A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई
  4. नवी मुंबई के गर्ल्स होस्टल कैंपस की निर्माणाधीन इमारत में भीषण आग, फायरब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर

नवी मुंबई के गर्ल्स होस्टल कैंपस की निर्माणाधीन इमारत में भीषण आग, फायरब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर

मुंबई से सटे नवी मुंबई के नेरुल इलाके में डी. वाय. पाटिल गर्ल होस्टल के कैम्पस में मौजूद एक निर्माणाधीन इमारत में लगी है।

<p>Fire Breakout in Mumbai Girl Hostel</p>- India TV Hindi
Fire Breakout in Mumbai Girl Hostel

मुंबई से भीषण आग लगने की खबर है। यह आग मुंबई से सटे नवी मुंबई के नेरुल इलाके में डी. वाय. पाटिल गर्ल होस्टल के कैम्पस में मौजूद एक निर्माणाधीन इमारत में लगी है। इस इमारत मे बड़ी मात्रा में थर्माकोल स्टोर कर रखा गया था, जिसके चलते आग तेजी से फैल गई। गनीमत यह रही कि सभी छात्राएं सुरक्षित हैं। आग बुझाने के लिए दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर रवाना कर दी गई हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर डी. वाय. पाटिल गर्ल होस्टल में आग की ऊंची लपटें देखी गईं। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है। फिलहाल इस आग में किसी भी प्रकार की जानहानि की खबर नहीं है। आग बुझाने के लिए फायरब्रिगेड की 5 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। फायरब्रिगेड आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।