इंडिया vs पाकिस्तान मैच के बाद लगे पाकिस्तान के समर्थन में नारे, महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री ने कही ये बात
गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने आज इंडिया vs पाकिस्तान मैच से लेकर रणवीर अलाहाबादिया के सवालों पर जवाब दिया।

महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने आज मालवण में इंडिया बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद पाकिस्तान के समर्थन में नारे वाले मुद्दे पर अपनी बात रखी है। उन्होंने इंडिया टीवी से खास बातचीत में कहा कि हिंदुस्तान में रहते हुए कोई पाकिस्तान का गुणगान करता है, तो जो भी कार्यवाही हुई वह बिल्कुल सही है, अगर लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या आती है, तो हम जरूर कार्यवाही करेंगे।
अगर लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या आती- गृह राज्य मंत्री
योगेश कदम ने कहा कि हिंदुस्तान में रहते हुए अगर कोई पाकिस्तान का गुणगान करता है तो जो भी कार्रवाई हुई वह बिल्कुल सही है। अगर लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या आती है, तो हम जरूर कार्यवाही करेंगे। अगर आगे कोई ऐसा करता है तो ऐसे ही कार्यवाही होगी। वहीं, पूछने पर कि ये बुलडोजर की कार्रवाई यूपी पैटर्न है तो उन्होंने कहा कि यूपी पैटर्न है, या नहीं इस पर कोई बयान नहीं दूंगा लेकिन देश के खिलाफ जो बात करेगा तो उसपर ऐसे ही कार्यवाही होगी। पाकिस्तान के लिए इतना प्यार उमड़ रहा है, तो इसकी जांच की जाएगी कि वह भारत के हैं या नहीं और ऐसा क्यों है।
आरोप है कि महाराष्ट्र के मालवण में इंडिया बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद एक मुस्लिम स्क्रैप डीलर ने भारत के खिलाफ नारेबाजी की थी। जिसके बाद शिवसेना विधायक नीलेश राणे ने उस आदमी की स्क्रैप की दुकान म्युनिसिपल कॉपरेशन में शिकायत करके की अवैध निर्माण तोड़वाया और बाद में पुलिस से शिकायत कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
सैयद मोईन के वायरल भाषण पर कही ये बात
गृह राज्य मंत्री ने नांदेड़ में AIMIM के नेता सैयद मोईन के वायरल भाषण पर भी अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि AIMIM नेताओं ने आज तक भारत में रहने वाले मुसलमान के मन में केवल गुस्सा ही भरा है। ऐसे बयानों पर हम ध्यान नहीं देते लेकिन अगर ऐसे बयान देने से लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या आती है तो उसे व्यक्ति को इसके लिए जिम्मेदार मानकर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी दे दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान AIMIM के नेता सैयद मोईन ने अभी भी 15 मिनट बाकी है भई, मैं भी अकबरुद्दीन ओवैसी का गुलाम हूं। मैं भी 15 मिनट वाला हूं। अब जिसको जो समझना है समझ ले। बता दें कि कई साल पहले अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक मंच से कहा था कि देश से 15 मिनट के लिए पुलिस हटा ली जाए फिर देख लेना।
शिवसेना के आरोपों पर भी कही ये बात
इसके अलावा, नीलम गोरहे के बयान पर भी गृह राज्य मंत्री ने कहा कि इस पर हमारे पार्टी के वरिष्ठ नेता अधिक जानते हैं, कैसे गिफ्ट मांगे कैसे टिकट का रेट लगता है। ये तो उद्धव जी का तरीका रहा ही है इसीलिए तो उनके साथ कई शिव सैनिकों ने छोड़ दिया। इतिहास के पन्ने जो पलट चुके हैं उन्हें खोलकर हमें नहीं देखना। बता दें कि नीलम गोरहे ने कहा था कि शिवसेना में बड़ा पद मर्सडीज देने पर मिलता है।
महायुति में कोल्ड वॉर पर भी ये कहा
वहीं, महायुति में दिख रही कोल्ड वॉर पर कहा कि जब शिंदे साहब मुख्यमंत्री थे और देवेंद्र जी उप मुख्यमंत्री थे उसे दौरान भी कोऑर्डिनेशन अच्छा था। आज भी कोऑर्डिनेशन अच्छा है। गृह मंत्री अमित शाह आए सभी एक साथ गए, दोनों में अच्छा खासा कोऑर्डिनेशन चल रहा है आप क्यों आग लगा रहे हैं।
कर्नाटक और ST बस विवाद पर भी उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों के सुरक्षा की जिम्मेदारी है अगर वे कर्नाटक जाते हैं तो उसने सुरक्षा देने का काम वहां की सरकार का है अगर वह नहीं कर पाते हैं तो हम अपने लोगों को सुरक्षा देंगे। प्रताप सर नाईक जी ने खुद इस बात को साफ कर दिया है।
मोदी जी मोटापे की मुहिम पर भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब मुंबई आए थे उन्होंने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को खुद बताया था। सभी को MP और MLA को भी अपना और अपने परिवार के हेल्थ का ध्यान रखना चाहिए। इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद को लेकर कहा कि रणवीर अलाहाबादिया गुनाह कबूल किया है। इस मामले में कानून के तहत उचित कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें:
'फिक्सर मंजूर नहीं, कोई नाराज होता है तो हो जाए...', आखिर अपने ही मंत्री पर क्यों भड़के फडणवीस?
झुलसाएगी गर्मी! फरवरी अभी खत्म भी नहीं हुई, इन शहरों में जारी हुआ गर्म हवाओं का अलर्ट, मौसम विभाग ने अभी से चेताया