मुंबई: दादर इलाके में एक कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर
मुंबई: दादर इलाके में एक कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर
IndiaTV Hindi Desk
Published : Feb 21, 2020 07:23 am IST, Updated : Feb 21, 2020 07:23 am IST
मुंबई के दादर इलाके में भीषण अग्निकांड की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह मुंबई के दादर इलाके में स्थित एक कपड़े के शोरूम में आग लग गई।
Image Source : FILEDadar Fire
मुंबई के दादर इलाके में भीषण अग्निकांड की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह मुंबई के दादर इलाके में स्थित एक कपड़े के शोरूम में आग लग गई। दुकान पर कपड़ा होने के चलते आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आज की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाडियों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अभी तक आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।