1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: क्रिमिनल ने अनोखे तरीके से मनाया जन्मदिन, जिन धाराओं में दर्ज थे गुनाह, उनका काटा केक

मुंबई: क्रिमिनल ने अनोखे तरीके से मनाया जन्मदिन, जिन धाराओं में दर्ज थे गुनाह, उनका काटा केक

मुंबई के भांडुप में एक क्रिमिनल द्वारा अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाने का मामला सामने आया है। क्रिमिनल हालही में जमानत पर बाहर आया है।

Mumbai- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV क्रिमिनल द्वारा अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाने का मामला सामने आया

मुंबई: मुंबई के भांडुप में एक क्रिमिनल ने अनोखे तरीके से जन्मदिन मनाया है, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। इस क्रिमिनल ने अपने ऊपर दर्ज आपराधिक धाराओं के कई केक काटे। इस शख्स का नाम जिया अंसारी है। 

जिया के खिलाफ दर्ज हैं 8 मामले

जिया नाम के एक अपराधी ने अपने ऊपर दर्ज आपराधिक धाराओं से लिखा हुआ केक काटकर जन्मदिन मनाया। जिया के खिलाफ आठ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर  रिहा हुआ था। वायरल हो रही जन्मदिन की तस्वीर पुलिस के संज्ञान में आयी है। पुलिस कार्रवाई करने की बात कर रही है।

मुंबई में काफी है ऐसे क्रिमिनल्स की संख्या 

मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी है। यहां क्राइम भी है और उसे करने वाले क्रिमिनल्स की संख्या भी काफी है। दरअस एक समय में मुंबई अंडरवर्ल्ड का प्रमुख अड्डा हुआ करता था। हालांकि अब अंडरवर्ल्ड पहले की तरह सक्रिय तो नहीं है लेकिन पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ है। आए दिन गैंगवार और छोटे-बड़े क्राइम से जुड़ी खबरें सामने आती रहती हैं। बीते कुछ सालों में मुंबई में साइबर क्राइम में वृद्धि हुई है। जिसके तहत धोखाधड़ी के मामले बढ़े हैं। निवेश धोखाधड़ी, टास्क जॉब स्कैम, और डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराध बढ़ रहे हैं। 

हालाकि मुंबई पुलिस ने 1930 हेल्पलाइन के माध्यम से साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए कदम उठाए हैं। चोरी, छिनैती, और हमले जैसे सड़क अपराध भी 2022 के बाद से बढ़े हैं। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी और सीसीटीवी नेटवर्क के विस्तार से कुछ हद तक इन अपराधों में कमी आई है। इसके अलावा महिलाओं के खिलाफ अपराध, जैसे यौन उत्पीड़न, बलात्कार, और घरेलू हिंसा, मुंबई में चिंता का विषय बने हुए हैं।

ऐसे में जरूरी है कि मुंबई पुलिस क्राइम को रोकने के लिए कुछ गंभीर उठाए और इस तरह से सोशल मीडिया पर शोऑफ करने वाले क्रिमिनल्स पर कार्रवाई करे।