1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में अजब-गजब! महिला 10वीं मंजिल से कूदी और पेड़ पर अटक गई, टूट गया बायां पैर

मुंबई में अजब-गजब! महिला 10वीं मंजिल से कूदी और पेड़ पर अटक गई, टूट गया बायां पैर

मुंबई में अजीब-गजब घटना हुई, जब एक महिला 10वीं मंजिल से कूद गई और वह जमीन गिरने से पहले पेड़ पर ही अटक गई। इस दौरान, महिला का बायां पैर टूट गया।

Mumbai Bhandup woman rescue- India TV Hindi
Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो) मुंबई में महिला इमारत से कूदी और पेड़ पर अटक गई।

महाराष्ट्र के मुंबई में आज (बुधवार को) अजीबोगरीब घटना हुई और वह कहावत लगभग सच साबित हो गई कि 'आसमान से गिरा और खजूर में अटका।' दरअसल आज (बुधवार सुबह) मुंबई के उपनगर भांडुप में 26 साल की एक महिला ने कथित रूप से एक बिल्डिंग की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी, लेकिन वह पास लगे एक पेड़ पर ही अटक गई। इसके बाद, मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम ने उसे बड़ी मशक्कत से बचाया। ये मामला सामने आने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोग महिला को बचाने की अपील करते दिखाई दिए।

ऊंची बिल्डिंग से कूदी और पेड़ पर अटकी महिला

बता दें कि बिल्डिंग से छलांग लगाने वाली महिला की पहचान प्रतीक्षा हिवराले के रूप में हुई है। प्रतीक्षा हिवराले नाम की यह महिला लेक रोड पर सनशाइन बिल्डिंग के एक फ्लैट की खिड़की से कथित रूप से नीचे गिरी और पास के एक पेड़ पर जा अटकी। प्रतीक्षा जमीन से लगभग 20-25 फीट ऊपर लटकी हुई मिली।

फायर ब्रिगेड की मदद से पेड़ से उतारी गईं प्रतीक्षा

इस घटना की सूचना लगभग 9 बजकर 32 मिनट पर फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और प्रतीक्षा हिवराले को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हुक वाली सीढ़ी का प्रयोग किया। इसके बाद उन्हें एक प्राइवेट एम्बुलेंस से निजी अस्पताल ले जाया गया।

प्रतीक्षा के बाएं पैर में आई चोट

डॉक्टरों ने बताया कि प्रतीक्षा के बाएं पैर में चोट आई है। वहीं, नगर निकाय के एक अधिकारी ने कहा कि बाद में उन्हें सर्जरी के लिए सायन हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है।

प्रतीक्षा के छलांग लगाने की वजह से का अभी पता नहीं

हालांकि, अभी तक पता नहीं चल पाया है कि प्रतीक्षा ने बिल्डिंग से छलांग क्यों लगाई थी। क्या वह किसी तरह के डिप्रेशन में थीं या किसी और वजह से परेशान थीं। प्रतीक्षा को क्या परेशानी थी। इससे पहले बिल्डिंग से कूदने की घटना यूपी के गाजियाबाद से सामने आई थी। गाजियाबाद की 25वीं मंजिल से कूदकर युवक ने जान दे दी थी। इससे पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया था।

(इनपुट- PTI)

ये भी पढ़ें- जुलाई में शादी, अगस्त में मौत! नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदी 24 साल की नवविवाहिता, कई दिनों से डिप्रेशन में थी