A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई नगर निगम में कुल 4447 कोरोना वायरस मामले, 178 लोगों की जा चुकी है जान

मुंबई नगर निगम में कुल 4447 कोरोना वायरस मामले, 178 लोगों की जा चुकी है जान

Mumbai Coronavirus Cases till April 24th - India TV Hindi
Image Source : PTI Mumbai Coronavirus Cases till April 24th 

मुंबई। देशभर में मुंबई शहर कोरोना वायरस का मुख्य केंद्र बन चुका है, सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस मामले मुंबई में ही हैं। शुक्रवार को मुंबई में कोरोना वायरस के नए मामले तो आए ही साथ में महानगर में वायरस की वजह से कई लोगों की जान भई गई है। मुंबई नगर निगम के तहत आने वाले क्षेत्र में अबतक कोरोना वायरस के कुल 4447 मामले सामने आ चुके हैं और यह जानलेवा वायरस अबतक 178 लोगों की जान ले चुका है। पुरे महाराष्ट्र में 24 अप्रैल तक कुल 6817 कोरोना वायरस मामले सामने आए हैं जिसमें अकेले मुंबई नगर निगम के ही 4447 मामले हैं।