A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Mumbai fire : मुंबई के शॉपिंग मॉल में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

Mumbai fire : मुंबई के शॉपिंग मॉल में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

Mumbai fire : दमकल की 12 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गईं। शॉपिंग मॉल के अंदर किसी के फंसे होने सूचना नहीं।

Fire breaks out at a mall in Hiranandani Powai, Mumbai- India TV Hindi
Image Source : ANI Fire breaks out at a mall in Hiranandani Powai, Mumbai

Highlights

  • पवई में हीरानंदानी इलाके की हाइको सुपरमार्केट में लगी आग
  • सुबह 6.15 पर लगी आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Mumbai fire : मुंबई के हीरानंदानी पवई इलाके में आज सुबह एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही  मौके पर दमकल की 12 गाड़ियों को भेजा गया। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचते ही आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गए। हालांकि माॉल के अंदर किसी के फंसे होने सूचना नहीं है।

सुबह करीब छह बजकर 15 मिनट पर लगी आग

दरअसल, आज सुबह मुंबई के पवई इलाके के एक सुपरमार्केट में आग लग गयी। निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पवई में हीरानंदानी इलाके की मुख्य सड़क पर हाइको सुपरमार्केट में सुबह करीब छह बजकर 15 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं 

हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग पर काबू के लिए दमकल  गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने कहा, ''किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।'' 

इनपुट-भाषा