महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों में महायुति के उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत अब कानूनी पचड़े में फंसती दिख रही है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने इसे लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करने का फैसला लिया है। मनसे नेता अविनाश जाधव आज यानी गुरुवार बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।
5-8 करोड़ देने का आरोप
अविनाश जाधव ने आरोप लगाया है कि महानगरपालिका चुनाव में जो 66 पार्षद निर्विरोध चुनाव जीते हैं वो पैसे के दम पर जीते हैं। 5-8 करोड़ देकर विरोधी दल के उम्मीदवारों को नामांकन पीछे लेने के लिए कहा गया। कुछ उम्मीदवारों पर दबाव बनाया गया, हमारे पास इस संदर्भ में सबूत है।
बता दें कि महानगरपालिका चुनाव में महायुति के कुल 68 उम्मीदवार निर्विरोध चुनकर आए हैं, जिसमें बीजेपी 44, शिंदे सेना 22 और एनसीपी (अजित पवार गुट) के 2 उम्मीदवार हैं।
मुंबई में ठाकरे ब्रदर्स साथ
वहीं, इस बार बीएमसी के रण में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की जोड़ी एक साथ आकर महायुति को चुनौती दे रही है। अब बीएमसी चुनाव के नतीजे तय कर देंगे कि मुंबई में ब्रांड ठाकरे का सिक्का अब भी चलता है या फिर नहीं। चुनाव आयोग की ओर से जाड़ी आकड़े के अनुसार, मुंबई में 87 ऐसी सीटें हैं, जहां पर शिंदे सेना और ठाकरे बंधुओं में सीधी लड़ाई है। इनमें ज्यादातर मराठी बहुल इलाके हैं।
मुंबई की 227 सीटों पर करीब 1,700 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जहां मुख्य मुकाबला 'प्रॉपर्टी टैक्स माफी' और 'लाडली बहना' जैसी योजनाओं के वादों के इर्द-गिर्द सिमटा हुआ है।
ये भी पढ़ें-
BMC चुनाव में 'ब्रांड ठाकरे' की साख दांव पर, 87 सीटों पर शिंदे और ठाकरे आमने-सामने
BMC चुनाव के बीच राज ठाकरे के बयान पर नितेश राणे का पलटवार, कहा- "हम हिंदू हैं, उर्दू नहीं"