पर जीत हासिल की है। शिवसेना यूबीटी ने 6, शिंदे की शिवसेना ने एक, बीएसपी-1, एआईएमआईएम-1, वंचित अघाड़ी-1, निर्दलीय ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।
-
January 16, 2026 7:50 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पुणे व पिंपरी-चिंचवड में एनसीपी को झटका
महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के लिए अपने चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट के साथ गठबंधन करने के बावजूद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पुणे व पिंपरी-चिंचवड में पार्टी के पुराने गढ़ों को बचाने में नाकाम रहे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राकांपा के दोनों गुटों को करारी शिकस्त दी। पुणे में भाजपा 110 से अधिक सीट पर आगे है, जबकि राकांपा 12 और राकांपा (शरद पवार) दो सीट पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, पिंपरी-चिंचवड में भाजपा 84 सीट पर आगे है, जबकि राकांपा 37 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
-
January 16, 2026 7:46 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
महाराष्ट्र की पांच महानगरपालिकाओं में होगा कांग्रेस का महापौर : सपकाल
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी पार्टी का राज्य के पांच शहरों में महापौर होगा और पूरे राज्य में करीब 350 पार्षद होंगे। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र की कम से कम 10 महानगरपालिकाओं की सत्ता व्यवस्था में कांग्रेस की हिस्सेदारी होगी। कांग्रेस के मुताबिक, पार्टी लातूर, चंद्रपुर, भिवंडी (ठाणे जिला), परभणी और कोल्हापुर में अपना महापौर नियुक्त करने की स्थिति में है। ये पांच महानगरपालिकाएं उन 29 महानगरपालिकाओं में शामिल हैं, जहां 15 जनवरी को मतदान हुआ था और शुक्रवार को मतगणना हो रही है। सपकाल ने बुलढाणा में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि महानगरपालिका चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह से संतोषजनक नहीं है, लेकिन पार्टी ने अपने सिद्धांतों से समझौता किए बिना एक ‘वैचारिक लड़ाई’ लड़ी और राज्य में प्रमुख विपक्षी ताकत के रूप में उभरी।
-
January 16, 2026 7:44 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
महाराष्ट्र की पांच महानगरपालिकाओं में होगा कांग्रेस का महापौर : सपकाल
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी पार्टी का राज्य के पांच शहरों में महापौर होगा और पूरे राज्य में करीब 350 पार्षद होंगे। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र की कम से कम 10 महानगरपालिकाओं की सत्ता व्यवस्था में कांग्रेस की हिस्सेदारी होगी। कांग्रेस के मुताबिक, पार्टी लातूर, चंद्रपुर, भिवंडी (ठाणे जिला), परभणी और कोल्हापुर में अपना महापौर नियुक्त करने की स्थिति में है। ये पांच महानगरपालिकाएं उन 29 महानगरपालिकाओं में शामिल हैं, जहां 15 जनवरी को मतदान हुआ था और शुक्रवार को मतगणना हो रही है। सपकाल ने बुलढाणा में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि महानगरपालिका चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह से संतोषजनक नहीं है, लेकिन पार्टी ने अपने सिद्धांतों से समझौता किए बिना एक ‘वैचारिक लड़ाई’ लड़ी और राज्य में प्रमुख विपक्षी ताकत के रूप में उभरी।
-
January 16, 2026 7:40 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पीएम मोदी ने महाराष्ट्र की जनता का जताया आभार
महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव के नतीजों पर पीएम मोदी ने राज्य की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- धन्यवाद महाराष्ट्र! राज्य के मेहनती लोगों ने NDA के जन-समर्थक सुशासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया है! अलग-अलग नगर निगम चुनावों के नतीजे बताते हैं कि महाराष्ट्र के लोगों के साथ NDA का रिश्ता और मज़बूत हुआ है। हमारा ट्रैक रिकॉर्ड और विकास का विज़न लोगों को पसंद आया है। पूरे महाराष्ट्र के लोगों का मैं आभारी हूं। यह वोट प्रगति को गति देने और राज्य की शानदार संस्कृति का जश्न मनाने के लिए है।
-
January 16, 2026 7:30 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बीएमसी की 121 सीटों के नतीजे घोषित, महायुति की बढ़त
बीएमसी की 227 में से 121 सीटों के नतीजे घोषित, बीजेपी-47, शिसेना (शिंदे)-14, शिवसेना यूबीटी-30, कांग्रेस-16, एमएनस-6, एआईएमआईएम-6, एसपी-1, एनसीपी अजित पवार-1 सीट
-
January 16, 2026 7:27 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बीएमसी का मेयर बनने अभी एक हफ़्ते का और समय लग सकता है-सूत्र
सूत्रो के मुताबिक मुंबई बीएमसी का मेयर बनने अभी एक हफ़्ते का और समय लग सकता है । कल रात सीएम फड़नवीस दावोस इन्वेस्टमेंट समिट के लिए रवाना होंगे। वे 25 जनवरी को वापस लौटेेगे । ऐसे में मेयर का चुनाव 26 जनवरी के बाद ही हो सकता है। बीएमसी कमिश्नर मेयर चुनाव प्रक्रिया की घोषणा करेंगे । मेयर किस कैटेगरी से होगा उसका ड्रा निकालेंगे ।
-
January 16, 2026 7:00 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों में बीजेपी जीत पर जश्न
महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली महायुति की जीत पर लखनऊ में बीजेपी ऑफिस में पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। महायुति 29 में से 25 महानगरपालिकाओं में आगे चल रही है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसे महाजीत बताया है।
-
January 16, 2026 6:51 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
कोल्हापुर में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी
कोल्हापुर में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। कांग्रेस के खाते में 34 सीटें हैं। BJP के पास 24 सीटें हैं। शिवसेना शिंदे ग्रुप 14 सीटों पर रहा। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी अजित पवार ग्रुप को 4 सीटें मिलीं। विधायक विनय कोरे की जनसुराज्य शक्ति पार्टीने एक सीट जीती। शरद पवार की पार्टी NCP की कोल्हापुर में एक भी सीट नहीं मिली।
-
January 16, 2026 6:50 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के नतीजे
कुल सीटें: 122
भाजपा: 48
शिवसेना: 51
ठाकरे गुट: 08
कांग्रेस: 02
मनसे: 04
राष्ट्रवादी (शरद पवार गुट): 01 -
January 16, 2026 6:48 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
नितिन गडकरी ने जीत की शुभकामनाएं दी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले नागपुर बीजेपी शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी समेत पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी।
-
January 16, 2026 6:38 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
BMC चुनाव: शाम 6.30 बजे तक के आधिकारिक रुझान आए
BMC चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है। शाम 6.30 बजे तक के रूझान सामने आ गए हैं। इन रुझानों के मुताबिक बीजेपी 79 सीटों पर आगे चल रही है। शिवसेना यूबीटी-60 सीटों पर आगे है। शिवसेना शिंदे-25 पर आगे है। वहीं कांग्रेस-19 पर आगे चल रही है। AIMIM 7 सीटों पर आगे है जबकि एमएनएस-5 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी 2 जबकि एनसीपी (अजीत पवार) और एनसीपी (शरद पवार)2-2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
-
January 16, 2026 6:34 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बीएमसी के नतीजे रात 12 बजे तक आएंगे-संजय राउत
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "मुंबई में मतगणना जिस तरह से शुरू है। पूरे निर्णय और नतीजे रात के 12 बजे तक आएंगे। जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वे झूठे हैं। एक कतार लगी है कि शिव सेना के उम्मीदवार जीत रहे हैं। अभी तक 100 जगहों पर हमारी मतगणना शुरू नहीं हुई है। अभी भाजपा के आंकड़े धीरे-धीरे कम होते जाएंगे।"
-
January 16, 2026 6:27 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों में जीत पर अमित शाह ने दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा-'महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की प्रचंड जीत यह बताती है कि देश के कोने-कोने की जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ पीएम मोदी के नेतृत्व वाली NDA की विकासनीति पर है। यह ऐतिहासिक सफलता, महायुति सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए विकास और जनकल्याण के कार्यों पर जनता की मुहर है। इस अपार समर्थन के लिए महाराष्ट्र की जनता का हृदयपूर्वक आभार। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण और बीजेपी-शिवसेना के सभी कार्यकर्ताओं को इस जीत की हार्दिक बधाई।
-
January 16, 2026 6:20 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
फडणवीस ने बालासाहेब ठाकरे का जताया आभार
देवेंद्र फडणवीस ने अपने संबोधन में बालासाहेब ठाकरे का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं बालासाहेब ठाकरे जी का भी आशीर्वाद और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करता हूं। क्योंकि हमारी और उनकी विचारधार एक रही। हमारी आत्मा हिंदुत्व है और हमें इस पर गर्व है। हिंदुत्व और विकास को अलग नहीं किया जा सकता। जो लोग हिंदुत्व को अपनी जीवनशैली मानते हैं, उन सभी ने हमारा समर्थन किया है।
-
January 16, 2026 6:10 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
जलगांव का फाइनल रिजल्ट
जलगांव की सभी 75 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। यहां भी महायुति ने बाजी मार ली है। बीजेपी को 46 सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि शिवसेना शिंदे को 23 सीटों पर सफलता मिली है। वहीं एनसीपी को एक सीट हासिल हुई है। शिवसेना यूबीटी को 5 और निर्दलयीय के खाते में एक सीट गई है।
-
January 16, 2026 6:07 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
कोल्हापुर का फाइनल रिजल्ट
कोल्हापुर महानगरपालिका का अंतिम रिजल्ट आ गया है। यहां महायुति ने बाजी मार ली है। महायुति को कुल 45 सीटें मिली हैं। बीजेपी को 26, शिवसेना (शिंदे) को 15, एनसीपी (अजित पवार)-4 सीटें मिली हैं। वहीं महाविकास अघाड़ी को कुल 35 सीटें मिली हैं। कांग्रेस को 34, शिवसेना (यूबीटी) को1 एक सीट पर जीत हासिल हुई है। वहीं जनसुराज्य शक्ति पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही।
-
January 16, 2026 5:52 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
29 में से 25 महानगरपालिकाओं में महायुति आगे-फडणवीस
फडणवीस ने कहा कि 29 महानगरपालिकाओं में से 25 में हम आगे हैं। मुंबई में भी हम जीत की ओर बढ़ रहे हैं। बीएमसी में भी महायुति का ही मेयर होगा। फणवीस ने आगे कहा-' यह जीत पीएम मोदी पर जनता के विश्वास की जीत है। मोदी जी के विकास और विश्वास की जीत है। महाराष्ट्र के एक-एक नगर की सेवा करेंगे। जन-जन की विकास होगा। ये मामूली जीत नहीं है। इस जीत को पार्टी को कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं।'
-
January 16, 2026 5:45 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पीएम मोदी के विकास के एजेंडे पर हम आगे बढ़े-फडणवीस
फडणवीस ने कहा कि पीएम मोदी ने जो विकास का एजेंडा दिया था हम उसी एजेंडा को लेकर आगे बढ़े और जनता ने उसे भरपूर समर्थन दिया। इससे साबित होता है कि लोगों को विकास चाहिए।
-
January 16, 2026 5:44 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
जय भवानी के उद्घोष के साथ फडणवीस ने संबोधन शुरू किया
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जय भवानी के उद्घोष के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने महानगरपालिका चुनाव में महायुति की जीत को महाविजय बताया और कहा कि इसके लिए प्रदेश की जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद। उन्होंने कहा कि बीएमसी में भी महायुति को बहुमत मिलेगा, अभी वहां काउंटिंग चल रही है।
-
January 16, 2026 5:41 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद-रविंद्र चव्हाण
महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने इस जीत पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि इसके लिए पूरे महाराष्ट्र की जनता को दिल से धन्यवाद देता हूं। कार्यकर्ताओं को भी बहुत-बहुत बधाई।
-
January 16, 2026 5:38 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
मुंबई: सीएम फडणवीस और महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रविन्द्र चव्हाण बीजेपी दफ्तर पहुंचे
महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित सीएम फडणवीस और महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रविन्द्र चव्हाण बीजेपी दफ्तर पहुंचे हैं। दोनों नेता पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले फडणवीस ने अमित साटम और रविंद्र चव्हाण से फोन पर बात कर उन्हें जीत की बधाई भी दी थी।
-
January 16, 2026 5:34 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
अकोला महानगरपालिका में भी बीजेपी आगे
अकोला महानगरपालिका के नतीजे - बीजेपी-36, शिवसेना शिंदे-2, राष्ट्रवादी कांग्रेस अजित पवार - 02, शिवसेना यूबीटी-07, कांग्रेस-21, राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार-02, वंचित बहुजन अघाड़ी-05, एआईएमआईएण-3, निर्दलयी-1, महानगर विकास अघाड़ी-1
-
January 16, 2026 5:30 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
छत्रपति संभाजीनगर से रशीद मामू ने जीत हासिल की
छत्रपति संभाजीनगर से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के सबसे ज़्यादा चर्चित उम्मीदवार रशीद मामू ने जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ शहर की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।
-
January 16, 2026 5:28 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
नांदेड महानगरपालिका में बीजेपी की जीत
नांदेड़ महानगरपालिका में भी भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया है। बीजेपी ने 45 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि शिवसेना को 4 सीटों हासिल हुई हैं। कांग्रेस को 10, वंचिच बहुजन अघाड़ी -5, राष्ट्रवादी कांग्रेस-1, एआईएमआईएम -15 और निर्दलीय के खाते में एक सीट गई है।
-
January 16, 2026 5:25 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका चुनाव रिजल्ट
भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका की कुल 90 सीटों में से कांग्रेस को 30 सीटें हासिल हुई हैं। बीजेपी-22, शिंदे की शिवसेना-12, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) – 12, समाजवादी पार्टी – 6, कोणार्क विकास आघाड़ी – 4, भिवंडी विकास आघाड़ी – 3, अन्य या निर्दलीय– 1
-
January 16, 2026 5:18 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
कोल्हापुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव नतीजे
कोल्हापुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव में महायुति ने बाजी मार ली है। महायुति को कुल 44 सीटों मिली हैं। BJP-25, शिवसेना-15, NCP (अजीत पवार गुट) को 4 सीटों पर जीत हासिल हुई है। जबकि महाविकास अघाड़ी ने कुल 36 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस-35, शिवसेना (ठाकरे) को 1 सीट हासिल हुई है। उधर, जनसुराज्य शक्ति पार्टी के खाते में एक सीट गई है।
-
January 16, 2026 5:09 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
नकारात्मक राजनीति की कोई जगह नहीं-पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव के नतीजों पर कहा- "महाराष्ट्र में महायुति ने फिर एक बार जनता का विश्वास प्राप्त किया है। अभी तक जो परिणाम आए हैं, उसमें 2/3 सीटों पर महायुति के उम्मीदवार विजयी हो रहे हैं। महाराष्ट्र विकास अघाड़ी को केवल 7-8% सीटों में बढ़त मिली है। यह दर्शाता है कि आज वे जनता का विश्वास खो बैठे हैं। नकारात्मक राजनीति की कोई जगह नहीं है।"
-
January 16, 2026 5:05 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है, रात 12 बजे तक तस्वीर साफ होगी-संजय राउत
शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कहा-' लड़ाई अब तक खत्म नहीं हुई है रात 12 तक तस्वीर साफ होगी। अभी कांटे की टक्कर चल रही है। बीजेपी का आंकड़ा कम हो रहा है, हमारा और राज ठाकरे का आंकड़ा बढ़ रहा है। इस चुनाव में EVM भी एक फैक्टर रहा है। जिन इलाकों में मुस्लिम आबादी बहुत ज्यादा है वहां MIM जीती है, हमें भी मुस्लिम वोट्स मिले हैं। हमारी पार्टी छोड़ शिंदे सेना में जाने वाले ज्यादातर नेता हार गए। जितनी संख्या में हमारे मराठी पार्षद चुने गए है, उनका दबाव सभागृह में इतना रहेगा की कोई गैर मराठी मेयर बनाने की सोच भी नहीं सकता है।बिना हिंदू मुसलमान के ये चुनाव लड़ नहीं सकतें हैं। इस चुनाव में भी हिंदू मुसलमान किया है।'
-
January 16, 2026 4:48 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पीएम मोदी और फड़णवीस के नीतियों को जीत का श्रेय-पंकजा मुंडे
बीजेपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा कि महाराष्ट्र में जीत का श्रेय मोदी और फड़णवीस के नीतियों को । जेन जी ने उनके नीतियों पर विश्वास किया बीजेपी की जीत होने से खुशी का महौल है। गोपीनाथ मुंडे और प्रमोद महाजन का सपना था कि मुंबई में बीजेपी का मेयर बने। वह सपना अब पूरा हो रहा उसकी खुशी है।
-
January 16, 2026 4:38 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
लातूर महानगरपालिका में कांग्रेस की जीत, बीजेपी दूसरे नंबर पर
महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों में कांग्रेस को लातूर में अहम सफलता मिली है। पार्टी ने कुल 70 सीटों में से 43 सीटें जीतकर लातूर नगर निगम चुनाव जीत लिया है। बीजेपी 22 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
-
January 16, 2026 4:27 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
वोटों की गिनती के दौरान, जलगांव में हंगामा
वोटों की गिनती के आखिरी समय में जलगांव में हंगामा हो गया। वार्ड नंबर 10 में ठाकरे सेना के उम्मीदवार कुलभूषण पाटिल ने दोबारा गिनती की मांग की। हालांकि, प्रशासन ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पाटिल और उनके प्रतिनिधियों को काउंटिंग सेंटर से हटाने के लिए बल प्रयोग किया। इस दौरान हाथापाई शुरू हो गई। बाद में ठाकरे सेना के कार्यकर्ता सेंटर के बाहर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन किया।
-
January 16, 2026 4:24 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
उल्हासनगर और कोल्हापुर में बीजेपी को बंपर बढ़त
उल्हासनगर में बीजेपी-24, शिवसेना-24, वंचित विकास अघाड़ी- 2 । वहीं कोल्हापुर में बीजेपी-23, शिवसेना 14, कांग्रेस 34, NCP अजित पवार ग्रुप 4, जनसुराज्य 1, शिवसेना (UBT) - 1
-
January 16, 2026 4:15 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
वसई–विरार महानगरपालिका चुनाव: सीटों का अंतिम आंकड़ा
वसई–विरार महानगरपालिका में बहुजन विकास अघाड़ी ने सत्ता कायम रखा है। वहीं बीजेपी दूसरे नंबर पर रही। अंतिम नतीजों इस प्रकार रहे- बहुजन विकास आघाड़ी – 71,भाजपा – 43,शिवसेना (शिंदे) – 01,शिवसेना (उद्धव ठाकरे) – 00,कांग्रेस – 00,राष्ट्रवादी कांग्रेस (SP) – 00,राष्ट्रवादी कांग्रेस (AP) – 00, वंचित बहुजन आघाड़ी – 00, अन्य – 00 (SP, MIM, AAP, BSP)
-
January 16, 2026 4:11 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
धुले महानगरपालिका चुनाव में बीजेपी का परचम
धुले महानगरपालिका चुनाव में बीजेपी का परचम, बीजेपी-47, शिवसेना - 04, राष्ट्रवादी अजित पवार - 08, शिवसेना UBT- 00, , मनसे- 00, राष्ट्रवादी SP- 00, एआईएमआईएम - 10, कांग्रेस- 00, अन्य -01
-
January 16, 2026 3:57 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
मोदी जी और देवेंद्र जी के विकास की जीत-मंगल प्रभात लोढ़ा
भारतीय जनता पार्टी के नेता और कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव के नतीजों पर कहा कि ठाकरे ब्रांड को भविष्य के लिए शुभकामनाएं... आल द बेस्ट। उन्होंने कहा कि मुंबई का मेयर वही बनेगा जो हिंदू हित की बात करेगा । मुंबई की जनता ने मोदी जी और देवेंद्र जी के विकास को वोट दिया है, यह उसी की जीत है।
-
January 16, 2026 3:48 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
मालवणी, मलाड वार्ड-34 से हैदर अली शेख ने जीत हासिल की
मालवणी, मलाड वार्ड-34 से कांग्रेस नेता असलम शेख के बेटे हैदर अली शेख ने जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही हैदर अली ने सक्रिय राजनीति में अपनी मजबूत शुरुआत की है। पिता की विरासत को आगे बढ़ानेवाले युवा चेहरे के तौर पर उन्हें देखा जा रहा है।
-
January 16, 2026 3:44 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
सीएम फडणवीस ने अमित साटम और रविंद्र चव्हाण को बधाई दी
बीजेपी के सीनियर नेता और मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष अमित साटम को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीएमसी के नतीजों पर बधाई दी है। फडणवीस ने फोन पर कहा-'बहुत बधाई आपको। कुछ भी चिंता करने की जरूरत नहीं है बहुत अच्छा किया आपने। बहुत जबरदस्त। वहीं फडणवीस ने महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण से भी फोन पर बात की। उन्होंने कहा-आपके नेतृत्व में पूरे महाराष्ट्र में जो जीत मिली है वो नेत्र दीपक की तरह है। आपका अभिनंदन।
-
January 16, 2026 3:37 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
मुंबई के लोगों को धन्यवाद-राहुल नार्वेकर
महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा, "सबसे पहले, मैं मुंबई के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं और भाजपा गठबंधन पर भरोसा जताने के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं। यह जनादेश मुंबई के विकास के लिए दिया गया है। हमने मेट्रो रेल नेटवर्क, कोस्टल रोड और ट्रांस हार्बर लिंक जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स उन्हें समर्पित करके मुंबई के लोगों का भरोसा जीता है, और यह जनादेश शहर के विकास के लिए मुंबई के लोगों की इच्छा को दिखाता है।"
-
January 16, 2026 3:36 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बीएमसी में बीजेपी को बंपर बढ़त
बीएमसी में बीजेपी को बंपर बढ़त मिली है। बीजेपी-शिवसेना (शिंदे)-125 सीटों पर आगे है जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना और राज ठाकरे की मनसे 74 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस-15 सीटों पर आगे है।
-
January 16, 2026 3:28 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
अमरावती में भी बीजेपी को चंद्रपुर में कांग्रेस को बढ़त
अमरावती में भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा 14 सीटों पर बढ़त मिली है। अब तक के रुझान/नतीजे के मुताबिक बीजेपी-14, शिंदे सेना-2, एनसीपी अजित पवार-10, कांग्रेस -12, शिवसेना उद्धव-3 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। वहीं चंद्रपुर में कांग्रेस -14, बीजेपी-13, शिवसेना शिंदे-1, एनसीपी अजित पवार-2, शिवसेना उद्धव-5, एनसीपी शरद पवार-1, अन्य-3 पर आगे है।
-
January 16, 2026 3:19 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
कल्याण डोंबिवली में भी महायुति का परचम
कल्याण डोंबिवली में भी महायुति का परचम लहरा रहा है। यहां भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। बीजेपी के खाते में 46 सीटें हैं जबकि शिवसेना शिंदे गुट-28, एनसीपी-1, शिवसेना (UBT) के खाते में 2 सीटें हैं।
-
January 16, 2026 3:13 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
अहमदनगर महानगरपालिका की सभी सीटों के रिजल्ट घोषित
अहमदनगर महानगरपालिका की सभी सीटों के रिजल्ट घोषित हो गए हैं। भाजपा + एनसीपी (अजित पवार) गठबंधन को सबसे ज्यादा 52 सीटें हासिल हुई हैं। भाजपा – 25, NCP (शरद पवार) – 0, NCP(अजित पवार) – 27, शिवसेना (शिंदे गुट) – 10, शिवसेना (ठाकरे गुट) – 1, कांग्रेस – 2, AIMIM – 2, बसपा – 1
-
January 16, 2026 3:00 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
मीरा–भाईंदर महानगरपालिका में बीजेपी का दबदबा
मीरा-भायंदर महानगरपालिका के कुल 95 वार्डों में से अब 60 वार्डों (लगभग 63%) के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें बीजेपी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 51 वार्डों में स्पष्ट रूप से आगे चल रही है, जो बहुमत (48 की जरूरत) से काफी ऊपर है और जीत लगभग तय दिख रही है। कांग्रेस 8 वार्डों में दूसरे स्थान पर है, जबकि शिवसेना यूबीटी सिर्फ 1 वार्ड में आगे है।
-
January 16, 2026 2:54 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में बीजेपी की भारी बढ़त
महाराष्ट्र के सभी नगर निगमों के कुल 2869 वार्डों में से अब 2132 वार्डों (लगभग 74%) के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें बीजेपी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 1117 वार्डों में सबसे आगे चल रही है। शिवसेना (शिंदे गुट) 278, कांग्रेस 192, शिवसेना यूबीटी 135, एनसीपी (अजित पवार) 121, AIMIM 75, एनसीपी (एसपी) 19, बहुजन विकास आघाड़ी 14, एमएनएस 10 और अन्य 171 वार्डों में आगे हैं। महाराष्ट्र में हुए नगर निगम चुनावों में बीजेपी का दबदबा साफ दिख रहा है।
-
January 16, 2026 2:51 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'सभी बीजेपी नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं'
बीजेपी उम्मीदवार गणेश घोष ने कहा, 'यह उन उम्मीदवारों की जीत है जिन्होंने हम पर भरोसा किया और हमें जिताया। मैं सभी वोटर्स और सभी बीजेपी नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। पूरा देश बदल रहा है। पुणे और पुणे के लोग उनके साथ हैं। सब जानते हैं कि बीजेपी सबको साथ लेकर चलती है और विकास के लिए काम करती है।'
-
January 16, 2026 2:45 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
जलगांव महानगरपालिका में बीजेपी का दबदबा
जलगांव महानगरपालिका के सभी 75 वार्डों के परिणाम सामने आ चुके हैं। अंतिम नतीजों के अनुसार, बीजेपी ने 46 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बढ़त बनाई है। शिवसेना (शिंदे गुट) 22 वार्डों में सफल रही, जबकि शिवसेना यूबीटी को 5 वार्डों में बढ़त मिली है। एनसीपी (अजित पवार गुट) 1 वार्ड में आगे है और अन्य/निर्दलीय उम्मीदवार ने 1 वार्ड में बढ़त बनाई है। कांग्रेस, VBA, एमएनएस और एनसीपी (एसपी) इस चुनाव में खाता नहीं खोल पाए हैं।
-
January 16, 2026 2:38 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
महाराष्ट्र नगर निगम में जीत पर बीजेपी का रिएक्शन
BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'आप सभी ने देखा है कि आज महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में भाजपा और हमारे गठबंधन सहयोगियों के साथ महायुति ने शानदार सफलता हासिल की है। यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा और NDA के प्रति स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। कुछ दिन पहले केरल नगर निगम चुनावों में तिरुवनंतपुरम में पहली बार हमने बहुमत हासिल किया। आज देश के, एशिया के सबसे बड़े नगर निगम BMC चुनावों में जो अभूतपूर्व सफलता भाजपा-NDA-महायुति को मिली है, उसके लिए हम महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद करते हैं।'
-
January 16, 2026 2:29 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
वसई–विरार महानगरपालिका में दिलचस्प हुआ मुकाबला
वसई–विरार महानगरपालिका के कुल 115 वार्डों में से अब तक 110 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। मौजूदा आंकड़ों में BVA 61 वार्डों में बढ़त के साथ सबसे आगे है, जबकि बीजेपी 48 वार्डों में मजबूत स्थिति में दूसरे नंबर पर है। शिवसेना यूबीटी को 1 वार्ड में बढ़त मिली है। कांग्रेस, शिवसेना (शिंदे गुट), एमएनएस, एनसीपी के दोनों गुट और अन्य उम्मीदवार फिलहाल खाता नहीं खोल पाए हैं। रुझानों में वसई–विरार में BVA और बीजेपी के बीच मुकाबला दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है।
-
January 16, 2026 2:23 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
पुणे महानगरपालिका में बीजेपी का दबदबा
पुणे महानगरपालिका के कुल 165 वार्डों में से अब तक 92 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। शुरुआती आंकड़ों में बीजेपी 80 वार्डों में बढ़त के साथ सबसे आगे चल रही है और स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। एनसीपी (अजित पवार गुट) 6 वार्डों में, कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) 3-3 वार्डों में आगे हैं। शिवसेना (शिंदे गुट), शिवसेना यूबीटी, VBA, एमएनएस और अन्य/निर्दलीय उम्मीदवार फिलहाल खाता नहीं खोल पाए हैं। रुझानों से पुणे में बीजेपी की मजबूत स्थिति स्पष्ट रूप से नजर आ रही है।
-
January 16, 2026 2:16 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
ठाणे महानगरपालिका में शिवसेना सबसे आगे
ठाणे महानगरपालिका के कुल 131 वार्डों में से अब तक 43 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। शुरुआती आंकड़ों में शिवसेना (शिंदे गुट) 24 वार्डों में स्पष्ट बढ़त बनाए हुए सबसे आगे है। बीजेपी 5 वार्डों में दूसरे स्थान पर है, जबकि एनसीपी के दोनों गुट, एनसीपी (एसपी) और एनसीपी (अजित पवार गुट) 4-4 वार्डों में आगे हैं। अन्य/निर्दलीय उम्मीदवार 6 वार्डों में बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस, VBA, शिवसेना यूबीटी और एमएनएस खाता खोलने में भी नाकाम रहे हैं।
-
January 16, 2026 2:08 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
AIMIM की मुंबई में आईं 4 सीटें
समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी और एनसीपी अजीत पवार के नवाब मालिक के झगड़े में AIMIM का फायदा हो गया है। AIMIM की मुंबई में 4 सीटें आईं हैं।
1. प्रभाग क्रमांक : 136 से MIM के जमीर कुरेशी विजयी / मानखुर्द शिवाजी नगर के पास की लोकेशन...137 और 134 भी इसी के आस पास की।
जमीर कुरेशी को कुल 14,921 वोट
जमीर कुरेशी 9,923 मतों से विजयी2. प्रभाग क्रमांक : 137 में MIM के पटेल समीर रमजान 4,568 मतों से विजयी
अंतिम चरण में उन्हें कुल 9,436 वोट प्राप्त हुए
3. वार्ड 145 से MIM के खैरनुसा अकबर हुसैन आगे जीत / चीता कैंप चेंबूर की तरफ की लोकेशन।
4. प्रभाग क्रमांक : MIM की 134 से मेहजबीन अतिक अहमद विजयी। (रिपोर्ट: सचिन चौधरी)
-
January 16, 2026 2:05 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
नवी मुंबई महानगरपालिका में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन
नवी मुंबई महानगरपालिका के कुल 111 वार्डों में से 110 वार्डों के नतीजे/रुझान सामने आ चुके हैं। अब तक की गिनती में बीजेपी 75 वार्डों में जीत/बढ़त के साथ भारी बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। शिवसेना (शिंदे गुट) 32 वार्डों में मजबूत प्रदर्शन कर रही है। शिवसेना यूबीटी को 2 वार्डों में सफलता मिली है, जबकि अन्य/निर्दलीय उम्मीदवार 1 वार्ड में आगे हैं। कांग्रेस, एनसीपी के दोनों गुट, एमएनएस और VBA फिलहाल खाता नहीं खोल पाए हैं। रुझानों से साफ है कि नवी मुंबई में बीजेपी का एकतरफा दबदबा है।
-
January 16, 2026 2:00 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'मैं देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास मिलने जा रहा हूं'
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार ने कहा, 'मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि सभी 29 नगर निगमों के चुनावों में मतदाताओं ने हिस्सा लिया और लोकतंत्र के इस त्योहार में साथ दिया, जिसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। नतीजे घोषित होने के बाद हम उन पर जरूर चर्चा करेंगे। मैं देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास मिलने जा रहा हूं।'
-
January 16, 2026 1:50 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
लातूर में कांग्रेस ने बनाई मजबूत पकड़
लातूर महानगरपालिका के कुल 70 वार्डों में से अब तक 57 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। ताजा रुझानों में कांग्रेस 33 वार्डों में बढ़त के साथ स्पष्ट रूप से आगे चल रही है। बीजेपी 20 वार्डों में बढ़त बनाए हुए दूसरे स्थान पर है। VBA 4 वार्डों में आगे है। AIMIM, शिवसेना (शिंदे गुट), शिवसेना यूबीटी, एनसीपी के दोनों गुट और अन्य दल फिलहाल खाता नहीं खोल पाए हैं। रुझानों से लातूर में कांग्रेस की मजबूत पकड़ दिखाई दे रही है।
-
January 16, 2026 1:45 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
मालेगांव से सामने आ रहे दिलचस्प आंकड़े
मालेगांव महानगरपालिका के कुल 84 वार्डों में से अब तक 50 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। शुरुआती आंकड़ों में अन्य/निर्दलीय उम्मीदवार 20 वार्डों में बढ़त के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। शिवसेना (शिंदे गुट) 18 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है। समाजवादी पार्टी 5, AIMIM 4 और बीजेपी 2 वार्डों में आगे है, जबकि कांग्रेस को 1 वार्ड में बढ़त मिली है। शिवसेना यूबीटी और एनसीपी के दोनों गुट फिलहाल खाता नहीं खोल पाए हैं।
-
January 16, 2026 1:44 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
नांदेड़–वाघाला में बीजेपी आगे, AIMIM का मजबूत प्रदर्शन
नांदेड़–वाघाला महानगरपालिका के कुल 81 वार्डों में से अब तक 50 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। मौजूदा रुझानों में बीजेपी 26 वार्डों में बढ़त के साथ सबसे आगे चल रही है। AIMIM 14 वार्डों में मजबूत प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान पर है। शिवसेना (शिंदे गुट) 10 वार्डों में आगे है। शिवसेना यूबीटी, कांग्रेस, एनसीपी के दोनों गुट, VBA और अन्य दल फिलहाल खाता नहीं खोल पाए हैं। रुझानों से साफ है कि मुकाबला त्रिकोणीय बनता नजर आ रहा है और आगे की गिनती निर्णायक होगी।
-
January 16, 2026 1:41 PM (IST) Posted by Adarsh Pandey
सांगली–मिरज–कुपवाड में बीजेपी सबसे आगे
सांगली–मिरज–कुपवाड महानगरपालिका के कुल 78 वार्डों में से अब तक 25 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। शुरुआती गिनती में बीजेपी 12 वार्डों में बढ़त के साथ सबसे आगे चल रही है। कांग्रेस 8 वार्डों में मजबूत मौजूदगी दर्ज कर दूसरे स्थान पर है। एनसीपी (अजित पवार गुट) 4 वार्डों में आगे है, जबकि एनसीपी (एसपी) को 1 वार्ड में बढ़त मिली है। VBA, शिवसेना (शिंदे गुट), शिवसेना यूबीटी, एमएनएस और अन्य दल अभी अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं।
-
January 16, 2026 1:39 PM (IST) Posted by Adarsh Pandey
जलगांव में बीजेपी ने बनाई हुई है बड़ी बढ़त
जलगांव महानगरपालिका के कुल 75 वार्डों में से अब तक 46 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। शुरुआती और मध्य रुझानों में बीजेपी 30 वार्डों में बढ़त के साथ स्पष्ट बढ़त बनाए हुए है। शिवसेना (शिंदे गुट) 15 वार्डों में आगे चल रही है, जबकि एनसीपी (अजित पवार गुट) को 1 वार्ड में बढ़त मिली है। कांग्रेस, VBA, शिवसेना यूबीटी, एमएनएस और एनसीपी (एसपी) सहित अन्य दल फिलहाल खाता नहीं खोल पाए हैं।
-
January 16, 2026 1:33 PM (IST) Posted by Adarsh Pandey
अहिल्यानगर में अजित पवार की पार्टी ने दिखाया दम
अहिल्यानगर महानगरपालिका के कुल 68 वार्डों में से 40 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। अब तक की गिनती में एनसीपी (अजित पवार गुट) 20 वार्डों में बढ़त के साथ सबसे आगे चल रही है। बीजेपी 15 वार्डों में मजबूत स्थिति में है और दूसरे नंबर पर बनी हुई है। शिवसेना (शिंदे गुट) 4 वार्डों में आगे है, जबकि शिवसेना यूबीटी को 1 वार्ड में बढ़त मिली है। एमएनएस, कांग्रेस, एनसीपी (एसपी), समाजवादी पार्टी और अन्य दल अभी खाता नहीं खोल पाए हैं।
-
January 16, 2026 1:26 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
महाराष्ट्र के अधिकांश नगर निगमों में बीजेपी सबसे आगे
महाराष्ट्र की नगर निगम सीटों पर अब तक 2869 में से 1799 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। मौजूदा रुझानों में बीजेपी 916 वार्डों में बढ़त के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। शिवसेना (शिंदे गुट) 234 वार्डों में आगे है, जबकि कांग्रेस 179 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है। शिवसेना यूबीटी 125 और एनसीपी (अजित पवार गुट) 114 वार्डों में आगे चल रही है। AIMIM को 41, एनसीपी (एसपी) को 18, VBA को 17 और एमएनएस को 11 वार्डों में बढ़त मिली है। वहीं अन्य/निर्दलीय उम्मीदवार 144 वार्डों में आगे हैं। रुझानों में बीजेपी महाराष्ट्र के कम से कम 19 नगर निगमों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है।
-
January 16, 2026 1:23 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
जालना में रुझानों में बीजेपी ने बनाई बढ़त
जालना महानगरपालिका के कुल 65 वार्डों में से अब तक 29 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 21 वार्डों में बढ़त के साथ सबसे आगे चल रही है। शिवसेना (शिंदे गुट) और कांग्रेस 4-4 वार्डों में आगे हैं। VBA, AIMIM, शिवसेना यूबीटी और एनसीपी के दोनों गुटों समेत अन्य दल फिलहाल खाता नहीं खोल पाए हैं।
-
January 16, 2026 1:16 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
AIMIM ने BMC मुंबई में पहली सीट जीती
AIMIM ने BMC मुंबई में पहली सीट जीती। मेहज़बीन खान ने वार्ड नंबर 134 जीता। AIMIM ने महाराष्ट्र के अलग-अलग नगर निगमों में अच्छा प्रदर्शन किया है। पार्टी पूरे महाराष्ट्र में 41 वार्डों में आगे है जिनमें से कुछ पर वह जीत भी दर्ज कर चुकी है।
-
January 16, 2026 1:14 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
धुले महानगरपालिका में बीजेपी सबसे आगे
धुले महानगरपालिका के कुल 74 वार्डों में से अब तक 29 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 22 वार्डों में बढ़त बनाकर सबसे आगे चल रही है। वहीं AIMIM 4 वार्डों में आगे है और शिवसेना (शिंदे गुट) 3 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है। शिवसेना यूबीटी, एमएनएस, कांग्रेस और एनसीपी के दोनों गुट फिलहाल खाता नहीं खोल पाए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी का दबदबा दिख रहा है, हालांकि मुकाबला अभी जारी है और आगे के रुझान तस्वीर बदल सकते हैं।
-
January 16, 2026 1:08 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'29 में से 28 नगर निगमों में महायुति के मेयर बनेंगे'
महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों पर कहा, 'अब मिड ट्रेंड से दिखता है कि यह ट्रेंड बहुत तेजी से आगे जाएगा। अभी के रुझान से ऐसा लगा रहा है कि हम पुणे में 125 सीट जीत जाएंगे। पिंपरी-चिंचवड़ में रुझान पूरा एकतरफा चल रहा है। भाजपा बहुत अच्छा यश प्राप्त करेगी। 29 में से 28 नगर निगमों में महायुति के मेयर बनेंगे।'
-
January 16, 2026 1:03 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
महाराष्ट्र के कई नगर निगमों में BJP को रुझानों में बहुमत
महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में जहां BMC में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुका है वहीं नवी मुंबई, पुणे, पिंपरी चिंचवाड़, नागपुर और सोलापुर में बीजेपी ने अपने दम पर रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
-
January 16, 2026 12:56 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
इचलकरंजी महानगरपालिका से आए दिलचस्प आंकड़े
इचलकरंजी महानगरपालिका के कुल 65 वार्डों में से अब 16 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें बीजेपी 4 वार्डों में आगे है जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार) 1-1 वार्ड में आगे हैं। वहीं, अन्य उम्मीदवार 10 वार्डों में सबसे आगे चल रहे हैं। कांग्रेस, सीपीआईएम, शिवसेना यूबीटी, एमएनएस और एनसीपी (एसपी) अभी शून्य पर हैं। इस तरह देखा जाए तो इस महानगरपालिका में अन्य ने सबको पीछे छोड़ा हुआ है।
-
January 16, 2026 12:53 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
BMC चुनावों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन का कमाल, रुझानों में मिला बहुमत
BMC चुनावों के रुझानों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। अभी तक आए रुझानों के मुताबिक, 227 में से 115 वार्डों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन, 67 वार्डों में ठाकरे बंधुओं का गठबंधन और 11 पर कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन आगे हैं। वहीं, 7 वार्डों में अन्य आगे चल रहे हैं।
-
January 16, 2026 12:50 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
नागपुर में बीजेपी का रुझानों में प्रचंड बहुमत
नागपुर महानगरपालिका के कुल 151 वार्डों में से अब 133 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें बीजेपी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 101 वार्डों में आगे चल रही है, जो स्पष्ट और निर्णायक बहुमत (76 की जरूरत) से काफी ऊपर है। कांग्रेस 25 वार्डों में दूसरे स्थान पर बनी हुई है, शिवसेना (शिंदे गुट) 3 और अन्य 4 वार्डों में आगे हैं। शिवसेना यूबीटी, MNS, NCP (SP), NCP (अजित पवार), बहुजन विकास आघाड़ी समेत बाकी सभी पार्टियां शून्य पर हैं। बीजेपी यहां पूर्ण नियंत्रण के साथ बड़े बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही है और नगर निगम पर उसका कब्जा पक्का हो चुका है।
-
January 16, 2026 12:46 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
चंद्रपुर में कांग्रेस की मजबूत शुरुआत
चंद्रपुर महानगरपालिका के कुल 66 वार्डों में से अब 30 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें कांग्रेस 12 वार्डों में सबसे आगे चल रही है, जबकि बीजेपी और शिवसेना यूबीटी (SSUBT) दोनों 7-7 वार्डों के साथ बराबरी पर हैं। एनसीपी (अजित पवार) 1 और अन्य 3 वार्डों में आगे हैं। एमएनएस, एनसीपी (एसपी), शिवसेना (शिंदे गुट), बहुजन विकास आघाड़ी समेत बाकी सभी पार्टियां अभी शून्य पर हैं।
-
January 16, 2026 12:40 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
छत्रपति संभाजीनगर में बीजेपी आगे, AIMIM का मजबूत प्रदर्शन
छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के कुल 115 वार्डों में से अब 66 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें बीजेपी 21 वार्डों में सबसे आगे है, शिवसेना (शिंदे गुट) 15 और AIMIM 12 वार्डों के साथ करीबी मुकाबले में हैं। शिवसेना यूबीटी 6, कांग्रेस और बहुजन विकास आघाड़ी 4-4, एनसीपी (अजित पवार) 2, एनसीपी (एसपी) 1 और अन्य 1 वार्ड में आगे चल रही हैं।
-
January 16, 2026 12:36 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक कुर्ला वेस्ट में हारे
नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक मुंबई के कुर्ला वेस्ट में वार्ड नंबर 165 से कांग्रेस के अशरफ आज़मी से हार गए हैं। बता दें कि BMC चुनावों में कांग्रेस अभी तक 227 में से 5 सीटों पर या तो आगे है या जीत दर्ज कर चुकी है।
-
January 16, 2026 12:34 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
अकोला में बीजेपी की निर्णायक बढ़त, गठबंधन को रुझानों में बहुमत
अकोला महानगरपालिका के कुल 80 वार्डों में से अब 78 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें बीजेपी 35 वार्डों में सबसे आगे है और स्पष्ट बहुमत की मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। कांग्रेस 15, शिवसेना (शिंदे गुट) 8, एनसीपी (अजित पवार) 7, बहुजन विकास आघाड़ी 5, एनसीपी (एसपी) 4, शिवसेना यूबीटी 3 और अन्य 1 वार्ड में आगे हैं। AIMIM अभी शून्य पर है। बता दें कि बीजेपी यहां अजित पवार की NCP के साथ गठबंधन है।
-
January 16, 2026 12:30 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
मुंबई में BJP की बढ़त बरकरार, शिवसेना UBT ठीक पीछे
मुंबई महानगरपालिका (BMC) के कुल 227 वार्डों में से अब 153 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें बीजेपी 67 वार्डों में सबसे आगे है, जबकि शिवसेना यूबीटी (SSUBT) 54 वार्डों के साथ मजबूत चुनौती पेश कर रही है। शिवसेना (शिंदे गुट) 20, कांग्रेस और एमएनएस 5-5 वार्डों में आगे हैं, अन्य की 2 वार्डों में बढ़त है। एनसीपी (एसपी), एनसीपी (अजित पवार) और बहुजन विकास आघाड़ी अभी खाता भी नहीं खोल पाई हैं।
-
January 16, 2026 12:25 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
नागपुर महानगरपालिका में रुझानों में बीजेपी को भारी बहुमत
नागपुर महानगरपालिका के कुल 151 वार्डों में से अब 108 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें बीजेपी 75 वार्डों में मजबूती से आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 26 वार्डों में दूसरे स्थान पर है। शिवसेना (शिंदे गुट) 3 और अन्य 4 वार्डों में आगे हैं। शिवसेना यूबीटी, एमएनएस, एनसीपी (एसपी), एनसीपी (अजित पवार), बहुजन विकास आघाड़ी समेत बाकी सभी पार्टियां अभी खाता भी नहीं खोल पाई हैं। बीजेपी यहां स्पष्ट और निर्णायक बढ़त के साथ बहुमत की तरफ बढ़ती दिख रही है।
-
January 16, 2026 12:17 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
उल्हासनगर में बीजेपी का मजबूत प्रदर्शन
उल्हासनगर महानगरपालिका के कुल 78 वार्डों में से अब 20 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें बीजेपी 14 वार्डों में स्पष्ट रूप से आगे चल रही है, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) 6 वार्डों में दूसरे स्थान पर है। शिवसेना UBT, MNS, NCP (SP), NCP (अजित पवार), कांग्रेस और अन्य सभी पार्टियां अभी 0 पर हैं। बीजेपी यहां शुरुआती रुझानों में मजबूत बढ़त बनाए हुए है।
-
January 16, 2026 12:11 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
BMC के वार्ड नंबर 51 में शिवसेना प्रत्याशी की जीत
BMC के वार्ड नंबर 51 गोरेगांव से शिवसेना शिंदे गुट की रेखा टेबवलकर ने एनसीपी शरद पवार की आरती चव्हाण को हराया। बता दें कि BMC चुनावों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन फिलहाल बहुमत की तरफ बढ़ता दिख रहा है।
-
January 16, 2026 12:08 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
वसई-विरार में BVA को रुझानों में स्पष्ट बहुमत
वसई-विरार शहर महानगरपालिका के कुल 115 वार्डों में से अब 93 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें बहुजन विकास आघाड़ी (BVA) 65 वार्डों में मजबूती से आगे है, बीजेपी 25 वार्डों में दूसरे स्थान पर है। शिवसेना यूबीटी 2, कांग्रेस 1 वार्ड में आगे चल रही है, जबकि शिवसेना, एमएनएस, एनसीपी (एसपी), एनसीपी (अजित पवार) और अन्य सभी 0 पर हैं। रुझानों की बात की जाए तो BVA स्पष्ट रूप से बहुमत की ओर बढ़ रही है।
-
January 16, 2026 12:03 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
मुंबई में बीजेपी अभी भी सबसे आगे, लेकिन शिवसेना UBT ने भी दिखाया दम
मुंबई महानगरपालिका (BMC) के कुल 227 वार्डों में से अब 111 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें बीजेपी 46 वार्डों में आगे चल रही है, जबकि शिवसेना यूबीटी (SSUBT) 39 वार्डों के साथ करीब-करीब मुकाबला कर रही है। शिवसेना (शिंदे गुट) 15, कांग्रेस 5, एमएनएस 3 और अन्य 3 वार्डों में आगे हैं। बाकी पार्टियां अभी शून्य पर हैं।
-
January 16, 2026 12:00 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
पनवेल के 20 वार्ड के रुझान आए सामने
पनवेल के 78 में से 20 वार्ड्स के रुझान सामने आ गए हैं। इनमें से 16 वार्ड में बीजेपी, 2 वार्ड में एसकेएपी, एक वार्ड में कांग्रेस और एक वार्ड में शिवसेना यूबीटी आगे हैं। बता दें कि पूरे महाराष्ट्र के नगर निगमों में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है और अधिकांश जगहों पर भगवा पार्टी बढ़त बनाए हुए है।
-
January 16, 2026 11:55 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
पुणे का मेयर भाजपा का ही बनेगा: मुरलीधर मोहोल
केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने PMC चुनाव रुझानों पर कहा, 'बहुत खुशी की बात है कि शुरुआती रुझानों में दिखाई दे रहा है कि भाजपा यहां पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। पुणे की जनता बहुत विचार करके वोट करती है। पुणे की जनता विकास को वोट करती है और यही रुझानों में दिखाई दे रहा है। पुणे का मेयर भाजपा का ही बनेगा। हम सत्ता चलाने के लिए चुनाव नहीं लड़ते हैं, हम जनता की सेवा करने के लिए चुनाव लड़ते हैं। हम विकास के बारे में सोचकर काम करते हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में हमने पूरे विश्वास के साथ चुनाव लड़ा है।'
-
January 16, 2026 11:49 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
रुझानों में बीजेपी के आसपास भी कोई नहीं
महाराष्ट्र के नगर निगमों के कुल 2869 में से 1163 वार्ड्स के रुझान सामने आ गए हैं। इनमें से 535 वार्ड में बीजेपी, 164 में शिवसेना, 147 में कांग्रेस, 78 में शिवसेना यूबीटी, 70 में एनसीपी (अजित पवार), 25 में एआईएमआईएम 25, 16 बहुजन विकास आघाड़ी, 8 में एनसीपी (एसपी), 6 में एमएनएस और 114 वार्डों में अन्य आगे हैं।
-
January 16, 2026 11:39 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
कांग्रेस प्रत्याशी आशा दीपक काले ने दर्ज की पहली आधिकारिक जीत
BMC चुनावों में पहली आधिकारिक जीत, INC कांग्रेस की आशा दीपक काले ने वार्ड नंबर 183 जीता। वहीं, दूसरा नतीजा बीजेपी के पक्ष में गया है जिसमें वार्ड नंबर 2 से तेजस्वी घोसलकर जीती हैं। बता दें कि BMC से अभी तक सामने आए रुझानों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन 227 में से 85, ठाकरे बंधुओं का गठबंधन 67, कांग्रेस 10, एनसीपी अजित पवार एक और अन्य 05 वॉर्ड्स में आगे हैं।
-
January 16, 2026 11:36 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
वसई-विरार महानगरपालिका में BVA रुझानों में सबसे आगे
वसई-विरार शहर महानगरपालिका के वार्डों के रुझान सामने आ गए हैं। इनमें बहुजन विकास आघाड़ी (VBA) 84 वार्डों में आगे है, बीजेपी 25, शिवसेना यूबीटी 5 और कांग्रेस 1 वार्ड में बढ़त बनाए हुए है।
-
January 16, 2026 11:31 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
महाराष्ट्र में महायुति मस्त, MVA पस्त
महाराष्ट्र के सभी नगर निगमों के 2869 वार्ड्स में से 1092 वार्ड्स के रुझान या नतीजे सामने आ गए हैं। ताजा ट्रेंड्स के मुताबिक, जहां महायुति की सुनामी नजर आ रही है वहीं महा विकास आघाड़ी की हालत पस्त है। 1092 वार्ड्स में से 665 वार्डों में महायुति की बढ़त है, जबकि महा विकास आघाड़ी 82 वार्ड में आगे हैं। वहीं, अन्य दल 345 वॉर्डों में आगे चल रहे हैं।
-
January 16, 2026 11:26 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
महाराष्ट्र नगर निगमों में बीजेपी रुझानों में सबसे आगे
महाराष्ट्र के नगर निगमों के कुल 2869 में से 969 वार्ड्स के रुझान सामने आ गए हैं। इनमें से 496 वार्ड में बीजेपी, शिवसेना 146, कांग्रेस 139, शिवसेना यूबीटी 64, एनसीपी (अजित पवार) 48, एआईएमआईएम 22, एनसीपी (एसपी) 7, एमएनएस 6 और अन्य 41 वार्ड में आगे हैं।
-
January 16, 2026 11:22 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
पुणे में बीजेपी ने रुझानों में बनाई भारी बढ़त
पुणे महानगरपालिका के 165 में से 50 वार्ड्स के रुझान सामने आ गए हैं। इनमें से 44 वार्ड में बीजेपी, एनसीपी (अजित पवार) 4, कांग्रेस 2 और बाकी सभी पार्टियां 0 पर हैं।
-
January 16, 2026 11:18 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
संजय राउत ने सरकार और चुनाव आयोग पर साधा निशाना
BMC चुनावों पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, 'मुंबई जैसे शहर में जो वोटिंग पैटर्न चल रहा है, वह एक गंभीर मामला है। हजारों लोगों के नाम, जिन्होंने विधानसभा चुनावों में भी वोट दिया था, उन इलाकों से गायब जहां शिवसेना (UBT), MNS या कांग्रेस है। EVM मशीन ठीक से काम नहीं कर रही है। चुनाव आयोग हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। कल, बीजेपी के सीनियर नेताओं और चुनाव आयोग के स्टाफ के बीच एक मीटिंग हुई, क्यों? आचार संहिता अभी भी लागू है।'
-
January 16, 2026 11:12 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
नासिक में पार्टियों के बीच आगे निकलने की होड़
नासिक के 122 में से 33 वार्ड्स के रुझान सामने आ गए हैं और यहां कांटे की टक्कर नजर आ रही है। इनमें से 8 वार्ड में बीजेपी, शिवसेना 7, शिवसेना यूबीटी 7, एमएनएस 2, एनसीपी (एसपी) 2, एनसीपी (अजित पवार) 2 और अन्य 5 वार्ड पर आगे हैं।
-
January 16, 2026 11:09 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
नवी मुंबई में बीजेपी ने रुझानों में बनाई बढ़त
नवी मुंबई के 111 में से 27 वार्ड्स के रुझान सामने आ गए हैं। इनमें से 15 वार्ड में बीजेपी, शिवसेना 12 और बाकी सभी पार्टियां 0 पर हैं।
-
January 16, 2026 11:08 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
BMC में बीजेपी रुझानों में सबसे आगे
BMC के 227 में से 94 वार्ड्स के रुझान सामने आ गए हैं। इनमें से 41 वार्ड में बीजेपी, शिवसेना यूबीटी 28, शिवसेना 13, कांग्रेस 6, एमएनएस 2 और अन्य 4 सीटों पर आगे हैं।
-
January 16, 2026 11:04 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज को लेकर भड़के संजय शिरसाट
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट ने कहा, 'कल मतदान हुआ और आज मतगणना है। मतगणना के दिन कार्यकर्ता प्रतिनिधि बनकर (काउंटिंग सेंटर में)अंदर जाते रहते हैं। अंदर आते वक्त पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं को घेरकर उनपर लाठीचार्ज किया। पुलिस की यह हरकत गलत है और उनपर कार्रवाई होनी चाहिए। हमारे लिए पहले हमारा कार्यकर्ता जरूरी है, वो हमारे लिए सबकुछ है।'
-
January 16, 2026 11:00 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
महाराष्ट्र में अब तक के रुझानों में बीजेपी ने मारी बाजी
महाराष्ट्र की अलग-अलग महानगरपालिकाओं के कुल 2869 वार्ड्स में से 634 वार्ड्स के रुझान और नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें बीजेपी सबसे ज्यादा 363 वॉर्ड में बढ़त बनाए हुए है, जबकि शिवसेना 78, कांग्रेस 74, शिवसेना यूबीटी 42, एनसीपी अजित पवार 38, एनसीपी शरद पवार 8, एआईएमआईएम 4, एमएनएस 3 और अन्य 24 वॉर्ड्स पर आगे हैं।
-
January 16, 2026 10:53 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'लोग हमारे पिछले काम के आधार पर हम पर भरोसा कर रहे'
महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने PMC चुनाव नतीजों पर कहा, 'चुनावी जुमले पर आधारित न रहते हुए हमने जो किया वह लोगों को दिख रहा है। लोग हमारे पिछले काम के आधार पर हम पर भरोसा कर रहे हैं। हमने लोगों के मन में यह सवाल उठाया कि अगर वे (शिवसेना UBT) विकास करना चाहते थे, तो उन्होंने पहले क्यों नहीं किया? हमने COVID-19 के ढाई साल के दौरान भी बहुत काम किया।'
उन्होंने आगे कहा, 'चाहे ठाकरे बंधु एक साथ आएं या कांग्रेस और NCP साथ आए, यह लोगों के हित में नहीं है। लोग समझ गए हैं कि यह उनके अपने स्वार्थ के लिए है। मुंबई में, भाजपा को 90 सीटें मिलेंगी और शिवसेना को 40; यह संख्या बढ़ सकती है लेकिन कम नहीं होगी। पुणे में, हम 115 सीटों से कम नहीं जाएंगे।'
-
January 16, 2026 10:51 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
कांग्रेस कोल्हापुर में सबसे ज्यादा सीटों पर आगे
कोल्हापुर महानगरपालिका में कांग्रेस ने सीटों के मामले में सबसे आगे बढ़त बनाई हुई है। कोल्हापुर की 81 सीटों में कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है, जबकि बीजेपी 10, शिवसेना 6 और एनसीपी 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बता दें कि यहां बीजेपी, शिवसेना और NCP गठबंधन में हैं। बीजेपी 36, शिवसेना 30 और NCP 15 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, कांग्रेस 75 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसके निशान पर कुछ मनसे उम्मीदवार भी मैदान में हैं। बाकी की 6 सीटों पर शिवसेना यूबीटी दावा ठोक रही है।
-
January 16, 2026 10:44 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
नागपुर में बीजेपी ने बाकियों को छोड़ा पीछे
नागपुर महानगरपालिका में बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है। अभी तक प्राप्त रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 151 में से 28 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस है जो 9 सीटों पर आगे है।
-
January 16, 2026 10:40 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
महाराष्ट्र में अब तक के रुझानों में बीजेपी काफी आगे
महाराष्ट्र की अलग-अलग महानगरपालिकाओं के रुझानों में बीजेपी सबसे ज्यादा 239 वॉर्ड में बढ़त बनाए हुए है, जबकि शिवसेना 60, शिवसेना यूबीटी 31, कांग्रेस 35, एनसीपी अजित पवार 27, एआईएमआईएम 4, एमएनएस 4 और अन्य 5 सीटों पर आगे हैं।
-
January 16, 2026 10:35 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
BMC के 105 वार्ड के रुझान सामने आए
BMC के कुल 227 में से 105 वार्ड के रुझान सामने आ गए हैं। इनमें से 56 वार्ड में महायुति ने बढ़त बनाई हुई है जबकि 32 वार्ड में महा विकास आघाड़ी के प्रत्याशी आगे हैं। वहीं, कांग्रेस गठबंधन 10 जबकि अन्य 7 वार्ड में बढ़त बनाए हुए हैं।
-
January 16, 2026 10:31 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
जानें क्या है पिंपरी चिंचवड और कल्याण-डोंबिवली का हाल
पिंपरी चिंचवड नगर निगम में बीजेपी 8 सीटों पर आगे है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने 6 सीटों पर बढ़त बनाई है। कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में बीजेपी 15 सीटों पर और शिवसेना 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। (रिपोर्ट: समीर भिसे)
-
January 16, 2026 10:30 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
ठाणे और नवी मुंबई के भी रुझान आए
महाराष्ट्र के कई बड़े नगर निगम चुनावों के रुझान आ रहे हैं। ठाणे नगर निगम में बीजेपी 6 सीटों पर आगे है जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) ने 9 सीटों पर बढ़त बनाई है। नवी मुंबई नगर निगम में बीजेपी की बढ़त 2 सीटों पर है, शिवसेना की बढ़त भी 2 सीटों पर है। (रिपोर्ट: समीर भिसे)
-
January 16, 2026 10:25 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
BMC में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन आगे
BMC की बात करें तो कुल 227 सीटों में से 51 पर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन, 32 पर उद्धव के नेतृत्व वाला गठबंधन, 10 पर कांग्रेस, 06 पर अन्य और एक वॉर्ड पर अजित पवार का प्रत्याशी आगे है।
-
January 16, 2026 10:22 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
महाराष्ट्र भर में बीजेपी ने पकड़ी रफ्तार
महाराष्ट्र महानगरपालिका के कुल 250 वार्ड के नतीजे और रुझान सामने आए हैं। इन नतीजों या रुझानों में वे सीटें भी शामिल हैं जहां उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत हुई है। अभी तक प्राप्त रुझानों के मुताबिक, बीजेपी सबसे ज्यादा 145 वॉर्ड में बढ़त बनाए हुए है, जबकि शिवसेना 43, शिवसेना यूबीटी 24, कांग्रेस 13, एनसीपी अजित पवार 20, एआईएमआईएम 5, एमएनएस 3 और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं।
-
January 16, 2026 10:17 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'एग्जिट पोल के नतीजे सिर्फ़ एक ट्रेलर हैं'
शिवसेना नेता शाइना एनसी ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव पर कहा, 'एग्जिट पोल के नतीजे सिर्फ़ एक ट्रेलर हैं; दो घंटे के अंदर यह साफ हो जाएगा कि असली तस्वीर अभी सामने आनी बाकी है, और महायुति की जीत होगी। हमारे नेता द्वारा किए गए काम के नतीजे दिखेंगे। उद्धव ठाकरे को अपना स्क्रिप्टराइटर बदल देना चाहिए क्योंकि हर दो घंटे में वह स्याही, चुनाव आयोग और पैसे के गलत इस्तेमाल की बात करते रहते हैं। प्रजातंत्र में हार-जीत जनता तय करती है।'
-
January 16, 2026 10:12 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
पूरे महाराष्ट्र में बीजेपी ने रुझानों में लगाई छलांग
महाराष्ट्र महानगरपालिका के कुल 87 वार्ड के नतीजे और रुझान सामने आए हैं। इन नतीजों या रुझानों में वे सीटें भी शामिल हैं जहां उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत हुई है। अभी तक प्राप्त रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 55, शिवसेना 22, शिवसेना यूबीटी 5, कांग्रेस 3, एनसीपी अजित पवार 3, एमएनएस 2 और अन्य एक सीटों पर आगे हैं।
-
January 16, 2026 10:08 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
शुरुआती रुझानों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने BMC में बनाई बढ़त
BMC चुनावों में शुरुआती रुझानों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने बढ़त बना ली है। बीजेपी 16 और शिवसेना 7 वार्ड पर आगे है, जबकि कांग्रेस मात्र 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, शिवसेना UBT के नेतृत्व वाला गठबंधन कुल मिलाकर 14 सीटों पर आगे है।
-
January 16, 2026 9:59 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
सभी 29 महानगरपालिकाओं में वोटों की गिनती शुरू
महाराष्ट्र की सभी 29 महानगरपालिकाओं में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। मुंबई में BMC के वोटों की गिनती के लिए 23 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। गुरुवार को महानगर पालिका चुनाव के लिए करीब 53 फीसदी वोटिंग हुई, जिससे मायानगरी मुंबई का तापमान थोड़ा बढ़ गया है। वहीं ठाणे और पुणे में भी इस बार मुकाबला बेहद रोचक दिख रहा है। ठाणे जिसे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का गढ़ कहा जाता है, यहां इस बार शिवसेना और बीजेपी के बीच में सीधा मुकाबला दिख रहा है, वहीं पुणे में बीजेपी और अजित पवार की एनसीपी के बीच में कांटे की टक्कर दिखी है।
-
January 16, 2026 9:54 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
चुनाव आयोग ने इस बार बदली है काउंटिंग की स्ट्रैटिजी
मुंबई महानगरपालिका में चुनाव के काउंटिंग के लिए इलेक्शन कमीशन द्वारा एक समय पर दो ही वार्ड की काउंटिंग की जाएगी। इससे पहले अगर एक पोलिंग बूथ पर 10 वार्ड हैं तो उन 10 वार्ड की गिनती एक साथ होती थी, लेकिन इस बार एक समय पर दो ही वार्ड की गिनती होगी और उनकी गिनती पूरे होने के बाद दूसरे दो वार्ड की गिनती शुरू की जाएगी। (रिपोर्ट: सचिन चौधरी)
-
January 16, 2026 9:49 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
सेना भवन के बाहर कुछ ऐसा है नजारा
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सेना भवन के बाहर फिलहाल कुछ इस तरह का नजारा है। बता दें कि मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों के लिए वोटों की गिनती सुबह 10 बजे शुरू होगी।
-
January 16, 2026 9:46 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
नागपुर में 993 उम्मीदवार मैदान में
नागपुर शहर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मुख्यालय होने की वजह से नागपुर नगर निगम (NMC) के चुनाव के नतीजों पर सबकी नजर टिकी हुई है। यह वही शहर है जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गृह जिला है और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का संसदीय क्षेत्र भी। नागपुर नगर निगम में कुल 151 सीटें हैं, जो 38 वार्डों में बंटा हुआ है। इस बार चुनाव में 993 उम्मीदवार मैदान में हैं।
-
January 16, 2026 9:37 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'हमें भरोसा है कि हमारे ज्यादातर कॉर्पोरेटर जीतेंगे'
महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव नतीजों पर AIMIM नेता वारिस पठान ने मुंबई में कहा, 'लोगों ने बड़ी संख्या में वोट दिया है, और नतीजे शाम तक आ जाएंगे। हमें भरोसा है कि हमारे ज्यादातर कॉर्पोरेटर जीतेंगे, क्योंकि लोगों ने हमें आशीर्वाद दिया है, और Gen-Z ने भी इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया है। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारे उम्मीदवारों को सफल बनाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की।'
-
January 16, 2026 9:29 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
कांग्रेस ने कहा, BMC में मेयर हमारा होगा
BMC नतीजों पर बोलते हुए कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने कहा, 'मेयर हमारा होगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BMC चुनावों के लिए कड़ी मेहनत की है।' बता दें कि अधिकांश एग्जिट पोल में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करते हुए दिखाया गया है, जबकि कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की गई है।
-
January 16, 2026 9:21 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
संजय निरुपम में उद्धव और राज ठाकरे पर साधा निशाना
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, 'सभी 29 नगर निगमों में चुनाव प्रचार के दौरान, महायुति के नेताओं ने अपनी पूरी जान लगा दी। खासकर अगर हम मुंबई को देखें, तो जिस तरह से ठाकरे भाइयों ने भाषा के नाम पर मराठी-हिंदी विवाद पैदा करके हिंदू वोटों को बांटने की कोशिश की, और जिस तरह से उन्होंने मुट्ठी भर मुस्लिम वोटों के लिए जिहादी ताकतों के सामने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया, यह सब मुंबई के लोगों ने चुनाव प्रचार के दौरान देखा। इसके नतीजे निश्चित रूप से उनके मुंह पर एक ज़ोरदार तमाचा होगा, क्योंकि मुंबई एक है और इसका पूरा हिंदू समाज एक है। चाहे उत्तर भारतीय हों या मराठी बोलने वाले, सभी एकता से साथ रहते हैं।'
-
January 16, 2026 9:13 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
उद्धव की पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटों पर लड़ा चुनाव
BMC चुनाव के लिए सबसे ज्यादा 163 सीटों पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने अपने कुल 152 कैंडिडेट उतारे हैं, जबकि बीजेपी के 137 प्रत्याशी मैदान में हैं।
-
January 16, 2026 9:06 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
मतगणना के लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम
पिंपरी-चिंचवड़ के DCP विशाल गायकवाड़ ने कहा, 'यहां डी वार्ड में गिनती की प्रक्रिया कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। हमने उचित इंतज़ाम किए हैं। यहां 1 दंगा नियंत्रण पुलिस प्लाटून, 7-8 अधिकारी और 100 पुलिसकर्मी तैनात हैं।'
-
January 16, 2026 9:00 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
AIMIM ने महाराष्ट्र निकाय चुनावों पर एग्जिट पोल को नकारा
महाराष्ट्र निकाय चुनावों पर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने मुंबई में कहा, 'यह एग्जिट पोल है, एक्यूरेट पोल नहीं, और जो कुछ भी दिखाया जा रहा है, यह पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी कई बार ऐसा हुआ है कि एग्जिट पोल में कुछ और दिखाया गया और आखिर में नतीजा कुछ और निकला। कल वोटों की गिनती है, इसलिए कल नतीजे आएंगे। कल शाम तक सब कुछ साफ हो जाएगा। कौन जीता, कौन हारा, सब पता चल जाएगा। हमें भरोसा है कि लोगों ने हमें अपने वोटों से, दुआओं से नवाजा है, हमें बड़ी कामयाबी मिलेगी।'
-
January 16, 2026 8:55 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'ठाकरे परिवार के एक साथ आने से हमारी ताकत बढ़ी'
BMC चुनावों पर शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा, 'ठाकरे परिवार के एक साथ आने से हमारी ताकत बढ़ी है। हमें उम्मीद है कि नतीजे हमारे पक्ष में आएंगे।'
-
January 16, 2026 8:49 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'महायुति किसी भी हाल में 150 का आंकड़ा पार करेगी'
महाराष्ट्र निकाय चुनावों पर शिवसेना नेता राजू वाघमारे ने कहा, 'जो एग्जिट पोल के नतीजे सबके सामने आ रहे हैं, हमारी भी यही उम्मीद है कि मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में महायुति की सरकार बनेगी। हमने पहले ही कहा था कि हमारे 150 से ज्यादा लोग चुने जाएंगे। आज एग्जिट पोल को देखकर और अगर आप सभी एग्जिट पोल का मेगा एग्जिट पोल भी कैलकुलेट करें, तो आपके सामने यही आएगा कि महायुति किसी भी हाल में 150 का आंकड़ा पार करेगी और मेयर मराठी और हिंदू ही होगा।'
-
January 16, 2026 8:43 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'लोगों ने लोकतंत्र के त्योहार में बहुत जोश से हिस्सा लिया'
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों में वोटिंग के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया, 'पिछले 15-20 दिनों से पूरे राज्य में महानगरपालिकाओं की चुनावी सरगर्मी चल रही थी। आज 29 महानगरपालिकाओं के लोगों ने लोकतंत्र के इस त्योहार में बहुत जोश से हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में वोट डाले। मैं राज्य के सभी मतदाताओं का दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हूं! भारतीय जनता पार्टी और महायुति के कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की, खुद को पूरी तरह प्रचार में झोंक दिया। उन्हें भी मैं दिल से धन्यवाद देता हूं!'
-
January 16, 2026 8:37 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
राज ठाकरे ने स्याही को लेकर दिया था ये बयान
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने निकाय चुनाव में ‘प्रिंटिंग ऑक्सिलरी डिस्प्ले यूनिट’ के इस्तेमाल को लेकर आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आयोग ने यूनिट के इस्तेमाल पर कोई स्पष्टीकरण देने की जहमत तक नहीं उठाई और सत्तारूढ़ दलों को पैसे बांटने का मौका देने के लिए प्रचार का समय बढ़ा दिया। मनसे प्रमुख ने दावा किया कि वोट डालने के बाद उंगली पर लगी अमिट स्याही को आसानी से मिटाया जा सकता है।
-
January 16, 2026 8:31 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
महाराष्ट्र के सियासी माहौल पर बोले उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि महाराष्ट्र ‘अजीबोगरीब संबंधों’ के दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां दोस्त, दुश्मन बन जाते हैं और दुश्मन, दोस्त। अब्दुल्ला ने 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान के बीच राज्य का दौरा किया था। पुणे और पिंपरी-चिंचवड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के एक साथ आने और अंबरनाथ तथा अकोट में बीजेपी, कांग्रेस और AIMIM पार्षदों के चुनाव बाद गठजोड़ का जिक्र करते हुए उन्होंने टिप्पणी की कि राजनीतिक माहौल ‘अजीब’ हो गया है।
-
January 16, 2026 8:24 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'जनता का फैसला हमेशा सबसे ऊपर होता है'
आज घोषित होने वाले BMC नतीजों पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, 'हमें भरोसा है कि महायुति बृहन्मुंबई नगर निगम में आगे रहेगी। शुरू से ही हमारा फोकस विकास-उन्मुख एजेंडे पर रहा है जैसे कि आवास, मेट्रो प्रोजेक्ट, ट्रांसपोर्ट, पर्यावरण, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट। CM देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी CM एकनाथ शिंदे की जमीनी स्तर पर की गई कड़ी मेहनत अब रुझानों में दिख रही है। जनता का फैसला हमेशा सबसे ऊपर होता है, और हम उसका सम्मान करते हैं।'
-
January 16, 2026 8:20 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
पुणे के डीईएस प्राइमरी स्कूल में भी होगी काउंटिंग
महाराष्ट्र लोकल बॉडी चुनावों के लिए पुणे के डीईएस प्राइमरी स्कूल में वार्ड नंबर 25, 27, 28 के काउंटिंग स्टेशन के बाहर के दृश्य। बता दें कि 29 नगर निगमों में सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।
-
January 16, 2026 8:14 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
उद्धव और राज ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना
शिवसेना UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र निकाय चुनावों में अनियमितताओं का दावा किया और इसे लोकतंत्र की हत्या का प्रयास करार दिया। उन्होंने मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी के ‘क्रूर, धोखाधड़ीपूर्ण, भ्रष्ट और तानाशाह शासन’ को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उद्धव और उनके चचेरे भाई एवं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य निर्वाचन आयोग पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधते हुए दावा किया कि मतदाताओं की उंगलियों पर लगी स्याही को आसानी से मिटाया जा सकता है। उद्धव ने राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे के निलंबन की मांग की और आयोग व सरकार के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया।
-
January 16, 2026 8:10 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
RSS ने 2 प्रत्याशियों की उम्मीदवारी रद्द करने का आग्रह किया
RSS के कोंकण मंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग से मुंबई निकाय चुनाव में 2 प्रत्याशियों की उम्मीदवारी रद्द करने का आग्रह किया है और आरोप लगाया कि इन उम्मीदवारों ने खुद को RSS समर्थित बताया है। राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपी गई शिकायत में संगठन ने वार्ड 118 और 122 से चुनाव लड़ रहे वैशाली जी. और प्रशांत जी. के कथित दावों पर आपत्ति जताई कि वे 'RSS समर्थित' उम्मीदवार हैं। संगठन ने कहा कि ये दावे झूठे और अवैध हैं। RSS के कोंकण मंडल के प्रमुख विट्ठल कांबले द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है कि दोनों उम्मीदवारों को देश जनहित पार्टी ने मैदान में उतारा है और उन्हें अपनी प्रचार सामग्री में RSS के नाम का उपयोग करने या उसके समर्थन का प्रचार करने की कोई अनुमति नहीं है।
-
January 16, 2026 8:04 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
अलग-अलग शहरों में क्या रहा मतदान प्रतिशत
महाराष्ट्र में 15 जनवरी 2026 को हुए नगर निगम चुनावों में विभिन्न शहरों का मतदान प्रतिशत इस प्रकार है:
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC)
अनुमानित मतदान: 53 से 55 प्रतिशत
आज सुबह 10 बजे से 23 केंद्रों पर मतगणनानाशिक महानगरपालिका
कुल मतदान: 56.67%
पिछले चुनाव (2017) में मतदान 61.60% था
इस बार करीब 5% की गिरावट
घटे मतदान का असर किसे पड़ेगा, इस पर सबकी नजरसोलापुर महानगरपालिका
कुल मतदान: 53.30%
मतदान समय: सुबह 7:30 से शाम 5:30 बजे तक
102 सीटों के लिए मतदान संपन्नकल्याण–डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC)
कुल मतदान: 52.11%
कुल प्रभाग: 122
कुल मतदान केंद्र: 1,548
कुल मतदाता: 14,25,086
पुरुष: 7,45,664
महिलाएं: 6,78,870सांगली–मिरज–कुपवाड महानगरपालिका
कुल मतदान: 61.30%
2018 में मतदान: 62.17%
इस बार मामूली गिरावट
दोपहर 3:30 बजे तक सिर्फ 41.79% मतदान
शाम के समय मतदाताओं की भीड़ बढ़ीपुणे महानगरपालिका
कुल मतदान: 52.42%
कुल सीटें: 163
मतदान करने वाले: 18,62,408
2017 में मतदान: 55.56%
लगभग 3.5% की गिरावट
कम मतदान से किसे नुकसान, इस पर चर्चा तेजठाणे महानगरपालिका
कुल मतदान: 55.59%
कुल मतदान करने वाले: 9,17,123
कुल मतदाता: 16,49,869
कुल मतदान केंद्र: 2,013
कुल प्रभाग: 33प्रभाग समिति-वार मतदान प्रतिशत:
माजिवडा (1,2,3,8): 54.75%
वर्तकनगर (4,5,7): 54.86%
लोकमान्य सावरकर नगर (6,13,14,15): 58.09%
वागले (16,17,18): 55.53%
नौपाडा–कोपरी (19–22): 59.79%
उथळसर (10–12): 60.60%
कलवा (9,23–25): 54.29%
मुंब्रा (30,32): 49.15%
दिवा (27,28): 57.37%छत्रपति संभाजीनगर
कुल मतदान: 59.82%
पिछले चुनाव में: 63%
इस बार मतदान में गिरावटपिंपरी–चिंचवड़ महानगरपालिका
कुल मतदान: 57.71%
शाम के समय मतदान में तेज बढ़ोतरी
सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग से निगरानीनवी मुंबई महानगरपालिका
कुल मतदान: 57.15%
वसई–विरार शहर महानगरपालिका
कुल मतदान: 57.12%
(रिपोर्ट: सचिन चौधरी)
-
January 16, 2026 7:58 AM (IST) Posted by Amar Deep
क्या कहते हैं जेवीसी एग्जिट पोल के आंकड़े?
जेवीसी एग्जिट पोल के मुताबिक, मुंबई में भाजपा-शिवसेना गठबंधन 138 सीटें जीत सकता है और 42 से 45 प्रतिशत वोट हासिल कर सकता है। शिवसेना (UBT)-MNS-राकांपा (SP) गठबंधन को 59 सीटें और 34 से 37 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन 23 सीटें जीत सकता है और 13 से 15 प्रतिशत वोट प्राप्त कर सकता है। ये सभी एग्जिट पोल चुनाव के नतीजों का अनुमान हैं, लेकिन असली परिणाम मतगणना के बाद ही पता चलेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि ये पोल शहरों में बदलते राजनीतिक माहौल को दर्शाते हैं।
-
January 16, 2026 7:53 AM (IST) Posted by Amar Deep
जुबिलेंट डेटा स्टूडियो के एग्जिट पोल में भी महायुति आगे
जुबिलेंट डेटा स्टूडियो के एग्जिट पोल के अनुसार, मुंबई में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 127 से 155 सीटें मिल सकती हैं। शिवसेना (UBT)-MNS-राकांपा (SP) गठबंधन को 44 से 64 सीटें मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 16 से 25 सीटें मिल सकती हैं। पुणे में भाजपा 79 से 92 सीटें जीत सकती है। राकांपा को 48 से 61 सीटें, शिवसेना को 8 से 11 सीटें, राकांपा (SP) को 4 से 6 सीटें, शिवसेना (UBT) को 4 से 5 सीटें, MNS को 0 से 2 सीटें और कांग्रेस को 11 से 14 सीटें मिल सकती हैं। ठाणे में शिवसेना को 69 से 76 सीटें, भाजपा को 26 से 30 सीटें मिलने की संभावना है। शिवसेना (UBT) को 0 से 2 सीटें, MNS को 0 से 1 सीट, राकांपा (SP) को 12 से 16 सीटें, राकांपा को 6 से 8 सीटें और कांग्रेस को 1 से 2 सीटें मिल सकती हैं।
-
January 16, 2026 7:48 AM (IST) Posted by Amar Deep
साम टीवी के एग्जिट पोल में आए ये आंकड़े
साम टीवी के एग्जिट पोल में मुंबई के लिए भाजपा को 84 सीटें और उसकी सहयोगी शिवसेना को 35 सीटें मिलने का अनुमान है। शिवसेना (UBT) को 65 सीटें और MNS को 10 सीटें मिल सकती हैं। शिवसेना (UBT)-MNS गठबंधन का हिस्सा राकांपा (SP) को 2 सीटें मिलने की उम्मीद है। पुणे में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है और उसे 70 सीटें मिल सकती हैं। राकांपा को 55 सीटें, राकांपा (SP) को 10 सीटें, शिवसेना को 12 सीटें मिलने का अनुमान है। स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रही शिवसेना (UBT) को 5 सीटें, MNS को 2 सीटें और कांग्रेस को 8 सीटें मिल सकती हैं। पड़ोसी ठाणे में शिवसेना को 72 सीटें और उसके सहयोगी दल को 26 सीटें मिलने की संभावना है। शिवसेना (UBT) को 3 सीटें और MNS को 2 सीटें मिल सकती हैं।
-
January 16, 2026 7:43 AM (IST) Posted by Amar Deep
क्या कहता है माई एक्सिस इंडिया का एग्जिट पोल?
माई एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा-शिवसेना गठबंधन मुंबई में 131 से 151 सीटें जीत सकता है और 42 प्रतिशत वोट हासिल कर सकता है। यह गठबंधन देश की वाणिज्यिक राजधानी में मजबूत स्थिति में दिख रहा है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की शिवसेना (UBT)-MNS-राकांपा (SP) गठबंधन को 58 से 68 सीटें मिलने की उम्मीद है, साथ ही 32 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। वहीं कांग्रेस-वंचित बहुजन आघाड़ी और राष्ट्रीय समाज पक्ष के गठबंधन को 12 से 16 सीटें और 13 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। अन्य दलों जैसे निर्दलीय, राकांपा, AIMIM और वामपंथी दलों को 6 से 12 सीटें मिलने की संभावना है।
-
January 16, 2026 7:36 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
BMC चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की जीत की भविष्यवाणी
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों के एग्जिट पोल्स ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन की स्पष्ट जीत की भविष्यवाणी की है। सभी पोल्स में इस गठबंधन को मुंबई की 227 सीटों में से सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, शिवसेना (UBT)-MNS और उनके सहयोगियों की हार दिखाई गई है।
-
January 16, 2026 7:32 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
कई बड़े शहरों में मतदान प्रतिशत में गिरावट
महाराष्ट्र में 15 जनवरी 2026 को हुए नगर निगम चुनावों में विभिन्न शहरों में औसतन 52 से 61 प्रतिशत के बीच मतदान दर्ज किया गया। कई बड़े शहरों में पिछले चुनावों की तुलना में मतदान प्रतिशत में गिरावट देखी गई है, जिससे राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ गई है। (रिपोर्ट: सचिन चौधरी)
-
January 16, 2026 7:23 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
दिन के अंत तक अधिकांश नतीजे सामने आ जाएंगे
मतगणना की यह प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 10 बजे से 23 केंद्रों पर शुरू होगी और उम्मीद है कि दिन के अंत तक अधिकांश नतीजे सामने आ जाएंगे, हालांकि पूरा परिणाम घोषित होने में सामान्य से एक घंटे ज्यादा समय लग सकता है।
-
January 16, 2026 7:22 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
अंतिम परिणाम घोषित होने में हो सकती है देरी
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के 227 वार्डों में गुरुवार को हुए मतदान के बाद शुक्रवार सुबह मतगणना शुरू होगी। लेकिन इस बार मतगणना की प्रक्रिया में बदलाव के कारण सभी सीटों के नतीजे एक साथ नहीं आएंगे और अंतिम परिणाम घोषित होने में देरी हो सकती है। महानगर पालिका के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
-
January 16, 2026 7:15 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
वसई-विरार महानगरपालिका का क्या है हाल?
वसई-विरार महानगरपालिका (कुल 115 सीटें) के चुनाव में विभिन्न दलों की उम्मीदवारी और गठबंधन इस प्रकार हैं: भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) ने गठबंधन किया है। इस गठबंधन के तहत भाजपा 81 सीटों पर और शिवसेना (शिंदे गुट) 27 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है। बहुजन विकास आघाड़ी (BVA) ने कुल 113 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। इसमें मनसे के 2 उम्मीदवार भी BVA के चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं। साथ ही, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) ने BVA को समर्थन घोषित किया है।कांग्रेस ने केवल 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) 15 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) यानी शिवसेना (UBT) ने 85 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।
-
January 16, 2026 7:09 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
उत्तरी महाराष्ट्र के धुले में नगर निगम चुनाव में हिंसा हुई
पुलिस ने बताया कि उत्तरी महाराष्ट्र के धुले में नगर निगम चुनाव में हिंसा हुई, जिसमें दो गुटों में झड़प हुई, एक EVM को नुकसान पहुंचाया गया और भीड़ ने शिवसेना नेता के घर पर हमला किया। एक अधिकारी ने बताया कि देवपुर की कृषि कॉलोनी में शिवसेना के धुले जिला प्रमुख मनोज मोरे के घर पर 20 लोगों ने हमला किया। अधिकारी ने बताया कि भीड़ मोरे के घर में घुस गई, पत्थर फेंके और गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। आरोप है कि यह विवाद मोरे और बीजेपी के विलास शिंदे के बीच उम्मीदवारी वापस लेने को लेकर हुआ था।
-
January 16, 2026 6:58 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
नवी मुंबई महानगरपालिका में भी है कांटे का मुकाबला
नवी मुंबई महानगरपालिका में कुल 111 सीटें हैं। भारतीय जनता पार्टी 110 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि शिवसेना भी 110 सीटों पर मैदान में है। कांग्रेस 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 20 सीटों पर मैदान में है जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) 19 सीटों पर। शिवसेना (UBT) 56 सीटों पर दावेदारी ठोक रही है और मनसे ने 25 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं। नवी मुंबई महानगरपालिका में भी कांटे का मुकाबला देखने की उम्मीद है।
-
January 16, 2026 6:50 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
BMC में किसने कितनी सीटों पर लड़ा चुनाव?
मुंबई महानगरपालिका में कुल 227 सीटें हैं और यहां महायुति (भाजपा + शिंदे की शिवसेना) का गठबंधन है। भाजपा ने 137 सीटों पर चुनाव लड़ा (कुछ जगहों पर नामांकन रद्द हुए), जबकि शिवसेना (शिंदे) ने 91 सीटों पर। विपक्ष में शिवसेना (UBT) ने 163 सीटों पर, मनसे ने 53 सीटों पर और शरद पवार की एनसीपी ने 11 सीटों पर चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) के साथ गठबंधन किया, जहां कांग्रेस ने 143 सीटें लीं और वंचित ने 50 सीटों पर चुनाव लड़ा। अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 96 सीटों पर दावेदारी ठोकी है।
-
January 16, 2026 6:47 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
कई महानगरपालिकाओं में है त्रिकोणीय मुकाबला
कई नगर निगम लंबे समय से प्रशासक शासन में थे, इसलिए बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच मतदाता पहली बार अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। राजनीतिक गठबंधन और समीकरण काफी बदल गए हैं। एक तरफ महायुति (भाजपा, शिवसेना-शिंदे गुट और राष्ट्रवादी कांग्रेस-अजित पवार गुट) पूरी ताकत से मैदान में है, वहीं दूसरी तरफ महाविकास आघाड़ी (कांग्रेस, शिवसेना-उद्धव ठाकरे गुट और राष्ट्रवादी कांग्रेस-शरद पवार गुट) कड़ी चुनौती दे रही है। इसके अलावा मनसे, AIMIM, वंचित बहुजन आघाड़ी और कई स्थानीय दल निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। कई महानगरपालिकाओं में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।
-
January 16, 2026 6:43 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
महाराष्ट्र में कुल 46-50 फीसदी वोटिंग हुई
बता दें कि 15 जनवरी को हुए मतदान में राज्य भर में 46 से 50 फीसदी वोटिंग हुई है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, यह 2017 के मुकाबले ज्यादा है। मुंबई में दोपहर 53-55 फीसदी वोट पड़े थे। कोल्हापुर में 3 बजे तक 50.85 फीसदी वोटिंग हुई, जबकि पुणे में 36.95 फीसदी और नासिक में 39.64 फीसदी रही।
-
January 16, 2026 6:38 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
एक साथ 46 वार्ड के वोटों की गिनती होगी
मुंबई में BMC के वोटों की गिनती के लिए 23 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। हर सेंटर पर एक बार में 2 वार्ड के वोट गिने जाएंगे, यानी एक साथ 46 वार्ड के वोटों की गिनती होगी। इसके बाद अगले 46 वार्ड के वोट गिने जाएंगे। इस तरह से पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से चलेगी। BMC में कुल 227 वार्ड हैं और यहां 1700 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं।
-
January 16, 2026 6:33 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
महाराष्ट्र महानगरपालिकाओं के आज आएंगे नतीजे
आज महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में हुए चुनावों के नतीजे आने वाले हैं। सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी, जिसमें मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) सबसे ज्यादा चर्चा में है। इन चुनावों को 2029 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है, क्योंकि यहां सियासी ताकतों की असली परीक्षा होगी।