1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ठाणे: 22 साल के युवक ने घर में घुसकर 72 साल की बुजुर्ग महिला से रेप किया, हुआ अरेस्ट

ठाणे: 22 साल के युवक ने घर में घुसकर 72 साल की बुजुर्ग महिला से रेप किया, हुआ अरेस्ट

युवक 20 मार्च को 70 वर्षीय महिला के घर में दाखिल हुआ और उनसे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह पड़ोस के घर में दाखिल हुआ और वहां पर 72 वर्षीय महिला के साथ भी दुष्कर्म किया।

<p>Old Age Woman</p>- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE Old Age Woman

ठाणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 70 साल से अधिक उम्र की दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। वासिंद पुलिस थाने के अधिकारी ने आरोपी की पहचान शाहपुर इलाके के निवासी 22 वर्षीय भूषण हिंडोले के तौर पर की है।

उन्होंने बताया, ‘‘हिंडोले 20 मार्च को 70 वर्षीय महिला के घर में दाखिल हुआ और उनसे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह पड़ोस के घर में दाखिल हुआ और वहां पर 72 वर्षीय महिला के साथ भी दुष्कर्म किया।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘महिलाओं द्वारा 23 मार्च को पुलिस से शिकायत किए जाने के बाद दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी 25 मार्च को हुई।’’

(इनपुट- एजेंसी)