मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स पर अपनी पांच साल की बेटी की बेरहमी से पिटाई करने और उसे सिगरेट से दागने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी पिता राजेशराम उर्फ भगवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह क्रूर घटना तब सामने आई जब शिकायतकर्ता को उसकी पत्नी ने एक वीडियो भेजा, जिसमें राजेशराम अपनी बेटी के साथ क्रूरता करते हुए दिख रहा था।
आरोपी पिता के घर पहुंची पुलिस
पत्नी द्वारा भेजे वीडियो में आरोपी अपनी बच्ची को बुरी तरह पीट रहा है और उसके गालों पर सिगरेट से दागते हुए दिखाई दे रहा था। शिकायतकर्ता ने तुरंत मानखुर्द पुलिस स्टेशन पहुंचकर पुलिस को वह वीडियो दिखाया। वीडियो देखने के बाद एक महिला पुलिस अधिकारी शिकायतकर्ता के साथ राजेशराम के घर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पिता ने क्यों पीटा, बेटी ने बताई वजह?
पुलिस ने जब बच्ची से बात की और उसे विश्वास में लिया, तो उसने बताया कि उसके पिता ने उसे इसलिए पीटा, क्योंकि वह सो नहीं रही थी।
बिल्डर ने की आत्महत्या
एक अन्य खबर में, महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में एक बिल्डर ने वित्तीय समस्याओं के चलते अपने घर में आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह अपने आवास पर फंदे से लटके पाए गए जयप्रकाश चव्हाण के परिवार ने दावा किया है कि उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें दो पुलिसकर्मियों और एक रियल एस्टेट ब्रोकर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
सुसाइड नोट में खुलासा
परिवार के अनुसार, सुसाइड नोट में चव्हाण ने जिक्र किया है कि ये तीनों व्यक्ति नियमित रूप से उन्हें धमकाते थे, अपमानित करते थे और उन पर विभिन्न प्रकार का दबाव डालते थे। पुलिस ने बताया कि वे सुसाइड नोट की प्रामाणिकता की जांच कर रहे हैं और उसमें लगाए गए आरोपों की गहनता से पड़ताल की जाएगी। इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। (इनपुट- भाषा)
ये भी पढ़ें-
भोपाल: दो साल का गहरा प्यार, बॉयफ्रेंड को हुआ शक धोखा दे रही गर्लफ्रेंड, चाकू से गोद डाला
Kolakata Law Student Gangrape Case: 'पहले दिया इनहेलर और फिर किया दुष्कर्म', कोर्ट में वकील का खुलासा