A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. आंगड़िया वसूली मामले में DCP सौरभ त्रिपाठी निलंबित, हवाले के जरिए रिश्वत लेने का आरोप

आंगड़िया वसूली मामले में DCP सौरभ त्रिपाठी निलंबित, हवाले के जरिए रिश्वत लेने का आरोप

आंगड़िया जबरन वसूली मामले में मुंबई डीसीपी सौरभ त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है। जबरन वसूली मामले में सौरभ त्रिपाठी मुख्य आरोपी हैं। उनके उपर आरोप है कि वो हवाला नेटवर्क का इतेमाल करके उगाही करते थे। फिलहाल डीसीपी सौरभ त्रिपाठी फरार चल रहे हैं।

<p>Representational Image </p>- India TV Hindi
Image Source : ANI Representational Image 

आंगड़िया उगाही मामले में डीसीपी सौरभ त्रिपाठी पर शिकंजा कसता जा रहा है। जहां एक तरफ पुलिस उन्हे ढंढने में हर संभव प्रयास कर रही है। तो वही दूसरी तरफ डीसीपी सौरभत्रिपाठी को सरकार ने निलंबित कर दिया है। निलंबन का प्रस्ताव गृह मंत्रालय की तरफ से सीएम को भेजा गया था। जिसके बाद सौरभ त्रिपाठी के निलंबित करने के प्रस्ताव को सीएम कार्यलय द्वारा मंजूरी दे दी गई।
इस बेहद सनसनीखेज मामले में आरोपी सौरभ त्रिपाठी पर काफी गंभीर आरोप लगें हैं। सौऱभ पर आरोप है कि वो आंगड़िया से वसूली गई रकम को हवाले के जरिए लखनऊ भेजवाते थे। इस मामले सौरभ फरार चल रहे हैं वही पुलिस उन्हे भगौड़ा घोषित कर चुकी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबकि वो जल्द ही सौरभ त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लेगी। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले में कई अहम आरोपियों को गिरफ्तार करके अहम खुलासे कर चुकी है।