1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पत्नी के प्रेमी की चाकू घोंपकर हत्या, 4 साल के अफेयर का खूनी अंत; आरोपी पति गिरफ्तार

पत्नी के प्रेमी की चाकू घोंपकर हत्या, 4 साल के अफेयर का खूनी अंत; आरोपी पति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे में एक शख्स ने पत्नी के प्रेमी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। दोनों के बीच चार साल से प्रेम संबंध था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चाकू गोदकर की हत्या।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT चाकू गोदकर की हत्या।

महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी पीछे से आता है और चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने लगता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चाकू से गोदकर की हत्या

दरअसल, महाराष्ट्र के पुणे जिले की भोर तालुका के सारोला गांव में चार साल लंबे प्रेम संबंध का खूनी अंजाम सामने आया है। यहां पत्नी के प्रेमी से नाराज पति ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे हुई। वहीं इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं राजगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक पाल को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेम प्रसंग की वजह से हुई घटना

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अमर पवार के रूप में हुई है। आरोपी दीपक पाल की पत्नी और अमर पवार के बीच बीते 4 वर्षों से प्रेम संबंध था। घटना से 3-4 दिन पहले अमर पवरा महिला को सारोला लेकर आया था और उसे उसके गांव उत्तर प्रदेश भेजने की फिराक में था। इस बात की भनक लगते ही दीपक पाल और अमर पवार के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर दीपक पाल ने चाकू से अमर पवार की गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमर की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं घटना के बाद राजगढ़ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष जाधव ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह प्रेम संबंध ही सामने आई है। आरोपी दीपक पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की कानूनी जांच जारी है। मामले में खंडाला (जिला सतारा) निवासी अमित जगन्नाथ पवार (33) की शिकायत पर राजगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है। (इनपुट- समीर शेख)

यह भी पढ़ें-

अजित पवार की तस्वीर वाली पतंग के साथ हवा में उड़ गया युवक, VIDEO आया सामने; लिखा था 'MISS YOU DADA'