1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई की 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 2 की मौत, 17 लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

मुंबई की 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 2 की मौत, 17 लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Fire in Mumbai: 24 मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बिल्डिंड से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठनें लगी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक तस्वीर

मुंबई के पश्चिमी उपनगर के दहिसर इलाके में 24 मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। दमकल विभाग ने इस इमारत से 36 लोगों को रेस्क्यु किया। इनमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

बिल्डिंग के कई फ्लोर तक पहुंची आग

एक अधिकारी ने बताया कि दहिसर पूर्व के शांति नगर में न्यू जनकल्याण सोसाइटी की सातवीं मंजिल पर दोपहर लगभग तीन बजे आग लगी थी। धीरे-धीरे आग बिल्डिंग के कई फ्लोर तक फैल गई। कई घंटों तक आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम जुटी रही।

पूरे इमारत में भर गया धुंआ

आग की लपटों के साथ ऊंची इमारत में धुआं भर गया था, जिससे अग्निशमन कर्मियों को परेशानी हो रही थी। आग के चलते दो लोगों की मौत हो गई। दमकल की कम से कम सात गाड़ियां और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन घटनास्थल पर मौजूद रहीं। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

सेफ्टी उपकरण नहीं कर रहा था काम

प्रोजेक्ट के तहत इस इमारत का निर्माण किया गया है। आग लगने के बाद ग्राउंड फ्लोर से चौथी मंजिल तक स्मोक फैल गया था। इस आग में एक छोटी बच्ची और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। स्थानिय लोगों का आरोप है कि इमारत में फायर सेफ्टी उपकरण काम नहीं कर रहा था।