A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एकनाथ शिंदे का हुआ कार एक्सीडेंट

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एकनाथ शिंदे का हुआ कार एक्सीडेंट

महाराष्ट्र शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे की कार मुंबई के पास वाशी टोल नाके पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एकनाथ शिंदे का हुआ कार एक्सीडेंट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एकनाथ शिंदे का हुआ कार एक्सीडेंट

ठाणे: महाराष्ट्र शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे की कार मुंबई के पास वाशी टोल नाके पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई। पुलिस ने यह जानकारी दी। नवी मुंबई यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मंत्री वाशी का दौरा करने के बाद बृहस्पतिवार को अपराह्न साढ़े चार बजे मुंबई लौटे रहे थे जब टोल नाके के पास उनकी कार को एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि मंत्री एकनाथ शिंदे को हाथ में मामूली चोट आई।