शिवसेना के मुख्य नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत शिंदे को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी संगठन में आधिकारिक रूप से श्रीकांत शिंदे का कद बढ़ाया गया है। मुंबई में लोकसभा चुनाव में शिवसेना को एक भी सीट नही मिल पाई थी जिसके चलते एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अभी से मुंबई के सभी 6 लोकसभा चुनाव क्षेत्र की जिम्मेदारी श्रीकांत शिंदे को सौंप दी है।
48 सीटों के लिए संपर्क प्रमुखों की घोषणा
लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शिवसेना ने पहले ही कमर कस ली है। शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश पर पार्टी ने राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों के लिए संपर्क प्रमुखों की घोषणा कर दी है। इसमें मुंबई की छह लोकसभा सीटों और ठाणे लोकसभा की जिम्मेदारी शिवसेना संसदीय दल के नेता सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे को सौंपी गई है। भिवंडी और कल्याण लोकसभा के संपर्क प्रमुख के रूप में सांसद नरेश म्हस्के को चुना गया है।
श्रीकांत शिंदे को इन सीटों की जिम्मेदारी
शिवसेना ने राज्य की सभी लोकसभा सीटों के लिए संपर्क प्रमुख घोषित कर दिए हैं। मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण मध्य, पूर्वोत्तर मुंबई और दक्षिण मुंबई — इन मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों के संपर्क प्रमुख पद की जिम्मेदारी सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे को दी गई है। डॉ. श्रीकांत शिंदे के साथ मंत्री योगेश कदम, विधायक नीलेश राणे और पूर्व सांसद राहुल शेवाळे को भी मुंबई की लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही ठाणे लोकसभा का संपर्क प्रमुख पद भी डॉ. श्रीकांत शिंदे को ही दिया गया है।
लोकसभा क्षेत्रवार संपर्क प्रमुख:
1) मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण मध्य, ईशान्य मुंबई व दक्षिण मुंबई – सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे
2) ठाणे – सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे
3) भिवंडी व कल्याण – सांसद नरेश म्हस्के
4) नंदुरबार - पूर्व विधायक शिरीष चौधरी
5) धुले व दिंडोरी - शिवसेना सचिव भाऊसाहेब चौधरी
6) जलगाव - विधायक दिलीप लांडे
7) रावेर - विधायक तुकाराम काते
8) बुलढाणा - संजय सोनार
9) अकोला - पूर्व विधायक राजन सालवी
10) अमरावती - विधायक किशोर अप्पा पाटील
11) वर्धा - विधायक डॉ. मनीषा कायंदे
12) रामटेक - अनिल कोकील
13) नागपूर - पूर्व सांसद संजय निरुपम
14) भंडारा-गोंदिया - विलास चावरी
15) गडचिरोली- चिमूर - पूर्व मंत्री जगदीश गुप्ता
16) चंद्रपूर - विधायक कृपाल तुमाने
17) यवतमाळ - वाशिम - शिवसेना उपनेत्री प्रिती बंड
18) हिंगोली - शिवसेना उपनेता आनंदराव जाधव
19) नांदेड - दत्ता दलवी
20) परभणी - भास्कर आंबेकर
21) जालना – सांसद संदिपान भुमरे
22) छत्रपती संभाजी नगर - विलास पारकर
23) नाशिक – विधायक सुहास कांदे
24) पालघर – पांडुरंग पाटील
25) रायगड - अनिल नवघरे
26) कोल्हापूर, मावळ व पुणे लोकसभा - मंत्री उदय सामंत
27) बारामती – किरण लांडगे
28) शिरुर – विधायक शरद सोनवणे
29) अहिल्यानगर – शिवसेना सचिव राम रेपाले
30) शिर्डी – सांसद डॉ. ज्योती वाघमारे
31) बीड – मनोज शिंदे
32) धाराशिव – पूर्व सांसद उन्मेष पाटील
33) लातूर – मंगेश कुडालकर
34) सोलापूर – सांसद धैर्यशील माने
35) माढा – चंद्रहार पाटील
36) सांगली – योगेश जानकर
37) सातारा – शरद कणसे
38) रत्नागिरी – राजेश मोरे, नगरसेवक
39) सिंधूदुर्ग – बाला चिंदरकर
40) हातकणंगले – विधायक सुहास बाबर