1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. दही हांडी के कार्यक्रम में 95 गोविंदा हुए घायल, 2 की हालत गंभीर, इलाज जारी

दही हांडी के कार्यक्रम में 95 गोविंदा हुए घायल, 2 की हालत गंभीर, इलाज जारी

मुंबई में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कई गोविंदा दही हांडी में घायल भी हुए। बीएमसी ने इसे लेकर घायल गोविदाओं के आंकड़ों को जारी किया है।

Mumbai 75 Govindas were injured in the Dahi Handi event 2 are in critical condition treatment contin- India TV Hindi
Image Source : PTI दही हांडी के कार्यक्रम में 95 गोविंदा हुए घायल

कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आज महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों पर दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुंबई में भी धूमधाम से दही हांडी का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में गोविदाओं ने दही हांडी कार्यक्रम में भाग लिया। हालांकि कई गोविंदा इस दौरान चोटिल भी हुए। बीएमसी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, शाम 6 बजे तक अलग-अलग सरकारी और बीएमसी अस्पतालों से कई गोविंदाओं के घायल होने की जानकारी मिली। 

दही हांडी में कितने लोग हुए घायल

बीएमसी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, शहर में स्थित अस्पतालों में 48 घायल गोविंदाओं के लाया गया। इसमें से 27 गोविदाओं का इलाज जारी है। जीटी अस्पताल में भर्ती एक गोविंदा की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज चल रहा है। वहीं 21 गोविंदाओं को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई  है। वहीं पूर्वी मुंबई के अस्पताल में 17 घायलों को भर्ती कराया गया। इसमें से 4 गोविंदाओं का अस्पताल में इलाज जारी है और 13 गोविंदाओं को छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा पश्चिमी मुंबई के अस्पताल में 10 घायल गोविंदाओं को लाया गया। इसमें से 9 गोविंदाओं को छुट्टी दे दी गई है, जबकि 1 गोविंदा जिसकी हालत गंभीर है, उसका इलाज जारी है। 

2 गोविंदाओं की हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक शाम 6 बजे तक कुल 95 गोविंदाओं के घायल होने की सूचना बीएमसी को मिली है। इसमें से 19 गोविंदाओं का अलग-अलग अस्पतालों में अब भी इलाज जारी है। इसके अलावा 76 गोविंदाओं के इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। साथ ही 2 गोविंदाओं की हालत अब भी गंभीर है, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।