A
Hindi News महाराष्ट्र महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव के रुझानों में महायुति को बंपर बढ़त, जानें, कांग्रेस, ठाकरे और शरद पवार गुट का हाल

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव के रुझानों में महायुति को बंपर बढ़त, जानें, कांग्रेस, ठाकरे और शरद पवार गुट का हाल

Maharashtra Panchayat Samiti Election Results: महाराष्ट्र के जिला परिषद सदस्य चुनाव के रुझानों में BJP को अकेले 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त मिल गई है। वहीं, Shiv Sena और NCP ने भी रुझानों में 120 आंकड़ा पार कर लिया। जानें कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की UBT और NCP शरद पवार गुट का हाल।

Maharashtra Zilla Parishad Election Results- India TV Hindi Image Source : PTI महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के रुझानों में महायुति को बढ़त मिली है।

Maharashtra Zilla Parishad Election Results: महाराष्ट्र के जिला परिषद सदस्य चुनाव के रुझानों में महायुति की पार्टियों यानी BJP, Shiv Sena और NCP ने भारी बढ़त बना ली है। उनके मुकाबले कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT और NCP शरद पवार गुट काफी पीछे दिख रहे हैं। अलग-अलग जिला परिषद के रुझानों में महायुति गठबंधन की पार्टियों ने बड़ी लीड ले ली है। ताजा रुझानों में BJP 200, Shiv Sena 137, NCP 120 पर आगे हैं। वहीं, कांग्रेस को 46, उद्धव गुट को 33 और NCP शरद पवार गुट को महज 13 सीटों पर लीड मिली है। जानें महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव का ताजा अपडेट्स।

रुझानों में महायुति को मिली लीड

जान लें कि बीते 7 फरवरी को महाराष्ट्र के 731 जिला परिषद सदस्य और 1,462 पंचायत समिति की सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। इसमें बढ़-चढ़कर वोटर्स ने हिस्सा लिया था और 67 फीसदी मतदान किया था। जिला परिषद चुनाव में 2 हजार 624 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। वहीं, पंचायत समिति के इलेक्शन में 4 हजार 814 कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में उतरे। शुरुआती रुझानों में पंचायत चुनाव की तरह महायुति के दलों को लीड मिल गई है।

रायगढ़ समेत इन जिला परिषदों में गिने जा रहे वोट

अभी महाराष्ट्र के जिला परिषदों- रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर में वोटों की गिनती जारी है। इन जिला परिषदों में आने वाली पंचायत समितियों के मतों की भी काउंटिंग हो रही है। यहां की 731 जिला परिषद सीटों में से 369 सीट महिला, 83 अनुसूचित जाति, 25 अनुसूचित जनजाति और 191 ओबीसी के लिए रिजर्व हैं।

पंचायत समिति चुनाव के रुझानों में BJP सबसे आगे

पंचायत समिति चुनाव के रुझानों की बात करें तो इसमें BJP 45, Shiv Sena 24 और NCP 20 पर आगे हैं। वहीं, कांग्रेस 8, NCP शरद पवार गुट 8 और उद्धव ठाकरे की पार्टी 5 ने लीड हासिल की है।  इसमें भी महायुति की पार्टियां मिलाकर 67 सीटों पर आगे हैं।

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव परिणाम विस्तार से यहां देखें।